Advertisements
Chapters
![NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 chapter 7 - त्रिभुज NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 chapter 7 - त्रिभुज - Shaalaa.com](/images/ganit-exemplar-hindi-class-9_6:93f52508646a4e1a8d4c701c116937ec.jpg)
Advertisements
Solutions for Chapter 7: त्रिभुज
Below listed, you can find solutions for Chapter 7 of CBSE NCERT Exemplar for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9.
NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 7 त्रिभुज प्रश्नावली 7.1 [Page 64]
निम्नलिखित में से प्रत्येक में, सही उत्तर लिखिए -
निम्नलिखित में से कौन त्रिभुजों की सर्वांगसमता की एक कसौटी नहीं है?
SAS
ASA
SSA
SSS
यदि AB = QR, BC = PR और CA = PQ है, तो ______।
∆ABC ≅ ∆PQR
∆CBA ≅ ∆PRQ
∆BAC ≅ ∆RPQ
∆PQR ≅ ∆BCA
∆ABC में, AB = AC और ∠B = 50° है, तब ∠C बराबर है
40°
50°
80°
130°
∆ABC में, BC = AB और ∠B = 80° है, तब ∠A बराबर है
80°
40°
50°
100°
∆PQR में, ∠R = ∠P तथा QR = 4 cm और PR = 5 cm है, तब PQ की लम्बाई है
4 cm
5 cm
2 cm
2.5 cm
D एक त्रिभुज ABC की भुजा BC पर एक बिंदु इस प्रकार स्थित है कि AD कोण BAC को समद्विभाजित करता है। तब, ______
BD = CD
BA > BD
BD > BA
CD > CA
यह दिया है कि ∆ABC ≅ ∆FDE है तथा AB = 5 cm, ∠B = 40° और ∠A = 80° है। तब निम्नलिखित में से कौन सत्य है?
DF = 5 cm, ∠F = 60°
DF = 5 cm, ∠E = 60°
DE = 5 cm, ∠E = 60°
DE = 5 cm, ∠D = 40°
एक त्रिभुज की दो भुजाओं की लंबाइयाँ 5 cm और 1.5 cm हैं। इस त्रिभुज की तीसरी भुजा की लंबाई निम्नलिखित नहीं हो सकती ______
3.6 cm
4.1 cm
3.8 cm
3.4 cm
∆PQR में, यदि ∠R > ∠Q है, तो ______
QR > PR
PQ > PR
PQ < PR
QR < PR
त्रिभुजों ABC और PQR में, AB = AC, ∠C = ∠P और ∠B = ∠Q है। ये दोनों त्रिभुज हैं
समद्विबाहु परंतु सर्वांगसम नहीं
समद्विबाहु और सर्वांगसम
सर्वांगसम परंतु समद्विबाहु नहीं
न तो सर्वांगसम और न ही समद्विबाहु
त्रिभुजों ABC और DEF में, AB = FD तथा ∠A = ∠D है। दोनों त्रिभुज SAS अभिगृहीत से सर्वांगसम होंगे, यदि ______।
BC = EF
AC = DE
AC = EF
BC = DE
NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 7 त्रिभुज प्रश्नावली 7.2 [Pages 65 - 66]
त्रिभुजों ABC और PQR में, ∠A = ∠Q और ∠B = ∠R है। ∆PQR की कौन सी भुजा ∆ABC की भुजा AB के बराबर होनी चाहिए कि दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हों? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
त्रिभुजों ABC और PQR में, ∠A = ∠Q और ∠B = ∠R है। ∆PQR की कौन-सी भुजा ∆ABC की भुजा BC के बराबर होनी चाहिए कि दोनों त्रिभुज सर्वांगसम हों? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
“यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाएँ और एक कोण दूसरे त्रिभुज की दो भुजाओं और एक कोण के बराबर हों, तो दोनों त्रिभुज अवश्य ही सर्वांगसम होने चाहिए।” क्या यह कथन सत्य है? क्यों?
सत्य
असत्य
“यदि किसी त्रिभुज के दो कोण और एक भुजा दूसरे त्रिभुज के दो कोण और एक भुजा के बराबर हों, तो दोनों त्रिभुज अवश्य ही सर्वांगसम होने चाहिए।” क्या यह कथन सत्य है? क्यों?
सत्य
असत्य
क्या भुजाओं की लंबाइयाँ 4 cm, 3 cm और 7 cm लेकर किसी त्रिभुज की रचना की जा सकती है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
∆ABC ≅ ∆RPQ दिया हुआ है। क्या यह कहना सत्य है कि BC = QR है? क्यों?
यदि ∆PQR ≅ ∆EDF है, तो क्या यह कहना सत्य है कि PR = EF है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
∆PQR में, ∠P = 70° और ∠R = 30° है। इस त्रिभुज की कौन-सी भुजा सबसे लंबी है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
AD किसी त्रिभुज ABC की एक माध्यिका है। क्या यह कहना सत्य है कि AB + BC + CA > 2AD है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
M किसी त्रिभुज ABC की भुजा BC पर स्थित एक बिंदु ऐसा है कि AM कोण BAC का समद्विभाजक है। क्या यह कहना सत्य है कि त्रिभुज का परिमाप 2 AM से अधिक है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
क्या भुजाओं की लंबाइयाँ 9 cm, 7 cm और 17 cm लेकर किसी त्रिभुज की रचना की जा सकती है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
क्या भुजाओं की लंबाइयाँ 8 cm, 7 cm और 4 cm लेकर किसी त्रिभुज की रचना की जा सकती है? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।
NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 7 त्रिभुज प्रश्नावली 7.3 [Pages 67 - 68]
ABC समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसमें AB = AC है तथा BD और CE इसकी दो माध्यिकाएँ हैं। दर्शाइए कि BD = CE है।
निम्नलिखित आकृति में, D और E त्रिभुज ABC की भुजा BC पर दो बिंदु इस प्रकार स्थित हैं कि BD = CE और AD = AE है। दर्शाइए कि ∆ABD ≅ ∆ACE है।

CDE एक वर्ग ABCD की भुजा CD पर बना एक समबाहु त्रिभुज है (आकृति)। दर्शाइए कि ∆ADE ≅ ∆BCE है।

निम्नलिखित आकृति में, BA ⊥ AC और DE ⊥ DF इस प्रकार हैं कि BA = DE और BF = EC है। दर्शाइए कि ∆ABC ≅ ∆DEF है।

एक ∆PSR की भुजा SR पर एक बिंदु Q इस प्रकार स्थित है कि PQ = PR है। सिद्ध कीजिए कि PS > PQ है।
∆PQR की भुजा QR पर S कोई बिंदु स्थित है। दर्शाइए कि PQ + QR + RP > 2PS है।
AB = AC वाले एक ∆ABC की भुजा, AC पर D कोई बिंदु स्थित है। दर्शाइए कि CD < BD है।
निम्नलिखित आकृति में, l || m है तथा M रेखाखंड AB का मध्य-बिंदु है। दर्शाइए कि M किसी भी रेखाखंड CD का मध्य-बिंदु है जिसके अंत:बिंदु क्रमश : l और m पर स्थित है।

AB = AC वाले एक समद्विबाहु त्रिभुज के कोणों B और C के समद्विभाजक परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं। BO को एक बिंदु M तक बढ़ाया जाता है। सिद्ध कीजिए कि ∠MOC = ∠ABC है।
AB = AC वाले एक समद्विबाहु त्रिभुज के कोणों B और C के समद्विभाजक परस्पर O पर प्रतिच्छेद करते हैं। दर्शाइए कि ∠ABC के आसन्न एक बहिष्कोण ∠BOC के बराबर हैं।
निम्नलिखित आकृति में, AD कोण BAC का समद्विभाजक है। सिद्ध कीजिए कि AB > BD है।

NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 7 त्रिभुज प्रश्नावली 7.4 [Pages 70 - 71]
एक समबाहु त्रिभुज के सभी कोण ज्ञात कीजिए।
एक समतल दर्पण LM के सम्मुख स्थित बिंदु A पर रखी किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब एक प्रेक्षक D से बिंदु B पर देखता है, जैसा कि निम्नलिखित आकृति में दर्शाया गया है। सिद्ध कीजिए कि यह प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर है जितनी दूरी पर वह वस्तु दर्पण के सम्मुख है।
[संकेत : CN दर्पण पर अभिलंब है। साथ ही, आपतन कोण = परावर्तन कोण।]

AB = AC वाला ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है तथा D भुजा BC पर इस प्रकार स्थित है कि AD ⊥ BC है। (आकृति)। ∠BAD = ∠CAD सिद्ध करने के लिए, किसी विद्यार्थी ने निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई :

∆ABD और ∆ACD में,
AB = AC (दिया है)
∠B = ∠C (क्योंकि AB = AC)
तथा ∠ADB = ∠ADC (प्रत्येक 90°)
अतः, ∆ABD ≅ ∆ACD (AAS)
इसलिए, ∠BAD = ∠CAD (CPCT)
उपरोक्त तर्कणों में क्या कमी है?
[संकेत : याद कीजिए कि जब AB = AC हो, तो ∠B = ∠C को कैसे सिद्ध किया जाता है।]
P कोण ABC के समद्विभाजक पर स्थित कोई बिंदु है। यदि P से होकर BA के समांतर खींची गई रेखा BC से Q पर मिलती है, तो सिद्ध कीजिए कि BPQ एक समद्विबाहु त्रिभुज है।
ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें AB = BC और AD = CD है। दर्शाइए कि BD दोनों कोणों ABC और ADC को समद्विभाजित करता है।
ABC एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें AB = AC है। ∠A का समद्विभाजक BC से D पर मिलता है। सिद्ध कीजिए कि BC = 2AD है।
O एक वर्ग ABCD के अभ्यंतर में स्थित बिंदु इस प्रकार है कि OAB एक समबाहु त्रिभुज है। सिद्ध कीजिए कि ∆OCD एक समद्विबाहु त्रिभुज है।
ABC और DBC एक ही आधार BC पर स्थित दो त्रिभुज इस प्रकार हैं कि बिंदु A और D आधार BC के विपरीत ओर स्थित हैं, AB = AC और DB = DC है। दर्शाइए कि AD रेखाखंड BC का लंब समद्विभाजक है।
ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसमें AC = BC है। AD और BE क्रमश : BC और AC पर शीर्षलंब हैं। सिद्ध कीजिए कि AE = BD है।
सिद्ध कीजिए कि एक त्रिभुज की किन्हीं दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा की संगत माध्यिका के दोगुने से बड़ा होता हैं।
दर्शाइए कि एक चतुर्भुज ABCD में, AB + BC + CD + DA < 2(BD + AC) होता है।
दर्शाइए कि एक चतुर्भुज ABCD में, AB + BC + CD + DA > AC + BD होता है।
एक त्रिभुज ABC में, D भुजा AC का मध्य-बिंदु है ताकि BD = `1/2` AC है। दर्शाइए कि ∠ABC एक समकोण है।
एक समकोण त्रिभुज में, सिद्ध कीजिए कि कर्ण के मध्य-बिंदु को उसके सम्मुख शीर्ष से मिलाने वाला रेखाखंड कर्ण का आधा होता है।
दो रेखाएँ l और m बिंदु O पर प्रतिच्छेद करती हैं तथा P बिंदु O से होकर जाने वाली रेखा n पर स्थित कोई बिंदु इस प्रकार है कि P रेखाओं l और m से समदूरस्थ है। सिद्ध कीजिए कि n रेखाओं l और m के बीच बनने वाले कोण का समद्विभाजक है।
एक समलंब ABCD की क्रमशः समांतर भुजाओं AB और DC के मध्य-बिंदुओं M और N को मिलाने वाला रेखाखंड दोनों भुजाओं AB और DC पर लंब है। सिद्ध कीजिए कि AD = BC है।
ABCD एक चतुर्भुज इस प्रकार है कि विकर्ण AC दोनों कोणों A और C का समद्विभाजक है। सिद्ध कीजिए कि AB = AD और CB = CD है।
ABC एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें AB = AC है तथा ∠C का समद्विभाजक भुजा AB को D पर प्रतिच्छेद करता है। सिद्ध कीजिए कि AC + AD = BC है।
AB और CD क्रमश : एक चतुर्भुज ABCD की सबसे छोटी और सबसे बड़ी भुजाएं हैं। ∠B और ∠D में से निश्चित कीजिए कि कौन बड़ा हैं।
सिद्ध कीजिए कि एक समबाहु त्रिभुज को छोड़कर, किसी त्रिभुज में सबसे लंबी भुजा का सम्मुख कोण एक समकोण के `2/3` भाग से बड़ा होता हैं।
ABCD एक चतुर्भुज है, जिसमें AB = AD और CB = CD है। सिद्ध कीजिए कि AC, BD का लंब समद्विभाजक है।
Solutions for 7: त्रिभुज
![NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 chapter 7 - त्रिभुज NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 chapter 7 - त्रिभुज - Shaalaa.com](/images/ganit-exemplar-hindi-class-9_6:93f52508646a4e1a8d4c701c116937ec.jpg)
NCERT Exemplar solutions for Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 chapter 7 - त्रिभुज
Shaalaa.com has the CBSE Mathematics Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 CBSE solutions in a manner that help students grasp basic concepts better and faster. The detailed, step-by-step solutions will help you understand the concepts better and clarify any confusion. NCERT Exemplar solutions for Mathematics Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 CBSE 7 (त्रिभुज) include all questions with answers and detailed explanations. This will clear students' doubts about questions and improve their application skills while preparing for board exams.
Further, we at Shaalaa.com provide such solutions so students can prepare for written exams. NCERT Exemplar textbook solutions can be a core help for self-study and provide excellent self-help guidance for students.
Concepts covered in Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 chapter 7 त्रिभुज are त्रिभुज का परिचय, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, त्रिभुजों की सर्वांगसमता के लिए प्रतिबंध, एक त्रिभुज के कुछ गुण, त्रिभुजों की सर्वांगसमता के लिए कुछ और कसौटियाँ, एक त्रिभुज में असमिकाएँ.
Using NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 solutions त्रिभुज exercise by students is an easy way to prepare for the exams, as they involve solutions arranged chapter-wise and also page-wise. The questions involved in NCERT Exemplar Solutions are essential questions that can be asked in the final exam. Maximum CBSE Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 students prefer NCERT Exemplar Textbook Solutions to score more in exams.
Get the free view of Chapter 7, त्रिभुज Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 additional questions for Mathematics Ganit Exemplar [Hindi] Class 9 CBSE, and you can use Shaalaa.com to keep it handy for your exam preparation.
