Advertisements
Chapters
Chapter 2: रैखिक बहुपदों का परिचय
Chapter 3: संख्याओं का संसार
Chapter 4: बीजीय सर्वसमिकाओं का अन्वेषण
Chapter 5: मैं हूँ गोल-गोल, ऊपर-नीचे
Chapter 6: समष्टि मापन - परिमाप और क्षेत्रफल
Chapter 7: संभावनाओं का गणित - प्रायिकता का परिचय
Chapter 8: अगले पद का पूर्वानुमान - अनुक्रमों और श्रेढ़ियों का अन्वेषण
![NCERT solutions for Ganita Manjari [Hindi] Class 9 chapter 1 - स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग NCERT solutions for Ganita Manjari [Hindi] Class 9 chapter 1 - स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग - Shaalaa.com](/images/ganita-manjari-hindi-class-9_6:276a3c2b23fd42b38c9cd18e4a28e3af.jpg)
Advertisements
Solutions for Chapter 1: स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग
Below listed, you can find solutions for Chapter 1 of CBSE NCERT for Ganita Manjari [Hindi] Class 9.
NCERT solutions for Ganita Manjari [Hindi] Class 9 1 स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग प्रश्नावली 1.1 [Pages 5 - 7]
दिए गए चित्र में रियान का कमरा दिखाया गया है, इसके कोनों को बिंदुओं OABC द्वारा चिह्नित किया गया है। चित्र में x-अक्ष और y-अक्ष को चिह्नित किया गया है। बिंद 0 मूलबिंद है।

दिए गए चित्र के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
- यदि D1R1 रियान के कमरे के द्वार को प्रदर्शित करता है तो यह द्वार कमरे की बाईं दीवार(y-अक्ष) से कितनी दूरी पर स्थित है? द्वार x-अक्ष से कितनी दूरी पर स्थित है?
- D1 के निर्देशांक क्या हैं?
- यदि R1 बिंदु (11.5, 0) है तो द्वार की चौड़ाई क्या है? क्या आपको लगता है कि कमरे के द्वार के लिए यह चौड़ाई उपयुक्त है? यदि कोई व्यक्ति पहिएदार कुर्सी (व्हीलचेयर) पर बैठकर कमरे में प्रवेश करना चाहता है तो क्या वह सरलतापूर्वक ऐसा कर पाएगा?
- यदि B1, (0, 1.5) और B2, (0, 4) स्नानगृह के द्वार की सीमा के अंतिम बिंदुओं को प्रदर्शित करते हैं तो क्या स्नानगृह का द्वार कमरे के द्वार की तुलना में संकीर्ण है या अधिक चौड़ा है?
सोचिए और विचार कीजिए:
किसी कमरे के द्वार के लिए मानक चौड़ाई क्या है? अपने घर और विद्यालय के परिवेश में देखिए।
क्या आपके विद्यालय के द्वार व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्तियों के लिए उपयुक्त हैं?
अभी तक हमने केवल दो निर्देशांक वाले अक्षों पर निरूपित बिंदुओं पर विचार किया है। आप उन बिंदुओं के निर्देशांकों के विषय में क्या कहना चाहेंगे, जो इनमें से किसी भी अक्ष पर निरूपित नहीं हैं? तल जिसमें दोनों अक्ष स्थित हैं, उन्हें कार्तीय तल, निर्देशांक तल अथवा xy-तल कहते हैं। अक्ष, तल को चार भागों में विभाजित करते हैं, जिन्हें चतुर्थाश कहा जाता है। चतुर्थाशों का क्रमांकन चित्र में दर्शाए अनुसार किया जाता है।
पूर्व में बताई गई परिपाटी के अनुसार हम कह सकते हैं:
- प्रथम चतुर्थांश में स्थित बिंदुओं के x और y दोनों निर्देशांक धनात्मक होते हैं।
- द्वितीय चतुर्थाश में स्थित बिंदुओं के x-निर्देशांक ऋणात्मक और y-निर्देशांक धनात्मक होते हैं।
- तृतीय चतुर्थांश में स्थित बिंदओं के x और y दोनों निर्देशांक ऋणात्मक होते हैं।
- चतुर्थ चतुर्थांश में स्थित बिंदओं के x-निर्देशांक धनात्मक और y-निर्देशांक ऋणात्मक होते हैं।
क्या आप अब द्वि-विमीय तल में किसी बिंदु के निर्देशांकों का अभिप्राय समझ सकते हैं? सामान्य रूप से एक द्वि-विमीय तल में किसी बिंदु P के निर्देशांकों को (x, y) के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है। यहाँ x, y-अक्ष से P की लंबवत दूरी को प्रदर्शित करता है, जिसे x-अक्ष के अनुदिश मापा गया है और x, y अक्ष से P की लंबवत दूरी को अभिव्यक्त करता है, जिसे x-अक्ष के अनुदिश मापा गया है। x और y, बिंदु (x, y) के क्रमशः x-निर्देशांक और y-निर्देशांक हैं।

उदाहरण के लिए, चित्र में बिंदु S (3, −5) चतुर्थ चतुर्थाश में है, x-निर्देशांक 3 इकाई है और y-निर्देशांक −5 इकाई है। बिंदु Q (−5, 3) के लिए क्या कहा जा सकता है? यह बिंदु x-निर्देशांक −5 और y-निर्देशांक 3 के साथ द्वितीय चतुर्थाश में है। चित्र को अपनी अभ्यास पुस्तिका में बनाते हुए अपने आरेख में S और Q का अंकन कीजिए। प्रथम चतुर्थाश में किसी बिंदु P और तृतीय चतुर्थांश में किसी बिंदु R को अंकित कीजिए और उनके निर्देशांक लिखिए।
सोचिए और विचार कीजिए:
y-अक्ष पर किसी बिंदु का x-निर्देशांक क्या है?

क्या x-अक्ष पर किसी बिंदु के लिए समान व्यापकीकरण किया जा सकता है?

क्या बिंदु Q (y, x) कभी भी बिंदु P (x, y) के संपाती होता है? अपने उत्तर को प्रमाणित कीजिए।

यदि x ≠ y है तो (x, y) ≠ (y, x) होगा और (x, y) = (y, x) केवल तभी होगा, यदि x = y हो। क्या यह सत्य है?

NCERT solutions for Ganita Manjari [Hindi] Class 9 1 स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग प्रश्नावली 1.2 [Pages 8 - 11]
एक आलेख पत्रक पर x-अक्ष, y-अक्ष और मूलबिंदु 0 को अंकित कीजिए। x-अक्ष पर (−7, 0) से लेकर (13, 0) तक और y-अक्ष पर (0, −15) से लेकर (0, 12) तक बिंदुओं का अंकन कीजिए, (1 से.मी.= 1 इकाई का पैमाना उपयोग कीजिए) चित्र का उपयोग करते हुए दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

रियान की आयाताकार अध्ययन मेज को इस प्रकार रखिए कि उसके तीन पाये बिंदुओं (8, 9), (7, 9) और (11, 7) पर स्थित हों।
- मेज का चौथा पाया कहाँ होगा?
- क्या मेज के लिए यह एक सही स्थान है?
- मेज की चौड़ाई क्या है? इसकी लंबाई क्या है? क्या आप मेज की ऊँचाई बता सकते हैं?
एक आलेख पत्रक पर x-अक्ष, y-अक्ष और मूलबिंदु 0 को अंकित कीजिए। x-अक्ष पर (−7, 0) से लेकर (13, 0) तक और y-अक्ष पर (0, −15) से लेकर (0, 12) तक बिंदुओं का अंकन कीजिए, (1 से.मी.= 1 इकाई का पैमाना उपयोग कीजिए) चित्र का उपयोग करते हुए दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

यदि एक स्नानगृह के द्वार का कब्जा B1 पर है और यह शयनकक्ष की ओर खलुता है तो क्या यह अलमारी से टकराएगा? यदि द्वार अपेक्षाकृत अधिक चौड़ाई का बनाया जाए तो इस संदर्भ मेें क्या आप कुछ परिवर्तनों का सुझाव देेंगे?
एक आलेख पत्रक पर x-अक्ष, y-अक्ष और मूलबिंदु 0 को अंकित कीजिए। x-अक्ष पर (−7, 0) से लेकर (13, 0) तक और y-अक्ष पर (0, −15) से लेकर (0, 12) तक बिंदुओं का अंकन कीजिए, (1 से.मी.= 1 इकाई का पैमाना उपयोग कीजिए) चित्र का उपयोग करते हुए दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

रियान के स्नानगृह की ओर देखिए:
- स्नानगृह के चार कोनों O, F, R और? के निर्देशांक क्या हैं?
- रियान के स्नानगृह में फव्वारा क्षेत्र का आकार क्या है? इसके चारों कोनों के निर्देशांक लिखिए।
- प्रक्षालन पात्र (वॉश बेसिन) के लिए 3 फुट × 2 फुट और प्रसाधन (शौचालय) के लिए 2 फुट × 3 फुट का स्थान चिह्नित कीजिए। इन स्थानों के कोनों के निर्देशांक लिखिए।
एक आलेख पत्रक पर x-अक्ष, y-अक्ष और मूलबिंदु 0 को अंकित कीजिए। x-अक्ष पर (−7, 0) से लेकर (13, 0) तक और y-अक्ष पर (0, −15) से लेकर (0, 12) तक बिंदुओं का अंकन कीजिए, (1 से.मी.= 1 इकाई का पैमाना उपयोग कीजिए) चित्र का उपयोग करते हुए दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

घर मेें अन्य कमरे:
- रियान कमरे के प्रवेशद्वार तक भोजनकक्ष से होकर जाता है जिसकी लंबाई 18 फुट और चौड़ाई 15 फुट है। भोजनकक्ष की लंबाई बिंदु P से लेकर बिंदु A तक है। भोजनकक्ष का रेखाचित्र खींचिए और इसके कोनों के निर्देशांकों को अंकित कीजिए।
- भोजनकक्ष के ठीक मध्य में एक 5 फुट × 3 फुट क्षेत्रफल की आयताकार भोजन-मेज (डाइनिंग टेबल) रखिए। मेज के पायों के निर्देशांकों को लिखिए।

त्रिभुज ADM प्रथम चतुर्थाश में एक न्यूनकोण त्रिभुज है। हम इसकी भुजाओं AD, DM और MA की लंबाई कैसे ज्ञात करेंगे?
सोचिए और विचार कीजिए:

- A (3, 4) से D (7, ।) तक पहुँचने में, x-अक्ष के अनुदिश कितनी दूरी तय की गई है? इन्हीं बिंदुओं के लिए y-अक्ष के अनुदिश कितनी दूरी तय की गई है?
- क्या ये दूरियाँ आपको AD दूरी ज्ञात करने में सहायता कर सकती हैं?

- ऊपर दिए गए परावर्तन में कौन-से मान समान बने रहे और कौन-से मान परिवर्तित हुए?
- क्या ये अवलोकन समान बने रहेंगे, यदि ADM का परावर्तन (y-अक्ष के स्थान पर) x-अक्ष में हो रहा हो?
NCERT solutions for Ganita Manjari [Hindi] Class 9 1 स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग अंतिम प्रश्नावली [Pages 12 - 14]
दोनों अक्षों के प्रतिच्छेद बिंदु के x-निर्देशांक और y-निर्देशांक क्या होंगे?
बिंदु W का x-निर्देशांक −5 है। क्या आप उस बिंदु H के निर्देशांकों को ज्ञात कर सकते हैं जो W से होकर जाती हुई y-अक्ष के सामानांतर रेखा पर स्थित हो? बिंदु व किन चतुर्थांश में स्थित हो सकता है?
बिंदु R (3, 0), A(0, −2), M(5, −2) तथा ? (−5, 2) पर विचार कीजिए। यदि वे इसी क्रम मेें मिलाए गए हैैं तो अनुमान लगाइए:
- RAMP की दो भुजाएँ जो परस्पर लंबवत हैं।
- RAMP की वह भुजा जो किसी एक अक्ष के समानांतर है।
- दो बिंदु जो एक अक्ष में एक-दूसरे के दर्पण प्रतिबिंब हैं। यह अक्ष कौन-सा होगा?
अब बिंदुओं को अंकित कीजिए और अपने अनुमान को सत्यापित कीजिए।
कार्तीय तल पर बिंदु Z (5, −6) का अंकन कीजिए। एक समकोण त्रिभुज IZN की रचना कीजिए और तीनों भुजाओं की लंबाइयाँ ज्ञात कीजिए।
यदि ऋणात्मक संख्याएँ नहीं होतीं तो निर्देशांक पद्धति कैसी होती? क्या इस पद्धति से द्वि-विमीय तल में सभी बिंदुओं को अंकित किया जा सकता था?
क्या बिंदु M (−3, −4), A (0, 0) और G (6, 8) एक ही सरल रेखा पर हैं? बिंदुओं के अंकन के बिना और बिंदुओं को जोड़े बिना एक विधि बताइए, जिसके माध्यम से हम इसका परीक्षण कर सकें।
ढाल विधि का उपयोग करते हुए यह परीक्षण कीजिए कि क्या बिंदु R (−5, −1), 8 (−2, −5) और (4, −12) एक ही सरल रेखा पर हैं। अब बिंदुओं के दोनों समूहों को अंकित कीजिए और अपने उत्तरों की जाँच कीजिए।
मूलबिंदु को एक शीर्ष के रूप में उपयोग करते हुए, निम्नलिखित के शीर्षों को अंकित कीजिए:
- एक समकोण समद्विबाहु त्रिभुज
- एक ऐसा समद्रिबाहु त्रिभुज जिसका एक शीर्ष तृतीय चतुर्थांश में और अन्य शीर्ष चतुर्थ चतुर्थांश में हो।
दी गई सारणी, बिंदुओं S, M और T के निर्देशांकों को प्रदर्शित करती है। प्रत्येक स्थिति में बताइए कि क्या M, रेखाखंड ST का मध्यबिंदु है। अपने उत्तर को सत्यापित कीजिए।
| S | M | T | क्या M, ST का मध्यबिंदु है? हाँ या नहीं। | आपके उत्तर का कारण |
| (−3, 0) | (0, 0) | (3, 0) | ||
| (2, 3) | (3, 4) | (4, 5) | ||
| (0, 0) | (0, 5) | (0, –10) | ||
| (–8, 7) | (0, –2) | (6, –3) |
जब M, ST का मध्यबिंदु हो तो क्या आप M, S और T के निर्देशांकों के मध्य किसी संबंध का पता लगा सकते हैं?
आपने जो संबंध ज्ञात किया है, उसका उपयोग करते हुए B के निर्देशांक ज्ञात कीजिए, यदि M (−7, 1), A (3, −4) और B (x, y) के मध्यबिंदु के रूप में दिया गया है।
मान लीजिए रेखाखंड AB के त्रिविभाजन बिंदु P और Q हैं, जहाँ P, A के निकट है, जबकि Q, B के निकट है। किसी रेखाखंड के मध्यबिंदु के निर्देशांकों को ज्ञात करने के अपने ज्ञान का उपयोग करते हुए P और Q के निर्देशांकों को आप कैसे ज्ञात करेंगे? इस विधि का उपयोग कीजिए, जब बिंदु A (4, 7) और B (16, −2) हैं।
- दिए गए बिंदुओं A (1, –8), B (–4, 7) और C (–7, –4) के लिए प्रदर्शित कीजिए कि वे एक वृत्त K पर स्थित हैं, जिसका केंद्र मूलबिंदु O (0, 0) है। वृत्त K की त्रिज्या क्या होगी?
- दिए गए बिंदुओं D (–5, 6) और E (0, 9) के लिए जाँच कीजिए कि क्या वे वृत्त K के भीतर स्थित हैं, वृत्त पर स्थित हैं या वृत्त के बाहर स्थित हैं।
त्रिभुज ABC की भुजाओं के मध्यबिंदु D, E और F हैं। D, E और F के निर्देशांक क्रमशः (5, 1), (6, 5) और (0, 3) दिए गए हैं। A, B और C के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।
एक शहर की दो मुख्य सड़कें, जो एक-दूसरे को शहर के केंद्र पर प्रतिच्छेद करती हैं, ये दो सड़के उत्तर–दक्षिण तथा पूर्व–पश्चिम दिशा के अनुदिश हैं। शहर की अन्य सभी गलियाँ इन्हीं सड़कों के समानांतर हैं तथा एक-दूसरे से 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। प्रत्येक दिशा में 10 गलियाँ हैं।
(i) 1 सेमी = 200 मीटर के पैमाने का उपयोग करते हुए अपनी अभ्यास-पुस्तिका में शहर का एक प्रतिरूप बनाइए। सड़कों को एकल रेखाओं द्वारा प्रस्तुत दर्शाइए।
(ii) प्रदर्श में गलियों के प्रतिच्छेदन हैं। प्रत्येक गली प्रतिच्छेदन दो गलियों द्वारा बना है, जिसमें एक गली उत्तर–दक्षिण दिशा में तथा दूसरी गली पूर्व–पश्चिम दिशा की ओर जा रही है प्रत्येक की व्याख्या निम्नलिखित रुप मे की गई है। यदि उत्तर–दक्षिण दिशा में जाने वाली दूसरी गली और पूर्व–पश्चिम दिशा में जाने वाली पाँचवीं गली किसी स्थान पर प्रतिच्छेद करती हैं, तो उस हम इस गली प्रतिच्छेदन को (2, 5) कहेंगे। इसी पद्धति का उपयोग करते हुए ज्ञात कीजिए:
- गलियों के कितने प्रतिच्छेदनों को (4, 3) के रूप में व्यक्त किया जा सकता है?
- गलियों के कितने प्रतिच्छेदनों को (3, 4) के रूप में व्यक्त किया जा सकता है?
एक कंप्यूटर ग्राफिक्स (चित्रांकन) कार्यक्रम में एक आयताकार दृश्यपटल (स्क्रीन) पर छवियों को प्रदर्शित किया जाता है जिसकी निर्देशांक पद्धति का मूलबिंदु नीचे बाएँ कोने में है। दृश्यपटल की चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 800 पिक्सेल और 600 पिक्सेल हैं। 80 पिक्सेल त्रिज्या वाला एक वृत्ताकार प्रतीक (आइकन), बिंदु A (100, 150) को केंद्रित करके बनाया गया है। 100 पिक्सेल त्रिज्या वाला एक अन्य वृत्ताकार प्रतीक बिंदु B (250, 230) को केंद्रित करके बनाया गया है। पता लगाइए:
- क्या किसी भी वृत्त का कोई भाग दृश्यपटल (स्क्रीन) से बाहर स्थित है?
- क्या दोनों वृत्त एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करते हैं?
कार्तीय तल पर बिंदु A(2, 1), B(−1, 2), C(−2,−1) और D(1, −2) का अंकन कीजिए। क्या ABCD एक वर्ग है? क्या आप व्याख्या कर सकते हैं कि ऐसा क्यों है? इस वर्ग का क्षेत्रफल क्या है?
Solutions for 1: स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग
![NCERT solutions for Ganita Manjari [Hindi] Class 9 chapter 1 - स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग NCERT solutions for Ganita Manjari [Hindi] Class 9 chapter 1 - स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग - Shaalaa.com](/images/ganita-manjari-hindi-class-9_6:276a3c2b23fd42b38c9cd18e4a28e3af.jpg)
NCERT solutions for Ganita Manjari [Hindi] Class 9 chapter 1 - स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग
Shaalaa.com has the CBSE Mathematics Ganita Manjari [Hindi] Class 9 CBSE solutions in a manner that help students grasp basic concepts better and faster. The detailed, step-by-step solutions will help you understand the concepts better and clarify any confusion. NCERT solutions for Mathematics Ganita Manjari [Hindi] Class 9 CBSE 1 (स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग) include all questions with answers and detailed explanations. This will clear students' doubts about questions and improve their application skills while preparing for board exams.
Further, we at Shaalaa.com provide such solutions so students can prepare for written exams. NCERT textbook solutions can be a core help for self-study and provide excellent self-help guidance for students.
Concepts covered in Ganita Manjari [Hindi] Class 9 chapter 1 स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग are .
Using NCERT Ganita Manjari [Hindi] Class 9 solutions स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग exercise by students is an easy way to prepare for the exams, as they involve solutions arranged chapter-wise and also page-wise. The questions involved in NCERT Solutions are essential questions that can be asked in the final exam. Maximum CBSE Ganita Manjari [Hindi] Class 9 students prefer NCERT Textbook Solutions to score more in exams.
Get the free view of Chapter 1, स्वयं को प्रवृत्त करना - निर्देशांकों का उपयोग Ganita Manjari [Hindi] Class 9 additional questions for Mathematics Ganita Manjari [Hindi] Class 9 CBSE, and you can use Shaalaa.com to keep it handy for your exam preparation.
