Hindi Medium
Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 17th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए:
- इस प्रश्न-पत्र में 38 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- यह प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है - क, ख, ग, घ एवं ङ।
- खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 18 तक बहुविकल्पीय (MCQ) तथा प्रश्न संख्या 19 एवं 20 अभिकथन एवं तर्क आधारित 1 अंक के प्रश्न हैं।
- खण्ड ख में प्रश्न संख्या 21 से 25 तक अति लघु-उत्तरीय (VSA) प्रकार के 2 अंकों के प्रश्न हैं।
- खण्ड ग में प्रश्न संख्या 26 से 31 तक लघु-उत्तरीय (SA) प्रकार के 3 अंकों के प्रश्नहैं।
- खण्ड घ में प्रश्न संख्या 32 से 35 तक दीर्घ उत्तरीय (LA) प्रकार के 5 अंकों के प्रश्न हैं।
- खण्ड ङ में प्रश्न संख्या 36 से 38 तक प्रकरण अध्ययन आधारित 4 अंकों के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रकरण अध्ययन में आंतरिक विकल्प 2 अंकों के प्रश्न में दिया गया है।
- प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड ख के 2 प्रश्नों में, खण्ड ग के 2 प्रश्नों में, खण्ड घ के 2 प्रश्नों में तथा खण्ड ङ के 3 प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है।
- जहाँ आवश्यक हो स्वच्छ आकृतियाँ बनाइए। जहाँ आवश्यक हो π = `22/7` लीजिए, यदि अन्यथा न दिया गया हो ।
- कैल्कुलेटर का उपयोग वर्जित है।
द्विघात समीकरण (x − 1)2 = 16 के मूल हैं ______.
5, 3
4, −4
5, −3
−5, 3
Chapter:
दी गई आकृति में, केन्द्र O तथा 3 cm त्रिज्या वाले वृत्त पर दो स्पर्श रेखाएँ PQ तथा PR खींची गई हैं। यदि ∠QPR = 60° है, तो प्रत्येक स्पर्श रेखा की लम्बाई है:

`3sqrt3` cm
3 cm
6 cm
`sqrt3` cm
Chapter:
त्रिभुज DEF में AB || EF है। x का मान है:

0, 2
केवल 2
−2
1
Chapter:
(3 × 11 × 13 + 3):
एक अभाज्य संख्या है।
13 से विभाजित होती है।
एक भाज्य संख्या है।
एक विषम संख्या है।
Chapter:
दो पासे एक साथ फेंके जाते हैं। प्राप्त संख्याओं का योगफल 6 से भाज्य होने की प्रायिकता है:
`1/6`
`11/36`
`1/12`
`1/4`
Chapter:
12 तथा 250 के बीच की संख्याओं में 4 के गणजों की संख्या है:
59
59.5
60
61
Chapter:
एक ठोस घन में से, जिसके प्रत्येक किनारे की लंबाई l है, अधिकतम आकार का शंकु खोदकर निकाला जाता है। शंकु का आयतन है:

`(pil^3)/(12)`
`(pil^3)/(3)`
`l^3(1 - pi/3)`
`(pil^3)/(8)`
Chapter:
समीकरण 2x − 6y = 7 को निरूपित करने वाली रेखा के समांतर एक अन्य रेखा का समीकरण है:
y = 3x − 7
2x = 9 − 6y
x − 3y = 7
`x = 7/2 - 3y`
Chapter:
यदि किसी मीनार की छाया की लम्बाई उसकी ऊँचाई की `sqrt(3)` गुना है, तो सूर्य का उन्नतांश है:
45°
30°
60°
15°
Chapter:
यदि द्विघात समीकरण `sqrt3x^2 - kx + 2sqrt3 = 0` के मूल वास्तविक तथा समान हैं, तो k का मान हैः
`±sqrt24`
0
4
−5
Chapter:
समांतर श्रेढ़ी (A.P.) `(-1)/3, 2/3, 5/3, 8/3,` ... का n वाँ पद है:
3n − 4
`n - 4/3`
`(n - 2)/3`
`(n - 4)/3`
Chapter:
दी गई आकृति में, केन्द्र O तथा त्रिज्या r वाले वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखा PT है। यदि ∠POT = 45° है, तो OP की लम्बाई है:

`rsqrt2`
`sqrt2r`
2r
r2
Chapter:
दिया गया है कि Δ ABC ∼ Δ QRP है जहाँ AB = 9 cm, BC = 5 cm तथा PR = 2 cm है। भुजा QR की लम्बाई है:
0.9 cm
`5/18` cm
`10/9` cm
3.6 cm
Chapter:
द्विघात बहुपद p(x) के शुन्यकों का योगफल तथा गुणनफल क्रमशः `(−1)/3` तथा 2 है। बहुपद p(x) है:
3x2 − x + 6
`x^2 + 1/3 x − 2`
3x2 − x + 2
−3x2 − x − 6
Chapter:
Advertisements
दिया गया है कि sin 2α = `sqrt3/2` है। sin 3α का मान है:
`(3sqrt3)/4`
`1/2`
1
`sqrt3/4`
Chapter:
एक बंटन के माध्यक तथा बहुलक क्रमश: 25·92 तथा 26·1 हैं। इस बंटन का माध्य है:
24.75
24.25
24.3
25.5
Chapter:
दी गई आकृति में, ΔABC एक समबाहु त्रिभुज है। बिंदुओं `A(0, (5sqrt3)/2)` तथा D(0, 0) को जोड़ने वाली माध्यिका AD है। बिंदु B तथा C के निर्देशांक (इसी क्रम में) हैं:

(−5, 0), (5, 0)
`((−5)/2, 0), (5/2, 0)`
(−10, 0), (10, 0)
`(−5sqrt3, 0), (5sqrt3, 0)`
Chapter:
`(1/2 tan^2 45° - cos^2 60°)` का मान है:
0
`-1/2`
`1/4`
`-1/4`
Chapter:
अभिकथन (A): किसी वृत्त के केन्द्र से स्पर्श रेखा की न्यूनतम दूरी, त्रिज्या के बराबर होती है।
तर्क (R): त्रिज्या स्पर्श रेखा के लम्बवत् होती है।
अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही हैं और तर्क (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही हैं, परन्तु तर्क (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) सही है, परन्तु तर्क (R) गलत है।
अभिकथन (A) गलत है, परन्तु तर्क (R) सही है।
Chapter:
अभिकथन (A): θ = 45° के लिए, tan 2θ का मान परिभाषित नहीं है।
तर्क (R): sin 90° ≠ cos 90°.
अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही हैं और तर्क (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही हैं, परन्तु तर्क (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
अभिकथन (A) सही है, परन्तु तर्क (R) गलत है।
अभिकथन (A) गलत है, परन्तु तर्क (R) सही है।
Chapter:
लकड़ी के उस पट्टे (Plank) की लम्बाई बताइए जिसकी सहायता से 4 m 20 cm तथा 5 m 4 cm लम्बाई को न्यूनतम समय में पूरा-पूरा नापा जा सके।
Chapter:
एक समांतर श्रेढ़ी (A.P.) में प्रथम पद 32 तथा अन्तिम पद − 10 है। यदि सार्व अन्तर − 2 हो, तो पदों की संख्या एवं उनका योगफल ज्ञात कीजिए।
Chapter:
उस समांतर श्रेढ़ी (A.P.) के प्रथम 28 पदों का योगफल ज्ञात कीजिए जिसका nवाँ पद an = 3n − 2 है।
Chapter:
वर्ग ABCD के विकर्ण AC तथा BD बिंदु P पर प्रतिच्छेद करते हैं। बिंदु B तथा D के निर्देशांक क्रमश: (9, −2) तथा (1, 6) हैं।

- बिंदु P के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।
- वर्ग की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
Chapter:
रेखा x + y = 5 पर स्थित उस बिंदु के निर्देशांक बताइए जो (6, 4) तथा (5, 2) से समदूरस्थ हो।
Chapter:
चतुर्भुज ABCD के विकर्ण परस्पर बिंदु O पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि `(AO)/(OC) = (BO)/(OD)` है। दर्शाइए कि चतुर्भुज ABCD एक समलम्ब है।
Chapter:
7 cm त्रिज्या वाले अर्धगोले पर एक शंकु को अध्यारोपित करके एक खिलौना बनाया गया है। खिलौने की कुल ऊँचाई 31 cm है। खिलौने का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

Chapter:
यदि sin θ + cos θ = `sqrt(3)` है, तो सिद्ध कीजिए कि tan θ + cot θ = 1 है।
Chapter:
Advertisements
सिद्ध कीजिए:
(sin A + sec A)2 + (cos A + cosec A)2 = (1 + sec A cosec A)2
Chapter:
दी गई आकृति में, 7 cm त्रिज्या वाले वृत्त के केन्द्र पर जीवा AB 120° का कोण अंतरित करती है। ज्ञात कीजिए (i) दीर्घ त्रिज्यखंड OACB का परिमाप, और (ii) छायांकित भाग का क्षेत्रफल, यदि Δ OAB का क्षेत्रफल 21·2 cm2 है।

Chapter:
सिद्ध कीजिए कि `sqrt5` एक अपरिमेय संख्या है।
Chapter: [1] वास्तविक संख्याएँ
दो ऐसे क्रमागत ऋणात्मक पूर्णांक ज्ञात कीजिए जिनके वर्गों का योगफल 481 है।
Chapter:
बिंदु P(x, 7), बिंदुओं A(− 5, 4)तथा B(7, 9) को जोड़ने वाले रेखाखंड को एक निश्चित अनुपात में विभाजित करता है। वह अनुपात तथा x का मान ज्ञात कीजिए।
Chapter:
बाह्या बिंदु P से, 0 केन्द्र वाले वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ PA तथा PB खींची गई हैं। सिद्ध कीजिए कि ∠APB = 2∠OAB है।
Chapter:
दी गई आकृति में, PA, O केन्द्र वाले वृत्त पर खींची गई ऐसी स्पर्श रेखा है कि OA = 10 cm, AB = 8 cm तथा AB ⊥ OP है। PB की लम्बाई ज्ञात कीजिए।

Chapter:
निम्नलिखित आँकड़ों का माध्यक 137 है। x तथा y के मान ज्ञात कीजिए, जहाँ सभी बारंबारताओं का योगफल 68 है।
| वर्ग | बारंबारता |
| 65-85 | 4 |
| 85-105 | 5 |
| 105-125 | x |
| 125-145 | 20 |
| 145-165 | 14 |
| 165-185 | y |
| 185-205 | 4 |
Chapter:
निम्नलिखित आँकड़ों का माध्य तथा बहुलक ज्ञात कीजिए।
| वर्ग | बारंबारता |
| 0-10 | 3 |
| 10-20 | 6 |
| 20-30 | 11 |
| 30-40 | 10 |
| 40-50 | 13 |
| 50-60 | 3 |
| 60-70 | 4 |
Chapter:
बिंदु X, Δ ABC की माध्यिका AD पर स्थित ऐसा बिंदु है कि AX : XD = 2 : 3 है। BX को बढ़ाने पर यह भुजा AC को बिंदु Y पर प्रतिच्छेद करती है। सिद्ध कीजिए कि BX = 4XY है।

Chapter:
निम्नलिखित रैखिक समीकरण युग्म को ग्राफीय विधि से हल कीजिए:
x − 2y = 3, 3x − 8y = 7
Chapter:
पाँच वर्ष पहले आदिल की उम्र भरत की उम्र की तीन गुना थी और दस वर्ष पश्चात् आदिल की उम्र भरत की उम्र की दोगुना होगी। आदिल तथा भरत की वर्तमान उम्र जानने के लिए:
- उपर्युक्त परिस्थिति के आधार पर रैखिक समीकरण बनाइए।
- दर्शाइए कि रैखिक समीकरण युग्म संगत है तथा इसका अद्वितीय हल है।
- आदिल तथा भरत की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
Chapter:
समतल भूमि पर खड़ा एक लड़का 60 m लंबी डोरी की सहायता से 30° के उन्नयन कोण पर एक पतंग उड़ा रहा है। दूसरा लड़का 20 m ऊँचे भवन की छत पर खड़ा है और उसी पतंग का उन्नयन कोण 45° पाता है। यदि दोनों लड़के पतंग की विपरीत दिशाओं में खड़े हों, तो भवन के आधार से पहले लड़के की दूरी तथा पतंग की भूमि से ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (`sqrt3` = 1.73 लीजिए)
Chapter:
|
रंगमंच के नाटक के दौरान, मंच की पृष्ठभूमि के लिए भवन मेहराब (arches) का प्रयोग किया गया। नीचे दिखाई गई एक मेहराब के वक्र को बहुपद p(x) = − x2 + 2x + 8 के द्वारा निरूपित किया जा सकता है। यहाँ x मंच की सतह पर लम्बाई (फुट में) को दर्शाता है।
|
उपर्युक्त आकृति के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(i) मेहराब की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। [1]
(ii) (क) बहुपद p(x) के शून्यक ज्ञात कीजिए। उपर्युक्त ग्राफ में कौन-से बिंदु शून्यक को दर्शाते हैं? [2]
अथवा
(ii) (ख) मंच की सतह परमेहराब का विस्तार (span) ज्ञात कीजिए। [2]
(iii) उपर्युक्त वक्र तथा y-अक्ष के प्रतिच्छेदी बिंदु के निर्देशांक लिखिए। [1]
Chapter:
|
कुछ दोस्त ताश की दो एकसमान गड्डियों को लेकर उनसे ताश खेलना चाहते थे। ताश के पत्तों को फेंटते समय तीन पत्ते नीचे गिर गए। उन्होंने शेष पत्तों को अच्छी प्रकार फेंटकर यादृच्छया एक पत्ता निकाला। यह मानते हुए कि गिरे हुए तीन पत्तों में एक पान की बेगम, एक हुकुम का दस तथा एक चिड़ी का इक्का है, निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
|
(i) इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाला गया पत्ता एक फेस कार्ड (face card) है? [1]
(ii) प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाला गया पत्ता बेगम या बादशाह है। [1]
(iii) (क) क्या आपको लगता हैकि यदि कोई पत्ता नहीं गिरता, तो निकाले गए पत्ते के बेगम होने की प्रायिकता ज्यादा होती? तर्क सहित उत्तर दीजिए। [2]
अथवा
(iii) (ख) प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाला गया पत्ता गुलाम है। इसकी तुलना उस स्थिति में निकाली गई प्रायिकता से कीजिए यदि कोई पत्ता नहीं गिरता । किस परिस्थिति में निकाले गए पत्ते के गुलाम होने की प्रायिकता अधिक है? [2]
Chapter:
|
मेज पर रखने के लिए 'लीफी बॉल फाउन्टेन' का एक मॉडल बनाया गया। पानी सहजता से गेंद की सतह से बहता हुआ एक सुसज्जित बेलनाकार टंकी में जाता है जहाँ से पुनः वापस आता है। गोलाकार गेंद का व्यास 21 cm है। बेलनाकार टंकी बाह्य व्यास 50 cm है तथा आंतरिक व्यास 40 cm है। ठोस आधार की ऊँचाई 14 cm है। भरे हुए पानी की ऊँचाई 7 cm है।
|
उपर्युक्त आकृति के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) फव्वारे की कुल ऊँचाई ज्ञात कीजिए। [1]
(ii) गेंद का आयतन ज्ञात कीजिए। [1]
(iii) (क) यदि गेंद का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा हो, तो टंकी में पानी का आयतन ज्ञात कीजिए। [2]
अथवा
(iii) (ख) बेलनाकार भाग का बाह्य वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा गेंद के पृष्ठीय क्षेत्रफल का योगफल ज्ञात कीजिए। [2]
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 10 [कक्षा १०] Mathematics (गणित) with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for CBSE Class 10 [कक्षा १०] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Mathematics (गणित), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10 [कक्षा १०].
How CBSE Class 10 [कक्षा १०] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Mathematics (गणित) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.





