हिंदी

निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए। नदी किनारे एक शाम

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए।

नदी किनारे एक शाम

वर्णनात्मक निबंध: नदी किनारे एक शाम

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

नदी किनारे एक शाम

नदी का नाम सुनते ही मेरे मन में गंगा की लहरें उठने लगती हैं और उसकी स्वच्छ धारा मेरी आत्मा को स्पर्श करने लगती है। ठंड का समय था, और प्रयाग की पवित्र भूमि पर महाकुंभ लगा हुआ था। मेरा पूरा परिवार इस पवित्र पर्व का लाभ उठाने इलाहाबाद पहुँचा। हम सड़क मार्ग से संगम पहुँचे, जहाँ गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आस्था के महासागर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा हो। हज़ारों भक्त संगम में एक साथ डुबकी लगा रहे थे, और स्नान करने पर हमारी आत्मा भी तृप्त हो गई।

नदी के तट पर काफी हलचल थी। एक तरफ खाने-पीने की दुकानों की रौनक थी, तो दूसरी ओर कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के तंबू लगे हुए थे। वहाँ साधुओं की विभिन्न टोलियाँ नजर आ रही थीं। कुछ संन्यासी अपने-अपने अखाड़ों में प्रवचन दे रहे थे, तो नागा साधुओं का एक समूह हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगा में डुबकियाँ लगाते, नाचते-गाते दिखा। अलग-अलग अखाड़ों में साधुओं द्वारा भोज का आयोजन किया गया था, जहाँ सैकड़ों भक्त एक साथ महाप्रसाद का आनंद ले रहे थे। कुंभ क्षेत्र में लगभग हर जगह इस तरह के महाप्रसाद का आयोजन था। हमने भी एक अखाड़े में महाप्रसाद ग्रहण किया। कुंभ मेले में खेल-खिलौनों की भी दुकानें सजी थीं। मैंने एक दुकान पर निशानेबाजी की और कुछ इनाम भी जीते।

कुंभ मेले में घूमते-घूमते शाम हो गई। सूरज ढल रहा था और ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वह भी माँ गंगा की लहरों में डुबकी लगा रहा हो। सूर्यास्त की सुनहरी किरणें गंगा पर पड़ते ही गंगाजल सोने की तरह चमकने लगा। श्रद्धालु छोटी-बड़ी नावों में बैठकर गंगा की परिक्रमा कर रहे थे। संध्या आरती का समय आ गया था। तैयारी के बाद माता की आरती शुरू हुई। चारों ओर दीप जल रहे थे, और भक्त, साधु, संन्यासी सभी मंत्रोच्चार कर रहे थे। पूरा गंगा घाट रोशनी से नहाया हुआ लग रहा था। गंगा किनारे जगमगाते दीप और आरती के बाद प्रवाहित दीये ऐसे लग रहे थे जैसे आसमान के सभी तारे धरती पर माँ की गोद में उतर आए हों। गंगा दर्शन और महाकुंभ स्नान के बाद, मैं और मेरा परिवार अपने घर लौटे, लेकिन इस यात्रा की अमिट छाप हमेशा मेरे मन में बसी रहेगी।

shaalaa.com
निबंध लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: रचना विभाग - निबंध लेखन [पृष्ठ ८८]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Lokbharati Standard 9 Maharashtra State Board
अध्याय 4 रचना विभाग
निबंध लेखन | Q (२) २. | पृष्ठ ८८
बालभारती Hindi Kumarbharati Standard 9 Maharashtra State Board
अध्याय 2.14 रचना एवं व्याकरण विभाग
स्वाध्याय | Q (४) | पृष्ठ ११८
बालभारती Hindi (Composite) Lokvani Standard 9 Maharashtra State Board
अध्याय 2.9 रचना विभाग एवं व्याकरण विभाग
निबंध | Q (२) | पृष्ठ ५२

संबंधित प्रश्न

मेरा देश भारत विषय पर 200 शब्दों का निबंध लिखिए।


किसी पालतू प्राणी की आत्‍मकथा लिखिए।


‘यदि मेरा घर अंतरिक्ष में होता,’ विषय पर अस्‍सी से सौ शब्‍दों में निबंध लेखन कीजिए।


‘पुस्‍तक प्रदर्शनी में एक घंटा’ विषय पर अस्‍सी से सौ शब्‍दों में निबंध लेखन कीजिए।


‘विश्वबंधुता वर्तमान युग की माँग’ विषय पर अस्‍सी से सौ शब्‍दों में निबंध लिखिए।


‘मेरा प्रिय वैज्ञानिक’ विषय पर निबंध लेखन कीजिए।


‘हमारी सैर’ विषय पर निबंध लिखिए।


वैचारिक निबंध: सेल्फी: सही या गलत


वैचारिक निबंध: अकाल: एक भीषण समस्या


कल्पनाप्रधान निबंध: यदि श्यामपट बोलने लगा......


कल्पनाप्रधान निबंध: यदि किताबें न होतीं


आत्मकथात्मक निबंध: भूमिपुत्र की आत्मकथा


‘रेल की आत्‍मकथा’ विषय पर लगभग सौ शब्‍दों में निबंध लिखिए।


‘बुरी संगति किसी को भी दिशाहीन बना सकती है’ इसपर तर्क सहित अपने विचार लिखिए।


‘मेरा प्रिय कवि/लेखक’ विषय पर सौ शब्‍दों में निबंध लिखिए।


‘वर्तमान समय में शांति के क्षेत्र में/पर्यावरण संरक्षण में भारत की भूमिका का महत्‍त्‍व’ विषय पर अस्‍सी से सौ शब्‍दों में निबंध लेखन कीजिए।


‘देश की उन्नति में युवाओं का योगदान’ विषय पर अपने विचारों की मौखिक तथा लिखित अभिव्यक्‍ति कीजिए।


‘संगणक की आत्मकथा’ इस विषय पर अस्सी से सौ शब्दों में निबंध लिखिए।


‘युवापीढ़ी का उत्‍तरदायित्‍व’ विषय पर लगभग सौ शब्‍दों में निबंध लिखिए।


निम्नलिखित एक विषय पर लगभग ८० से १०० शब्दों में निबंध लिखिए:

पुस्तक की आत्मकथा


निम्नलिखित विषय पर लगभग ८० से १०० शब्दों में निबंध लिखिए:

पर्यावरण संतुलन


निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए:

प्रातः काल योग करते लोग


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।

बारिश की वह सबुह


निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए:

दुर्घटना से देर भली


निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए:

जिन्हें जल्दी थी, वे चले गए


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।

मेरे बगीचे में खिला गुलाब


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।

विद्यालय में मेरा प्रिय कोना


निम्नलिखित विषय पर 60-70 शब्दों में निबंध लिखिए:

मेरा प्रिय नेता


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

मेरा प्रिय त्योहार


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

यदि मैं अध्यापक होता .....


निम्नलिखित विषय पर 60 से 70 शब्दों में निबंध लिखिए:

मैं पेड़ बोल रहा हूँ ...


निम्नलिखित विषय पर 60 से 70 शब्दों में निबंध लिखिए:

अनुशासन का महत्त्व


निम्नलिखित विषय पर लगभग 70 से 80 शब्दों में निबंध लिखिए:

मैं पृथ्वी बोल रही हूँ...


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

गरमी की पहली बारिश


निबंध लिखिए:

मेरे प्रिय साहित्यकार


निबंध लिखिए:

घायल सैनिक की आत्मकथा


नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका


नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

दिया और तूफ़ान : मानव जीवन का सत्य


नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

झरोखे से बाहर


निबंध लिखिए -

भ्रष्टाचार


निबंध लिखिए -

आतंकवाद


निबंध लिखिए:

वृक्षारोपण


निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए।

"अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत"


निबंध लिखिए:

तनाव


निबंध लिखिए:

सफलता


निबंध लिखिए-

विद्यार्थी और अनुशासन


निबंध लिखिए -

यदि मैं प्रधानमंत्री होता।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए।

यदि मोबाइल न होता


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए।

ऑनलाइन या ई-लर्निंग और विद्यार्थी


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए।

एक किसान की आत्मकथा


निबंध लिखिए:

मोबाइल: श्राप या वरदान


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

फटी पुस्तक की आत्मकथा


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

पर्यावरण सुरक्षा में पक्षियों की भूमिका


राष्‍ट्र का गौरव बनाए रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा किए सराहनीय कार्यों की सूची बनाइए।


दैनंदिनी (डायरी) तुमच्याशी बोलत आहे, अशी कल्पना करून तिचे आत्मकथन पुढील मुद्‌द्यांचा उपयोग करून लिहा.

  1. निर्मिती
  2. महत्त्व
  3. उपयोग
  4. इतरांची भावना
  5. आनंद
  6. खंत

पुढील घटक (फूल) तुमच्याशी बोलत आहे, अशी कल्पना करून त्या घटकाचे (फुलाचे) आत्मवृत्त लिहा.


‘करत-करत अभ्‍यास के जड़मति होत सुजान’ इस विषय पर भाषाई सौंदर्यवाले वाक्‍यों, सुवचन, दोहे आदि का उपयोग करके निबंध/कहानी लिखिए ।


रामवृक्ष बेनीपुरी द्‍वारा लिखित ‘गेंहूँ बनाम गुलाब’ निबंध पढ़िए और उसका आकलन कीजिए ।


‘यदि मैं शिक्षा मंत्री होता -----’ विषय पर लगभग सौ शब्‍दों में निबंध लिखिए।


खालील मुद्‌द्यांच्या आधारे ‘मी अनुभवलेला पाऊस’ या विषयावर निबंध लिहा.


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

वनों का महत्व


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

सैनिक की आत्मकथा


निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

यदि पुस्तकें न होती........


निम्नलिखित विषय पर 60 से 70 शब्दों में निबंध लिखिए:

पाठ्यपुस्तक की आत्मकथा


वर्णनात्मक -


चौकटीत दिलेल्या घटकाचे आत्मकथन लिहा:


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Course
Use app×