हिंदी

निम्नलिखित विषय पर लगभग ८० से १०० शब्दों में निबंध लिखिए: मेरा भारत देश

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर लगभग ८० से १०० शब्दों में निबंध लिखिए:

मेरा भारत देश

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

मेरा भारत देश

देश हमारा सबसे न्यारा, प्यारा हिंदुस्तान।
जाति अलग है, धर्म अलग है फिर भी एक है जान।

मेरा भारत देश एक सुंदर बगिया की भाँति है। इस बगिया में रंगबिरंगी फूलों की तरह अनेकों राज्य हैं। प्रत्येक राज्य की अपनी बोली, भाषा, वेशभूषा, त्योहार, रीति-रिवाज, परंपराएँ, खान-पान आदि हैं। प्रत्येक राज्य एक-दूसरे से अलग-अलग होने के बावजूद भी वहाँ एकता की भावना है। मेरा देश एक लोकतांत्रिक देश है। जनसंख्या के मामले में मेरा देश अब विश्व में पहले स्थान पर है। मेरे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध आदि धर्मों के लोग रहते हैं। इन विभिन्न धर्मों के त्योहार जैसे– होली, दीवाली, ईद, नाताल, पारसी नवरोज, नवरात्रि आदि भी भिन्न-भिन्न हैं, लेकिन इन सभी त्योहारों को पूरे देशवासी मिल-जुलकर बड़े ही प्रेम से पूरे देश में मनाते हैं। मेरे देश के लोग दक्षिण का इडली-डोसा, महाराष्ट्र की पुरणपोली और मिसल-पाव, गुजरात का ढोकला, पंजाब का सरसों का साग, बंगाल के रसगुल्ले तथा उत्तर प्रदेश का पूरी-साग बड़े चाव से खाते हैं।

मेरा देश उत्तर में पर्वतों और नदियों से घिरा है तो दक्षिण में समुद्र तटों से; पश्चिम की ओर रेगिस्तान है तो पूरब में बंगाल की खाड़ी है। हिमालय से निकलने वाली नदियाँ मेरे देश के चरण पखारती हैं। बड़े-बड़े पहाड़ों व घने वृक्षों से आच्छादित वनों से देश में चारों तरफ हमेशा हरियाली रहती है। मेरे भारत देश को प्रकृति ने अपने आँचल में जगह दी है, इसीलिए वह भारत देश पर सतत अपना स्नेह लुटाती रहती है। मेरा देश एक कृषिप्रधान देश है। मेरे देश का किसान फसल उगाने के लिए खेतों में जी-तोड़ मेहनत करके खेतों में अनाज पैदा करता है और अपने देश के लोगों का पेट भरता है।

मेरा देश के बहादुर सैनिक दुश्मनों के दाँत खट्टे करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य कलाएँ पूरे देश में लोकप्रिय हैं, चाहे वह महाराष्ट्र की लावणी हो, पंजाब का भाँगड़ा या गुजरात का गरबा। पूरा भारत देश इन नृत्यों की तालों पर झूमता और थिरकता है। भले ही मेरे देश में कई राज्य हैं, पर यहाँ सभी के लिए एक ही कानून है। किसी भी राष्ट्रीय आपदा के समय पूरा देश एकजुट होकर राहत कार्य में जुट जाता है। मेरे देश की विविधता में एकता के दर्शन होते हैं; मेरा देश प्राकृतिक संसाधनों से तृप्त है; मेरा भारत देश महान है।

shaalaa.com
निबंध लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2019-2020 (March) Official

संबंधित प्रश्न

‘मेरा प्रिय वैज्ञानिक’ विषय पर निबंध लेखन कीजिए।


‘हमारी सैर’ विषय पर निबंध लिखिए।


वैचारिक निबंध: सेल्फी: सही या गलत


वैचारिक निबंध: अकाल: एक भीषण समस्या


वर्णनात्मक निबंध: विज्ञान प्रदर्शनी का वर्णन


कल्पनाप्रधान निबंध: यदि श्यामपट बोलने लगा......


‘रेल की आत्‍मकथा’ विषय पर लगभग सौ शब्‍दों में निबंध लिखिए।


‘बुरी संगति किसी को भी दिशाहीन बना सकती है’ इसपर तर्क सहित अपने विचार लिखिए।


‘मोबाइल के अति उपयोग से होने वाले दुष्‍परिणाम’ विषय पर अपने विचार लिखिए।


‘वर्तमान समय में शांति के क्षेत्र में/पर्यावरण संरक्षण में भारत की भूमिका का महत्‍त्‍व’ विषय पर अस्‍सी से सौ शब्‍दों में निबंध लेखन कीजिए।


‘जल है तो कल है’ विषय पर अस्‍सी से सौ शब्‍दों में निबंध लिखिए।


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।

विद्यालय में मेरा प्रिय कोना


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

नदी की आत्मकथा


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

यदि मैं अध्यापक होता .....


निम्नलिखित विषय पर लगभग 70 से 80 शब्दों में निबंध लिखिए:

समय का सदुपयोग


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’


निबंध लिखिए:

घायल सैनिक की आत्मकथा


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

जैसे ही मैंने अलमारी खोली


निबंध लिखिए -

भ्रष्टाचार


निबंध लिखिए-

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए।

नालंदा की सैर


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में निबंध लिखिए।

समय बड़ा बलवान 


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए।

एक किसान की आत्मकथा


‘मैं लाल किला बोल रहा हूँ...’ निबंध लिखिए।


पुढील घटक (फूल) तुमच्याशी बोलत आहे, अशी कल्पना करून त्या घटकाचे (फुलाचे) आत्मवृत्त लिहा.


‘यदि मैं शिक्षा मंत्री होता -----’ विषय पर लगभग सौ शब्‍दों में निबंध लिखिए।


खालील मुद्‌द्यांच्या आधारे ‘मी अनुभवलेला पाऊस’ या विषयावर निबंध लिहा.


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×