हिंदी

निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए। मेरा प्रिय खेल

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए।

मेरा प्रिय खेल

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

मेरा प्रिय खेल

खेल कई प्रकार के होते हैं। कक्ष के भीतर खेले जाने वाले खैलों को इनडोर गेम्स कहा जाता है, जबकि मैदान पर खेले जाने वाले खेल आउटडोर गेम्स कहलाते हैं। अलग-अलग प्रकार के खेल व्यायाम के महत्त्वपूर्ण अंग है। अत: अपनी रुचि एवं शारीरिक क्षमता के अनुकूल ही खेलों का चयन करना चाहिए। खेलकूद आज विभिन्न राष्ट्रों के मध्य सांस्कृतिक मेल-जोल बढ़ाने का एक उत्तम माध्यम बन गया है।

मेरा प्रिय खेल क्रिकेट है। आधुनिक युग में इस खेल को अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व प्राप्त है। भारत में यह खेल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस खेल से लोगों को अद्‌भुत लगाव है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या नवयुवक, सभी इसके दीवाने हैं।

क्रिकेट का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। इंग्लैंड से ही यह खेल रुलिया पहुँचा, फिर अन्य देशों में भी इसका प्रसार हुआ। यह खेल नियमानुसार सर्वप्रथम 1850 ई. में गिलफोर्ड नामक विद्‌यालय में खेला गया था। क्रिकेट का पहला टैस्ट मैच 1877 ई. में ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में खेला गया था। भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के विरुद्ध सन् 1932 में खेला था। टेस्ट मैच पाँच दिनों का होता है जो दो पारियों में खेला जाता है। टेस्ट मैच के अलावा यह खेल चार दिवसीय, तीन दिवसीय, एक दिवसीय भी होता है।

क्रिकेट का खेल बड़े-से अंडाकार मैदान में खेला जाता है। मैदान के मध्य में स्थित पिच या विकेट-स्थल इस खेल का केंद्र-बिंदु होता है। पिच के दोनों तरफ बराबर दूरी पर तीन डंडे गाड़ दिए जाते हैं, जिन्हें ‘विकेट’ कहते हैं। इस खेल में दो टीमें होती हैं। प्रत्येक टीम में 11 – 11 खिलाड़ी होते हैं। खेल आरंभ होने पर एक टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हैं तथा दूसरी टीम के खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण करते हैं। जीत-हार का फैसला रनों के आधार पर होता है। खेल के निर्णायक को अंपायर कहा जाता है जो खेल के दौरान विकटों के पीछे खड़ा होता है।

आरंभ में क्रिकेट को राजा-महाराजाओं या धनाढ्य लोगों का खेल कहा जाता था। वे अपने मन-बहलाव के लिए यह खेल खेला करते थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा दिया गया, परंतु हॉकी के साथ-साथ क्रिकेट भी लोकप्रिय होता चला गया। इस खेल में समय और धन अधिक लगता है फिर भी आज यह शहरों से लेकर गाँवों तक प्रसिद्धि पा चुका है। इसकी लोकप्रियता इस बात से सिद्ध होती है कि जहाँ-जहाँ भी यह खेल होता है, जनसमूह मैदान की ओर उमड़ पड़ता है।

क्रिकेट का खेल यद्‌यपि लोकप्रिय है, तथापि इस खल में कुछ खामियाँ भी हैं। क्रिकेट मैचों के दौरान प्राय: सारे काम ठप्प पड़ जाते हैं। लोग काम करना छोड़ रनों और विकटों की चर्चा करने लगते हैं। कोई रेडियो से कान चिपकाए है तो कोई टेलीविजन पर नजरें गड़ाए है। इससे राष्ट्रीय उत्पादन पर असर पड़ता है।

क्रिकेट का बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा। यह खेल भारत की पहचान से जुड़ गया है। क्रिकेट को लेकर लोग मानसिक तौर पर ‘जुनून’ की हद पार करने लगे हैं। क्रिकेट लोगों का धर्म बन गया है। क्रिकेट में मिली हार से लोग मायूस हो जाते हैं। क्रिकेट में मिली जीत से लोग खुश होकर सड़कों पर नाचने लगते हैं। इस खेल में धन, शोहरत और आनंद का संगम है। यह केवल मेरा ही नहीं, मेरी तरह करोड़ों भारतवासियों का सबसे पसंदीता खेल है।

shaalaa.com
निबंध लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2022-2023 (March) Official

संबंधित प्रश्न

वैचारिक निबंध: सेल्फी: सही या गलत


वैचारिक निबंध: अकाल: एक भीषण समस्या


कल्पनाप्रधान निबंध: यदि श्यामपट बोलने लगा......


आत्मकथात्मक निबंध: भूमिपुत्र की आत्मकथा


‘मैं प्रकृति बोल रही हूँ’ विषय पर निबंध लेखन कीजिए। 


‘मोबाइल के अति उपयोग से होने वाले दुष्‍परिणाम’ विषय पर अपने विचार लिखिए।


‘संगणक की आत्मकथा’ इस विषय पर अस्सी से सौ शब्दों में निबंध लिखिए।


निम्नलिखित एक विषय पर लगभग ८० से १०० शब्दों में निबंध लिखिए:

पुस्तक की आत्मकथा


निम्नलिखित विषय पर लगभग ८० से १०० शब्दों में निबंध लिखिए:

मेरा भारत देश


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।

मेरे बगीचे में खिला गुलाब


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।

विद्यालय में मेरा प्रिय कोना


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

मेरा प्रिय त्योहार


निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

नदी की आत्मकथा


निम्नलिखित विषय पर 60 से 70 शब्दों में निबंध लिखिए:

अनुशासन का महत्त्व


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

मैं सड़क बोल रही हूँ......


निबंध लेखन -

एक बाढ़ पीड़ित की आत्मकथा


निबंध लेखन -

कोरोना काल में दूरदर्शन की भूमिका


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

जैसे ही मैंने अलमारी खोली


निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

मैच खेलने का अवसर


नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका


नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।

झरोखे से बाहर


निबंध लिखिए:

तनाव


निम्नलिखित विषय पर 60 से 70 शब्दों में निबंध लिखिए:

यदि मैं पक्षी होता...


निम्नलिखित विषय पर लगभग (80-100) शब्दों में निबंध लिखिए।

स्वच्छता


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

फटी पुस्तक की आत्मकथा


खालील मुद्‌द्यांच्या आधारे ‘मी अनुभवलेला पाऊस’ या विषयावर निबंध लिहा.


निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

यदि पुस्तकें न होती........


वर्णनात्मक -


चौकटीत दिलेल्या घटकाचे आत्मकथन लिहा:


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×