Advertisements
Advertisements
Question
30 वृत्ताकार प्लेटों को जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या 14 cm और मोटाई 3 cm है, एक के ऊपर एक रखकर एक बेलनाकार ठोस बनाया जाता है। इस प्रकार बने बेलन का ज्ञात कीजिए :
कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल
Advertisements
Solution
दिया गया है, एक वृत्ताकार प्लेट की त्रिज्या, r = 14 cm
एक वृत्ताकार प्लेट की मोटाई = 3 cm
30 वृत्ताकार प्लेटों की मोटाई = 30 × 3 = 90 cm
चूंकि, एक बेलनाकार ठोस बनाने के लिए 30 गोलाकार प्लेटों को एक के ऊपर एक रखा जाता है।
तब, बेलनाकार ठोस की ऊँचाई, h = 30 वृत्ताकार प्लेटों की मोटाई = 90 cm
इस प्रकार बने बेलनाकार ठोस का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल
= `2πr(h + r) = 2 xx (22/7) xx 14(90 + 14)`
= 44 × 2 × 104
= 9152 cm2
अतः, बेलनाकार ठोस का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल 9152 वर्ग सेमी2 है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
नीचे दिए गए बहुवैकल्पिक प्रश्न में से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।
5 सेमी त्रिज्या वाले किसी लंबवृत्ताकार बेलन का वक्रपृष्ठफल 440 सेमी2 हो तो उस लंबवृत्ताकार बेलन की ऊँचाई कितनी होगी?
7 m त्रिज्या और 3 m ऊँचाई वाला एक बंद बेलनाकार टैंक किसी धातु की एक चादर से बना हुआ है। उसे बनाने के लिए वांछित धातु की चादर की मात्रा ज्ञात कीजिए।
किसी सड़क को समतल करने के लिए एक सड़क रोलर को सड़क के ऊपर एक बार घुमने के लिए 750 चक्कर लगाने पड़ते हैं। यदि सड़क रोलर का व्यास 84 cm और लंबाई 1 m है तो सड़क का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
एक कंपनी अपने दूध पाउडर को ऐसे बेलनाकार बर्तनों में पैक करती है जिनका व्यास 14 cm और ऊँचाई 20 cm है। कंपनी बर्तन के पृष्ठ के चारों ओर एक लेबल लगाती है (जैसा कि आकृति में दर्शया गया है)। यदि यह लेबल बर्तन के तल और शीर्ष दोनों से 2 cm की दूरी पर चिपकाया जाता है तो लेबल का क्षेत्रफल क्या है?

10 m × 10 m × 5 m विमाओं वाले एक कमरे में रखे जा सकने वाले सबसे लंबे डंडे की लंबाई है
यदि एक बेलन की त्रिज्या दुगुनी कर दी जाए तथा उसके वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल में कोई परिवर्तन न किया जाए, तो उसकी ऊँचाई अवश्य ही आधी हो जाएगी।
2.5 m लंबे और 1.75 m त्रिज्या वाले एक बेलनाकार रोलर (roller) को जब सड़क पर रोल किया गया तो पाया गया कि उसने 5500 m2 के क्षेत्रफल को तय कर लिया है। रोलर ने कितने चक्कर लगा लिए थे?
वृत्ताकार लंब बेलन का वक्र पृष्ठफल 1980 सेमी2 है और आधार की त्रिज्या 15 सेमी तो उस वृत्ताकार लंब बेलन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (π = `22/7`)
वृत्ताकार कुएँ का आंतरिक व्यास 4.20 मीटर तथा गहराई 10 मीटर है। तो उस कुएँ का आंतरिक वक्र पृष्ठफल कितना होगा? कुएँ के आंतरिक पृष्ठफल का लेप लगाने के लिए 52 रुपये प्रतिवर्गमी की दर से कितना खर्च आएगा?
एक रोड रोलर की लंबाई 2.1 मीटर तथा उस का व्यास 1.4 मीटर है। किसी मैदान को समतल करने के लिए रोलर को 500 फेरे लगाने पड़ते हैं। तो रोलर ने कितनी वर्गमीटर जमीन समतल की ? 7 रुपये प्रति वर्गमी की दर से कितना खर्च आएगा?
