Science (Hindi Medium)
Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 20th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
नोट:
- कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 31 हैं।
- प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
- कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 33 प्रश्न हैं।
- कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथास्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
- इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
- इस प्रश्न-पत्र में 33 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- यह प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है - खण्ड-क, ख, ग, घ तथा ङ।
- खण्ड - क में प्रश्न संख्या 1 से 16 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
- खण्ड - ख में प्रश्न संख्या 17 से 21 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।
- खण्ड - ग में प्रश्न संख्या 22 से 28 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
- खण्ड - घ में प्रश्न संख्या 29 तथा 30 केस अध्ययन-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
- खण्ड - ङ में प्रश्न संख्या 31 से 33 तक दीर्घ-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
- प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड-क के अतिरिक्त अन्य खण्डों के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिया गया है।
- ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए एक अलग प्रश्न-पत्र है।
- कैलकुलेटर का उपयोग वर्जित है।
जहाँ आवश्यक हो, आप निम्नलिखित भौतिक नियतांकों के मानों का उपयोग कर सकते हैं:
c = 3 × 108 m/s
h = 6.63 × 10−34 Js
e = 1.6 × 10−19 C
μ0 = 4π × 10−7 Tm A−1
ε0 = 8.854 × 10−12 C2 N−1 m−2
`1/(4πε_0) = 9 xx 10^9 N m^2 C^-2`
इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान (me) = 9.1 × 10−31 kg
न्यूट्रॉन का द्रव्यमान (mn) = 1.675 × 10−27 kg
प्रोटॉन का द्रव्यमान (mp) = 1.672 × 10−27 kg
आबोग्रैद्रो संख्या = 6.023 × 1023 प्रति ग्राम मोल
बोल्ट्ज़मान नियतांक = 1.38 × 10−23 J K−1
किसी क्षेत्र में वैद्युत विभव समीकरण V = 10 − 50 x के अनुसार परिवर्तित होता है, जहाँ V का मान वोल्ट में एवं x मीटर में है। इस क्षेत्र में वैद्युत क्षेत्र है:
+x अक्ष के अनुदिश 10 N/C
−x अक्ष के अनुदिश 10 N/C
+x अक्ष के अनुदिश 50 N/C
−x अक्ष के अनुदिश 50 N/C
Chapter:
धातु के दो आवेशित गोलों 'A' एवं 'B' को जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः r1 एवं r2 हैं, एक चालक तार परस्पर जोड़ता है। गोलों के बीच की दूरी, उनकी त्रिज्याओं की तुलना में बहुत अधिक है। गोलों 'A' एवं 'B' के पृष्ठों पर वैद्युत क्षेत्रों का अनुपात `(E_A/E_B)` होगा –
`r_1/r_2`
`r_2/r_1`
`r_1^2/r_2^2`
`r_2^2/r_1^2`
Chapter:
एक लंबे सीधे तार में, जिसके वृत्ताकार अनुप्रस्थ परिच्छेद की त्रिज्या a है, एक स्थायी धारा I प्रवाहित हो रही है । यह धारा इस पूरे अनुप्रस्थ परिच्छेद पर समान रूप से वितरित है । तार की अक्ष से `a/2` दूरी पर स्थित किसी बिन्दु पर धारा के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण होगा –
शून्य
`(mu_0 I)/(2 pi a)`
`(mu_0 I)/(4 pi a)`
`(mu_0 I)/(6 pi a)`
Chapter:
यंग के द्विझिरी प्रयोग में, जब झिरियों एवं पर्दे के बीच की दूरी झिरियों के बीच की दूरी की तुलना में बहुत अधिक होती है, तो व्यतिकरण फ्रिंजों की आकृति होती है लगभग –
सरलरेखीय
परवलयाकार
वृत्ताकार
अतिपरवलयी
Chapter:
कोई वैद्युत चुम्बकीय तरंग निर्वात से किसी ऐसे परावैद्युतीय माध्यम में प्रवेश करती है जिसकी आपेक्षिक विद्युतशीलता `(3/2)` एवं आपेक्षिक चुम्बकशीलता `(8/3)` है। तब इसका ______
तरंगदैर्ध्य दो गुना हो जाएगा और आवृत्ति अपरिवर्तित रहेगी।
तरंगदैर्ध्य दो गुना हो जाएगा और आवृत्ति आधी हो जाएगी।
तरंगदैर्ध्य आधा हो जाएगा और आवृत्ति अपरिवर्तित रहेगी।
Chapter:
Advertisements
किसी श्रेणीक्रम LCR परिपथ में, प्रतिरोधक, संधारित्र एवं प्रेरक, प्रत्येक के सिरों के बीच वोल्टता 10 V है। यदि संधारित्र को लघुपथित कर दिया जाए तो प्रेरक के सिरों के बीच वोल्टता हो जाएगी –
10 V
`5 sqrt2` V
`5/sqrt2` V
`10 sqrt 2` V
Chapter:
आयुर्विज्ञान के एक नैदानिक उपकरण में प्रयोग में लाई जाने वाली वैद्युत चुंबकीय तरंगों का तरंगदैर्ध्य ______ परिसर होता है।
1 nm to 10−3 nm
400 nm to 1 nm
1 mm to 700 nm
0.1 m to 1 mm
Chapter:
जब कोई अल्फा-कण, v वेग से, लक्ष्यित नाभिक की ओर अभिमुख होता है तो नाभिक से इसके अभिगम की न्यूनतम दूरी (संघट्ट प्राचल) ‘d’ होती है । यदि अल्फा कण के वेग को आधा कर दिया जाए, तो संघट्ट प्राचल का मान होगा −
`d/2`
2d
`d/4`
4d
Chapter:
10 cm फोकस दूरी के एक अवतल लेंस को काटकर दो सर्वसम समतलावतल लेंस प्राप्त किए जाते हैं। इनमें से प्रत्येक लेंस की फोकस-दूरी होगी −
20 cm
30 cm
40 cm
5 cm
Chapter:
चार अलग-अलग तरंगों को निम्नवत् व्यक्त किया जाता है:
- y1 = A1 sin ωt
- y2 = A2 sin 2ωt
- y3 = A3 cos ωt
- `y_4 = A_4 sin(ωt + π/3)`
व्यतिकरण संभव है:
केवल (i) एवं (iii) के बीच
केवल (iii) एवं (iv) के बीच
केवल (i), (iii) एवं (iv) के बीच
इनमें से सभी के बीच
Chapter:
Advertisements
दो वैद्युत ऊष्मकों को, जिनके शक्ति एवं वोल्टता के मान क्रमशः (P1, V) एवं (P2, V) हैं, `V/2` वोल्ट के दिष्टधारा (dc) स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है। ऊष्मकों के संयोजन द्वारा उपभुक्त शक्ति होगी –
P1 + P2
`(P_1 + P_2)/2`
`(P_1P_2)/(2(P_1 + P_2))`
`(P_1P_2)/(4(P_1 + P_2))`
Chapter:
बिना किसी बायस के p-n संधि डायोड की साम्यावस्था में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
विसरण धारा शून्य होती है किंतु अपवाह धारा रहती है।
विसरण धारा रहती है किंतु अपवाह धारा शून्य होती है।
विसरण एवं अपवाह धाराएँ बराबर एवं विपरीत होती हैं।
Chapter:
कथन (A): सभी परमाणुओं का एक नेट चुंबकीय आघूर्ण होता है।
(A) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, किंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) कथन (A) सत्य है, किंतु कारण (R) असत्य है।
(D) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही असत्य हैं।
Chapter:
कथन (A): यदि त्वरित इलेक्ट्रॉनों को किसी संकीर्ण झिरी से गुजारा जाए तो एक विवर्तन पैटर्न प्रेक्षित किया जाता है।
कारण (R): इलेक्ट्रॉन कण एवं तरंग दोनों की तरह व्यवहार करते हैं।
(A) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, किंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) कथन (A) सत्य है, किंतु कारण (R) असत्य है।
(D) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही असत्य हैं।
Chapter:
कथन (A): किसी नाभिक का द्रव्यमान उसके घटक न्यूक्लिऑनों के द्रव्यमानों के योग से कम होता है।
कारण (R): जब न्यूक्लिऑन परस्पर बद्ध होकर नाभिक निर्मित करते हैं तो ऊर्जा अवशोषित होती है।
(A) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, किंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) कथन (A) सत्य है, किंतु कारण (R) असत्य है।
(D) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही असत्य हैं।
Chapter:
कथन (A): हाइड्रोजन परमाणु के बोर-मॉडल में ऊर्जा स्तर विविक्त एवं क्वांटीकृत होते हैं।
कारण (R): हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन पर लगने वाला स्थिर वैद्युत बल इसे वह अभिकेन्द्री बल प्रदान करता है जिसके कारण यह नाभिक के परितः परिक्रमण करता है।
(A) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) कथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, किंतु कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) कथन (A) सत्य है, किंतु कारण (R) असत्य है।
(D) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही असत्य हैं।
Chapter:
किसी प्रकाशवैद्युत संबंधी प्रयोग में उत्सर्जक प्लेट को 200 nm के विकिरणों से उद्भासित किया जाता है। जब संग्राहक प्लेट को −0.80 V विभव प्रदान किया जाता है तो प्रकाशविद्युत धारा शून्य हो जाती है। उत्सर्जक के कार्य-फलन का मान इलेक्ट्रॉन वोल्ट (eV) में परिकलित कीजिए।
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 12 [कक्षा १२] Physics (भौतिक विज्ञान) with solutions 2025 - 2026
Previous year Question paper for CBSE Class 12 [कक्षा १२] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Physics (भौतिक विज्ञान), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 12 [कक्षा १२].
How CBSE Class 12 [कक्षा १२] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Physics (भौतिक विज्ञान) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
