Advertisements
Advertisements
Question
यदि प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो जाएँ तो...... जैसे - जल, वन आदि।
Advertisements
Solution
प्राकृतिक संसाधन ऐसी अमूल्य संपदा है, जो हमें सीधे प्रकृति से मिलती है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव अपना जीवन यापन करने के लिए इन प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। इनमें जल, वन आदि शामिल हैं। जल सभी जीवों के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। मनुष्य बिना भोजन के तो १० से १५ दिनों तक जी सकता है, लेकिन बिना जल के वह ३ से ४ दिन से ज्यादा नहीं जी सकता। मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों व वनस्पतियों का जीवन भी जल पर ही निर्भर है। जल नहीं होगा तो पेड़ बड़े नहीं हो पाएँगे और सूख जाएँगे, जिससे इन पेड़ों से भोजन ग्रहण करने वाले जानवर भी मर जाएँगे। पेड़ नहीं होंगे तो वन भी समाप्त हो जाएँगे और इन वनों में रहने वाले प्राणी बेघर हो जाएँगे। बिना भोजन और जल के इनका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। पेड़ों के नष्ट होने से मनुष्य को साँस लेने के लिए शुद्ध हवा यानि कि ऑक्सीजन, भोजन के लिए फल-सब्जी, घर बनाने के लिए लकिड़याँ, उपचार के लिए औषधि आदि चीजें भी नहीं मिल पाएँगी और इन चीजों के न मिलने से मनुष्य का शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जाएगा और एक दिन उसकी मृत्यु हो जाएगी। मनुष्य, प्राणी एवं वनस्पति इन सबका जीवन प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर है और यदि पृथ्वी से प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो जाएँ तो यहाँ पर किसी के भी जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती।
RELATED QUESTIONS
वृक्ष और पंछी के बीच का संवाद लिखो।
मैंने समझा जरा प्यार से बोलना सीख लीजे कविता से
‘आगे कुआँ पीछे खाई’ कहावत का अर्थ लिखकर उससे संबंधित कोई प्रसंग लिखो।
पानी, वाणी, दूध इन शब्दों का उपयोग करते हुए कोई कविता लिखो।
मैंने समझा दो लघुकथाएँ पाठ से
स्वामी विवेकानंद का कोई भाषण पढ़ो और प्रमुख वाक्य बताओ।
मैंने समझा जहाँ चाह, वहाँ राह पाठ से
।। जीवन चलता ही रहता।।
यदि तुम्हारा घर मंगल ग्रह पर होता तो .....
चित्र पहचानकर उनके नाम लिखो:

____________
सच्चाई में ही सफलता निहित है।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा का अंश पढ़कर चर्चा करो।
अपने नाना जी/दादा जी को अपने मन की बात लिखकर भेजो।
यदि तुम्हें अलादीन का चिराग मिल जाए तो...
।। विज्ञान का फैलाओगे प्रकाश तो होगा अंधविश्वास का नाश ।।
नीचे दिए गए राष्ट्रीय प्रतीक का चित्र देखो और उनका नाम लिखो:

मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:

आपने समाचारपत्रों, टी.वी. आदि पर अनेक प्रकार के विज्ञापन देखे होंगे जिनमें ग्राहकों को हर तरीके से लुभाने का प्रयास किया जाता है, नीचे लिखे बिंदुओं के संदर्भ में किसी एक विज्ञापन की समीक्षा कीजिए और यह लिखिए कि आपको विज्ञापन की किस बात से सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया।
- विज्ञापन में सम्मिलित चित्र और विषय-वस्तु
- विज्ञापन में आए पात्र व उनका औचित्य
- विज्ञापन की भाषा
आप तरुण वैश्य/तरुणा वैश्य हैं। आप बी. एड कर चुके हैं। आपको विवेक इंटरनेशनल स्कूल, अ ब स नगर में हिंदी अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है। इसके लिए आप अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए।
दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :-
डिजिटल युग और मैं
