हिंदी

ताश की एक गड्डी के 52 पत्तों में से एक पत्ता यादृच्छया निकाला गया है। प्रतिदर्श समष्टि में कितने बिंदु हैं? पत्ते का हुकुम का इक्का होने की प्रायिकता क्या है? - Mathematics (गणित)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

ताश की एक गड्डी के 52 पत्तों में से एक पत्ता यादृच्छया निकाला गया है।

  1. प्रतिदर्श समष्टि में कितने बिंदु हैं?
  2. पत्ते का हुकुम का इक्का होने की प्रायिकता क्या है?
  3. प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि पत्ता
    1. इक्का है
    2. काले रंग का है।
योग
Advertisements

उत्तर

a. ताश की गड्डी में कुल 52 पत्ते होते हैं। जब एक पत्ता निकाला जाता है तो इसके प्रतिदर्श समष्टि में 52 बिंदु होते हैं।

b. ताश को गड्डी में हुकुम का एक इक्का होता है। यदि एक पत्ता निकालने की घटना को A से दर्शाया जाए तो

n(A) = 1, n(S) = 52

P(A) = P(हुकुम का इक्का) = `1/52`

c. (i) यदि B इक्का निकालने को दर्शाता हो तो

n(B) = 4       ....[∵ ताश की गड्डी में 4 इक्के होते हैं।]

n(S) = 52

∴ P(B) = `1/13`

(ii) C काले रंग हुकुम की पत्ते आने की घटना को दर्शाता है .

n(C) = 26       ....[∵ ताश की गड्डी में 26 काले पत्ते होते हैं।]

n(S) = 52

∴ P(C) = `26/52`

= `1/2`

shaalaa.com
प्रायिकता की अभिगृहीतीय दृष्टिकोण
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 14: प्रायिकता - प्रश्नावली 14.2 [पृष्ठ ३१८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Mathematics [Hindi] Class 11
अध्याय 14 प्रायिकता
प्रश्नावली 14.2 | Q 4. | पृष्ठ ३१८

संबंधित प्रश्न

प्रतिदर्श समष्टि S = {ω1, ω2, ω3, ω4, ω5, ω6, ω7} के परिणामों के लिए निम्नलिखित में से कौन से प्रायिकता निर्धारण वैध नहीं हैं:

परिणाम ω1 ω2 ω3 ω4 ω5 ω6 ω7
(a) 0.1 0.01 0.05 0.03 0.01 0.2 0.6
(b) `1/7` `1/7` `1/7` `1/7` `1/7` `1/7` `1/7`
(c) 0.1 0.2 0.3 0.4 0.5 0.6 0.7
(d) –0.1 0.2 0.3 0.4 -0.2 0.1 0.3
(e) `1/14` `2/14` `3/14` `4/14` `5/14` `6/14` `15/14`

एक अनभिनत (unbiased) सिक्का जिसके एक तल पर 1 और दूसरे तल पर 6 अंकित है तथा एक अनभिनत पासा दोनों को उछाला जाता है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि प्रकट संख्याओं का योग (i) 3 है। (ii) 12 है।


नगर परिषद् में चार पुरुष व छः स्त्रियाँ हैं। यदि एक समिति के लिए यादृच्छया एक परिषद् सदस्य चुना गया है तो एक स्त्री के चुने जाने की कितनी संभावना है ?


एक अनभिनत सिक्के को चार बार उछाला जाता है और एक व्यक्ति प्रत्येक चित्त पर एक रू जीतता है और प्रत्येक पट् पर 1.50 रू हारता है। इस परीक्षण के प्रतिदर्श समष्टि से ज्ञात कीजिए कि आप चार उछालों में कितनी विभिन्न राशियाँ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इन राशियों से प्रत्येक की प्रायिकता भी ज्ञात कीजिए।


शब्द ‘ASSASSINATION’ से एक अक्षर यादृच्छया चुना जाता है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि चुना गया अक्षर

  1. एक स्वर (vowel) है
  2. एक व्यंजन (consonant) है।

एक लाटरी में एक व्यक्ति 1 से 20 तक की संख्याओं में से छः भिन्न-भिन्न संख्याएँ यादृच्छया चुनता है और यदि ये चुनी गई छः संख्याएँ उन छः संख्याओं से मेल खाती हैं, जिन्हें लाटरी समिति ने पूर्वनिर्धारित कर रखा है, तो वह व्यक्ति इनाम जीत जाता है। लाटरी के खेल में इनाम जीतने की प्रायिकता क्या है? [संकेत: संख्याओं के प्राप्त होने का क्रम महत्वपूर्ण नहीं है]


जाँच कीजिए कि निम्न प्रायिकताएँ P(A) और P(B) युक्ति संगत (consistently) परिभाषित की गई हैं:

P(A) = 0.5, P(B) = 0.7, P(A ∩ B) = 0.6


जाँच कीजिए कि निम्न प्रायिकताएँ P(A) और P(B) युक्ति संगत (consistently) परिभाषित की गई हैं:

P(A) = 0.5, P(B) = 0.4, P(A ∪ B) = 0.8


निम्नलिखित सारणी में खाली स्थान भरिए:

P(A) P(B) P(A ∩ B) P(A ∪ B)
`1/3` `1/5` `1/15` ....

निम्नलिखित सारणी में खाली स्थान भरिए:

P(A) P(B) P(A ∩ B) P(A ∪ B)
0.35 ... 0.25 0.6

निम्नलिखित सारणी में खाली स्थान भरिए:

P(A) P(B) P(A ∩ B) P(A ∪ B)
0.5 0.35 .... 0.7

यदि E और F घटनाएँ इस प्रकार की हैं कि P(E) = `1/4`, P(F) = `1/2`, और P(E और F) = `1/8`, तो ज्ञात कीजिए

  1. P(E या F)
  2. P(E-नहीं और F-नहीं)।

एक पाठशाला की कक्षा XI के 40% विद्यार्थी गणित पढ़ते हैं और 30% जीव विज्ञान पढ़ते हैं। कक्षा के 10% विद्यार्थी गणित और जीव विज्ञान दोनों पढ़ते हैं । यदि कक्षा का एक विद्यार्थी यादृच्छया चुना जाता है, तो प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि वह गणित या जीव विज्ञान पढ़ता होगा।


एक प्रवेश परीक्षा की दो परीक्षणों (Tests) के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाता है। किसी यादृच्छया चुने गए विद्यार्थी की पहले परीक्षण में उत्तीर्ण होने की प्रायिकता 0.8 है और दूसरे परीक्षण में उत्तीर्ण होने की प्रायिकता 0.7 है। दोनों में से कम से कम एक परीक्षण उत्तीर्ण करने की प्रायिकता 0.95 है। दोनों परीक्षणों को उत्तीर्ण करने की प्रायिकता क्या है?


एक डिब्बे में 10 लाल, 20 नीली व 30 हरी गोलियाँ रखी हैं। डिब्बे से 5 गोलियाँ यादृच्छया निकाली जाती हैं। प्रायिकता क्या है कि सभी गोलियाँ नीली हैं?


एक पासे के दो फलकों में से प्रत्येक पर संख्या `1` अंकित है, तीन फलकों में प्रत्येक पर संख्या '2' अंकित है और एक फलक पर संख्या '3' अंकित है। यदि पासा एक बार फेंका जाता है, तो निम्नलिखित ज्ञात कीजिए:

  1. P(2)
  2. P(1 या 3)
  3. P(3-नहीं)

एक लाटरी में 10000 टिकट बेचे गए जिनमें दस समान इनाम दिए जाने हैं। कोई भी ईनाम न मिलने की प्रायिकता क्या है यदि आप एक टिकट खरीदते हैं?


तीन व्यक्तियों के लिए तीन पत्र लिखवाए गए हैं और प्रत्येक के लिए पता लिखा एक लिफाफा है। पत्रों को लिफाफों में यादृच्छया इस प्रकार डाला गया कि प्रत्येक लिफाफे में एक ही पत्र है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि कम से कम एक पत्र अपने सही लिफाफे में डाला गया है।


यदि 0, 1, 3, 5 और 7 अंकों द्वारा 5000 से बड़ी चार अंकों की संख्या का यादृच्छया निर्माण किया गया हो तो पाँच से भाज्य संख्या के निर्माण की क्या प्रायिकता है जब, अंकों की पुनरावृत्ति की जाए?


किसी अटैची के ताले में चार चक्र लगे हैं जिनमें प्रत्येक पर 0 से 9 तक 10 अंक अंकित हैं। ताला चार अंकों के एक विशेष क्रम (अंकों की पुनरावृत्ति नहीं) द्वारा ही खुलता है। इस बात की क्या प्रायिकता है कि कोई व्यक्ति अटैची खोलने के लिए सही क्रम का पता लगा ले।


एक डिब्बे में 10 लाल, 20 नीली व 30 हरी गोलियाँ रखी हैं। डिब्बे से 5 गोलियाँ यादृच्छया निकाली जाती हैं। प्रायिकता क्या है कि कम से कम एक गोली हरी है?


एक लाटरी में 10000 टिकट बेचे गए जिनमें दस समान इनाम दिए जाने हैं। कोई भी ईनाम न मिलने की प्रायिकता क्या है यदि आप दो टिकट खरीदते हैं?


एक लाटरी में 10000 टिकट बेचे गए जिनमें दस समान इनाम दिए जाने हैं। कोई भी ईनाम न मिलने की प्रायिकता क्या है यदि आप 10 टिकट खरीदते हैं?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×