हिंदी

निम्नलिखित सारणी में खाली स्थान भरिए: P(A) P(B) P(A ∩ B) P(A ∪ B) 0.5 0.35 .... 0.7 - Mathematics (गणित)

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित सारणी में खाली स्थान भरिए:

P(A) P(B) P(A ∩ B) P(A ∪ B)
0.5 0.35 .... 0.7
योग
Advertisements

उत्तर

यहाँ, P(A) = 0.5, P(B) = 0.35, P(A ∪ B) = 0.7

हम जानते हैं कि P(A ∪ B) = P(A) + P(B) – P(A ∩ B)

∴0.7 = 0.5 + 0.35 – P(A ∩ B)

⇒ P(A ∩ B) = 0.5 + 0.35 – 0.7

⇒ P(A ∩ B) = 0.15

shaalaa.com
प्रायिकता की अभिगृहीतीय दृष्टिकोण
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 16: प्रायिकता - प्रश्नावली 16.3 [पृष्ठ ४२८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Mathematics [Hindi] Class 11
अध्याय 16 प्रायिकता
प्रश्नावली 16.3 | Q 13. (iii) | पृष्ठ ४२८

संबंधित प्रश्न

एक सिक्का दो बार उछाला जाता है। कम से कम एक पट् प्राप्त होने की क्या प्रायिकता है?


एक पासा फेंका जाता है। निम्नलिखित घटनाओं की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:

  1. एक अभाज्य संख्या प्रकट होना
  2. 3 या 3 से बड़ी संख्या प्रकट होना
  3. 1 या 1 से छोटी संख्या प्रकट होना
  4. छः से बड़ी संख्या प्रकट होना
  5. छः से छोटी संख्या प्रकट होना

ताश की एक गड्डी के 52 पत्तों में से एक पत्ता यादृच्छया निकाला गया है।

  1. प्रतिदर्श समष्टि में कितने बिंदु हैं?
  2. पत्ते का हुकुम का इक्का होने की प्रायिकता क्या है?
  3. प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि पत्ता
    1. इक्का है
    2. काले रंग का है।

तीन सिक्के एक बार उछाले जाते हैं। निम्नलिखित की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:

  1. तीन चित्त प्रकट होना
  2. 2 चित्त प्रकट होना
  3. न्यूनतम 2 चित्त प्रकट होना
  4. अधिकतम 2 चित्त प्रकट होना
  5. एक भी चित्त प्रकट न होना
  6. 3 पट् प्रकट होना
  7. तथ्यतः 2 पट् प्रकट होना
  8. कोई भी पट प्रकट न होना
  9. अधिकतम 2 पट् प्रकट होना

शब्द ‘ASSASSINATION’ से एक अक्षर यादृच्छया चुना जाता है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि चुना गया अक्षर

  1. एक स्वर (vowel) है
  2. एक व्यंजन (consonant) है।

जाँच कीजिए कि निम्न प्रायिकताएँ P(A) और P(B) युक्ति संगत (consistently) परिभाषित की गई हैं:

P(A) = 0.5, P(B) = 0.7, P(A ∩ B) = 0.6


निम्नलिखित सारणी में खाली स्थान भरिए:

P(A) P(B) P(A ∩ B) P(A ∪ B)
`1/3` `1/5` `1/15` ....

निम्नलिखित सारणी में खाली स्थान भरिए:

P(A) P(B) P(A ∩ B) P(A ∪ B)
0.35 ... 0.25 0.6

यदि E और F घटनाएँ इस प्रकार की हैं कि P(E) = `1/4`, P(F) = `1/2`, और P(E और F) = `1/8`, तो ज्ञात कीजिए

  1. P(E या F)
  2. P(E-नहीं और F-नहीं)।

घटनाएँ A और B इस प्रकार हैं कि P(A) = 0.42, P(B) = 0.48 और P(A और B) = 0.16, ज्ञात कीजिए:

P(A-नहीं)


एक प्रवेश परीक्षा की दो परीक्षणों (Tests) के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाता है। किसी यादृच्छया चुने गए विद्यार्थी की पहले परीक्षण में उत्तीर्ण होने की प्रायिकता 0.8 है और दूसरे परीक्षण में उत्तीर्ण होने की प्रायिकता 0.7 है। दोनों में से कम से कम एक परीक्षण उत्तीर्ण करने की प्रायिकता 0.95 है। दोनों परीक्षणों को उत्तीर्ण करने की प्रायिकता क्या है?


एक विद्यार्थी के अंतिम परीक्षा के अंग्रेजी और हिंदी दोनों विषयों को उत्तीर्ण करने की प्रायिकता 0.5 है और दोनों में से कोई भी विषय उत्तीर्ण न करने की प्रायिकता 0.1 है। यदि अंग्रेजी की परीक्षा उत्तीर्ण करने की प्रायिकता 0.75 हो तो हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण करने की प्रायिकता क्या है?


एक डिब्बे में 10 लाल, 20 नीली व 30 हरी गोलियाँ रखी हैं। डिब्बे से 5 गोलियाँ यादृच्छया निकाली जाती हैं। प्रायिकता क्या है कि सभी गोलियाँ नीली हैं?


ताश के 52 पत्तों की एक अच्छी तरह फेंटी गई गड्डी से 4 पत्ते निकाले जाते हैं। इस बात की क्या प्रायिकता है कि निकाले गए पत्तों में 3 ईट और एक हुकुम का पत्ता है?


एक पासे के दो फलकों में से प्रत्येक पर संख्या `1` अंकित है, तीन फलकों में प्रत्येक पर संख्या '2' अंकित है और एक फलक पर संख्या '3' अंकित है। यदि पासा एक बार फेंका जाता है, तो निम्नलिखित ज्ञात कीजिए:

  1. P(2)
  2. P(1 या 3)
  3. P(3-नहीं)

एक लाटरी में 10000 टिकट बेचे गए जिनमें दस समान इनाम दिए जाने हैं। कोई भी ईनाम न मिलने की प्रायिकता क्या है यदि आप एक टिकट खरीदते हैं?


100 विद्यार्थियों में से 40 और 60 विद्यार्थियों के दो वर्ग बनाए गए हैं। यदि आप और आपका एक मित्र 100 विद्यार्थियों में हैं तो प्रायिकता क्या है कि

  1. आप दोनों एक ही वर्ग में हों?
  2. आप दोनों अलग-अलग वर्गों में हों?

तीन व्यक्तियों के लिए तीन पत्र लिखवाए गए हैं और प्रत्येक के लिए पता लिखा एक लिफाफा है। पत्रों को लिफाफों में यादृच्छया इस प्रकार डाला गया कि प्रत्येक लिफाफे में एक ही पत्र है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि कम से कम एक पत्र अपने सही लिफाफे में डाला गया है।


यदि 0, 1, 3, 5 और 7 अंकों द्वारा 5000 से बड़ी चार अंकों की संख्या का यादृच्छया निर्माण किया गया हो तो पाँच से भाज्य संख्या के निर्माण की क्या प्रायिकता है जब, अंकों की पुनरावृत्ति की जाए?


किसी अटैची के ताले में चार चक्र लगे हैं जिनमें प्रत्येक पर 0 से 9 तक 10 अंक अंकित हैं। ताला चार अंकों के एक विशेष क्रम (अंकों की पुनरावृत्ति नहीं) द्वारा ही खुलता है। इस बात की क्या प्रायिकता है कि कोई व्यक्ति अटैची खोलने के लिए सही क्रम का पता लगा ले।


एक डिब्बे में 10 लाल, 20 नीली व 30 हरी गोलियाँ रखी हैं। डिब्बे से 5 गोलियाँ यादृच्छया निकाली जाती हैं। प्रायिकता क्या है कि कम से कम एक गोली हरी है?


एक लाटरी में 10000 टिकट बेचे गए जिनमें दस समान इनाम दिए जाने हैं। कोई भी ईनाम न मिलने की प्रायिकता क्या है यदि आप 10 टिकट खरीदते हैं?


यदि 0, 1, 3, 5 और 7 अंकों द्वारा 5000 से बड़ी चार अंकों की संख्या का यादृच्छया निर्माण किया गया हो तो पाँच से भाज्य संख्या के निर्माण की क्या प्रायिकता है जब, अंकों की पुनरावृत्ति नहीं की जाए?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×