Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक पासा फेंका जाता है। निम्नलिखित घटनाओं की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:
- एक अभाज्य संख्या प्रकट होना
- 3 या 3 से बड़ी संख्या प्रकट होना
- 1 या 1 से छोटी संख्या प्रकट होना
- छः से बड़ी संख्या प्रकट होना
- छः से छोटी संख्या प्रकट होना
Advertisements
उत्तर
एक पासे को फेंकने में परीक्षण का प्रतिदर्श समष्टि
S = {1, 2, 3, 4, 5, 6}
अर्थात् कुल सम्भावित परिणाम n(S) = 6
i. अभाज्य संख्याएँ 2, 3, 5 हैं।
n (A) = 3
अतः एक अभाज्य संख्या प्रकट होने की प्रायिकता = `("n"("A"))/("n"("S")) = 3/6 = 1/2`
ii. माना घटना 3 या 3 से बड़ी संख्या को B से दर्शाया गया है, 3 या 3 से बड़ी संख्याएँ 3, 4, 5, 6 हैं।
n (B) = 4
अतः प्रायिकता, P(B) = `("n"("B"))/("n"("s")) = 4/6 = 2/3`
iii. माना घटना 1 या 1 से छोटी संख्या को C से दर्शाया गया है।
1 या 1 से छोटी संख्याएँ = 1
∴ n(C) = 1
अतः प्रायिकता, P(C) = `1/6`
iv. एक पासे पर 6 से बड़ी कोई संख्या नहीं होती है, अर्थात् इसकी प्रायिकता = `0/6 = 0`
v. 6 से छोटी संख्याएँ: 1, 2, 3, 4, 5 हैं। यदि इसे E से दर्शाया गया हो, तब
n(E) = 5
अतः प्रायिकता, P(E) = `5/6`
