English

Science (विज्ञान) 31/4/1 2025-2026 Hindi Medium Class 10 [कक्षा १०] Question Paper Solution

Advertisements
Science (विज्ञान) [31/4/1]
Marks: 80 CBSE
Hindi Medium

Academic Year: 2025-2026
Date & Time: 25th February 2026, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements

सामान्य निर्देश:

निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए: 

  1. इस प्रश्न-पत्र में 39 प्रश्न हैं सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। 
  2. प्रश्न-पत्र तीन खण्डों - क,  और  में विभाजित है। 
    खण्ड क - जीव विज्ञान (30 अंक)
    खण्ड ख - रसायन विज्ञान (25 अंक)
    खण्ड ग - भौतिक विज्ञान (25 अंक)
  3. इस प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और केस/स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
  4. केस-आधारित प्रश्न 4 अंक के हैं, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं।
  5. अपनी उत्तर पुस्तिका को प्रश्न-पत्र के अनुरूप तीन खण्डों में विभाजित कीजिए - खण्ड क (जीव विज्ञान), खण्ड ख (रसायन विज्ञान) तथा खण्ड ग (भौतिक विज्ञान)। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर उसके संबंधित भाग में ही लिखना अनिवार्य है।
    एक खण्ड के उत्तर दूसरे खण्ड के उत्तर के साथ नहीं लिखने हैं।
  6. आवश्यकतानुसार प्रत्येक खण्ड और प्रश्न के साथ निर्देश दिए गए हैं।
  7. इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए एक अलग प्रश्न-पत्र दिया गया है। 
  8. प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि, कुछ प्रश्नों में केवल आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाना चाहिए।

खण्ड - क (जीव विज्ञान)
[1]1.

नीचे दिए गए चित्र का प्रेक्षण कीजिए तथा उस विकल्प का चयन कीजिए जो इस कबक के पोषण प्राप्त करने की विधि का सही ढंग से निरूपण करता है:

जिस ब्रेड पर उग रहे हैं उसको खाकर।

ब्रेड में उपस्थित पोषकों का उपयोग करके अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।

ब्रेड के पोषकों का शरीर के बाहर विघटन करने के पश्चात् उसका अवशोषण करते हैं।

अन्य जीवों को ब्रेड में उगने देते हैं तथा बाद में उनका उपभोग करते हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]2.

यदि पुष्प के ‘P’ भाग को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा प्रक्रम संपन्न नहीं होगा?

पराग कणों का बनना

पुष्प का बनना

फल का बनना

बीज का बनना

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]3.

अपने पर्यावरण के विषय में कुछ कथन नीचे दिए गए हैं:

  1. हमारी जीवन- शैली में बदलाव के परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में अपशिष्ट जनित (बन रहे) हो रहे हैं।
  2. हमारी आदतों (प्रवृत्ति) में परिवर्तन के कारण अधिक प्रयोज्य (निपटान योग्य) वस्तुओं का उपयोग।
  3. पैकेजिंग के तरीकों में बदलाव से अजैव-निम्नीकरणीय वस्तुओं के कचरे में वृद्धि।
  4. जैविक कृषि (खेती)

उपरोक्त में से कौन सी गतिविधि/याँ पर्यावरण को कोई हानि नहीं पहुँचा रही है/हैं?

(i), (ii), (iii)

(iv)

(i) एवं (iii)

(ii) एवं (iv)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]4.

उन लक्षणों को पहचानिए जो जनकों से संतति में वंशागत (स्थानांतरित) नहीं हो सकते:

  1. तैरने की तकनीक
  2. रुधिर (रक्त) समूह (वर्ग)
  3. आँख का रंग
  4. नृत्य कला

(i) एवं (ii)

(i) एवं (iv)

(iii) एवं (iv)

(ii) एवं (iii)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]5.

मस्तिष्क के विभिन्न भागों से संबंधित कुछ कथन निम्नलिखित हैं। इनमें से सही कथनों को पहचानिए।

  1. मस्तिष्क का सोचने वाला भाग अग्रमस्तिष्क है।
  2. सूचने, सुनने, स्मरण/स्मृति तथा देखने के विशिष्ट केन्द्र (क्षेत्र) अग्रमस्तिष्क में अवस्थित होते हैं।
  3. लाला स्रवण, उलटी होना (वमन) तथा रक्तदाब पश्चमस्तिष्क के मेडला द्वारा नियंत्रित होते हैं।
  4. अनुमस्तिष्क शरीर की संस्थिति तथा संतुलन का नियंत्रण नहीं करता।

(i), (ii) एवं (iii)

(ii), (iii) एवं (iv)

(i), (ii) एवं (iv)

(i), (iii) एवं (iv)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]6.

मटर के दो पौधों जिनमें से एक गोल एवं हरे बीजों (RRyy) वाला तथा दूसरा झुर्रीदार पीले बीजों (rrYY) वाला है, को एक दूसरे के साथ संकरण (क्रॉस) कराया गया जिसके परिणामस्वकप F1 संतति में केवल गोल तथा पीले बीज (RrYy) ही प्राप्त होते हैं। जब F1 संतति के बीजों का स्वपरागण कराया गया तो F2 पीड़ी में जनक पौधों की तुलना में निम्नलिखित लक्षणों में से कौन से नए संयोजन प्राप्त होंगे?

  1. गोल तथा पीले
  2. गोल तथा हरे
  3. झुर्रीदार तथा पीले
  4. झुर्रीदार तथा हरे

(i) एवं (ii)

(i) एवं (iv)

(ii) एवं (iv)

(i) एवं (iii)

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]7.

मनुष्यों में ऑक्सीजन प्रचुर (ऑक्सीजनित) रुधिर शरीर के अन्य भागों में इस प्रकार भेजा जाता है:

दायाँ अलिंद के संकुचन द्वारा

बायाँ निलय के शिथिलन से

दायाँ निलय के संकुचन से

बायाँ निलय के संकुचन द्वारा

Concept: undefined - undefined
Chapter:
प्रश्न संख्या 8 तथा 9 दो कथनों : अभिकथन (A) - कारण (R) पर आधारित प्रश्न हैं। इन प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए उपयुक्त में से उचित विकल्प को चुनकर दीजिए:
[1]8.

अभिकथन (A): अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संतति में सामान्यतः आपस में विविधता (विभिन्नता) परिलक्षित नहीं होती हैं।

कारण (R): प्रतिकृतियन के द्वारा जनित डीएनए अणु मूल डीएनए के समान नहीं होते।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]9.

अभिकथन (A): किसी खाद्य (आहार) श्रृंखला के तृतीय स्तर के उपभोक्ताओं में पीड़कनाशकों की सर्वाधिक मात्रा (प्रतिशत) पाई जाती है।

कारण (R): रसायन/पीड़कनाशक प्रत्येक पोषी स्तर पर उत्तरोत्तर संगृहीत होते जाते हैं।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]10.

“पौधों में वाष्पोत्सर्जन एक आवश्यक बुराई है।”

दो उदाहरणों की सहायता से कथन पर टिप्पणी कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]11.

व्याख्या कीजिए कि आहार श्रृंखला में सामान्यतः तीन अथवा चार चरण क्यों होते हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]12. (A)

वरुण मधुमेह से पीड़ित है। उसकी नवीनतम पराध्वनिक (अल्ट्रासाउण्ड) रिपोर्ट में उसकी अन्याशयी नली अवरुद्ध पाई गई। यह अग्न्याशय के दोहरे प्रकार्य को किस प्रकार प्रभावित करेगा?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]12. (B)

सुनील ने अनजाने में लोहे की एक गर्म छड़ को छू लिया तथा तत्काल ही उसने अपना हाथ पीछे हटा लिया। इस प्रक्रिया में किस प्रकार की प्रतिक्रिया शामिल थी? इस प्रतिक्रिया को परिभाषित कीजिए। इस प्रतिक्रिया को दर्शाने हेतु एक प्रवाह आरेख बनाइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]13. (a)

निम्नलिखित के कारण लिखिए:

अधिवृक्क ग्रंथि को तनाव (आपातकालीन) ग्रंथि भी कहा जाता है, क्यों?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]13. (b)

निम्नलिखित के कारण लिखिए:

भारत में गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण (ज्ञात) करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]13. (c)

निम्नलिखित के कारण लिखिए:

कुछ पादपों के लिए कायिक प्रवर्धन लाभकारी युक्ति है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]14.

निम्न तालिका का अध्ययन कीजिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

जनक F1 F2
लाल पुष्प वाले मटर के पौधे का श्वेत पुष्प वाले मटर के पौधे से क्रॉस (संकरण) कराया गया। 30 बीजों को बोया गया तथा सभी पौधों में लाल पुष्प ही निकले। 44 बीजों को बोया गया। इनमें से 33 पौधों पर लाल पुष्प तथा 11 पौधों पर श्वेत पुष्प निकले (पुष्पित हुए)।
  1. तालिका में दी गई सूचना के आधार पर एक क्रॉस बनाइए।
  2. F2 पीढ़ी में व्यक्त लक्षणों के अनुपात ज्ञात कीजिए तथा उनके जीनी संयोजन भी दर्शाइए।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]15.

अपने आपको अपने आवास के प्रति अनुकूलित करने हेतु पौधे विभिन्न पर्यावरणीय उद्दीपनों के प्रति अनेक गतियाँ दर्शाते हैं। यह गतियाँ बाह्य घटकों जैसे कि प्रकाश, गुरुत्व,जल तथा रसायनों द्वारा प्रभावित होती हैं, जो विशिष्ट पादप हॉर्मोनों द्वारा नियमित होती हैं। उदाहरण के लिए पादप के भागों की विभेदी वृद्धि उनको मुड़ने, वृद्धि करने अथवा उनको विशेष दिशा के अनुरूप होती है। जड़ तथा प्ररोह आमतौर पर एक ही उद्दीपन के प्रति विपरीत अनुक्रिया दर्शाते हैं । यह पादपों में वृद्धि तथा विकास के जटिल कार्यविधि को दर्शाता है।

(a) पौधों के लिए जलानुवर्तन आवश्यक क्यों है?

(b) पौधों की वृद्धि में ऑक्सिन क्या भूमिका निभाते हैं?

(c) छुई-मुई के पौधे की गति तथा पौधों की अनुवर्तन गति में विभेद कीजिए। (कोई दो अंतर लिखिए)
अथवा

(c) गुरुत्व तथा प्रकाश के प्रति जड़ तथा प्ररोह की गतियों में क्या अंतर है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]16. (A) (a) (i)

पत्ती के रंध्रछिद्र का खुली अवस्थिति का नामांकित आरेख बनाइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]16. (A) (a) (ii)

पत्ती के रंध्रछिद्र का बंद अवस्थिति का नामांकित आरेख बनाइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]16. (A) (b)

प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम की अवधि में सम्पन्न होने वाली प्रमुख परिघटनाओं की सूची बनाइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]16. (A) (c)

पादपों में प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]16. (ब) (a)

एक वृक्काणु की रचना का चित्र बनाकर इसके कम से कम 4 भागों को नामांकित कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
[2]16. (B) (b)

बोमन संपुट के अंदर स्थित केशिका गुच्छ (ग्लोमेरूलस) की भूमिका लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]16. (B) (c)

चयनित पुनरवशोषण का क्या अभिप्राय है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड - ख (रसायन शास्त्र)
[1]17.

जल के वैद्युत-अपघटन के दौरान मुक्त हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों का आयतन अनुपात है:

1 : 1

2 : 1

4 : 1

1 : 2

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]18.

\[\ce{C6H12O6_{(aq)} + 6O2_{(g)} -> 6CO2_{(g)} + 6H2O_{(l)}}\]

उपरोक्त अभिक्रिया किसका उदाहरण है?

विस्थापन अभिक्रिया

ऊष्माशोषी अभिक्रिया

ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया

उदासीनीकरण अभिक्रिया

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]19.

एक जलीय विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है। निम्नलिखित में से किस विलयन आधिक्य को मिलाने पर परिवर्तन का उत्क्रमण हो जाएगा?

सोडियम हाइड्रॉक्साइड

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

बेकिंग सोडा

बुझा हुआ चुना

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]20.

मैले कपड़ों की साबुन द्वारा धुलाई करते समय मिसेल का निर्माण होता है। मिसेल के विषय में सही कथन का चयन कीजिए।

साबुन अणु की जलविरागी पूँछ गुच्छे के आंतरिक हिस्से में होती है, जबकि जलरागी सिरा गुच्छे की सतह पर होता है।

जलविरागी पूँछ गुच्छे की सतह पर होती है, जबकि जलरागी सिरा गुच्छे के आंतरिक हिस्से में होता है।

जलविरागी पूँछ तथा जलरागी सिरा दोनों ही गुच्छे के आंतरिक हिस्से में होते हैं।

जलविरागी पूँछ तथा जलरागी सिरा दोनों ही गुच्छे की सतह पर होते हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]21.

निम्न धातुओं में से कौन सी धातु ठंडे जल के साथ अभिक्रिया नहीं करती है?

सोडियम

पोटैशियम

कैल्सियमं

मैग्नीशियम

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]22.

मिश्रातुएँ किसी धातु की धातु के साथ अथवा अधातु के साथ समांगी मिश्रण होती हैं। निम्नलिखित मिश्रातुओं में से किसमें अधातु एक संघटक के रूप में है?

पीतल

काँसा

अमलगम

इस्पात

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]23.

सांद्र अम्ल का तनुकरण करते समय उत्पन्न ऊष्मा से आप अपना बचाव कैसे करेंगे?

अम्ल को जल में लगातार हिलाते हुए मिलाने के द्वारा।

जल को अम्ल में लगातार हिलाते हुए मिलाने के द्वारा।

जल को अम्ल में मिलाने के पश्चात क्षारक मिलाने के द्वारा।

क्षारक को अम्ल में लगातार हिलाते हुए मिलाने के द्वारा।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]24. | प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों में से उचित विकल्प चुनकर दीजिए।

अभिकथन (A): शुद्ध एथेनॉइक अम्ल को ग्लैशल एसीटिक अम्ल भी कहते हैं।

कारण (R): शुद्ध एथेनॉइक अम्ल का निम्न गलनांक 290 K होने के कारण यह शीतऋतु में प्रायः जम जाता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) को सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]25. (a)

कोई यौगिक ‘A’ सोडा-अम्ल अग्निशामक में उपयोग किया जाता है तथा गरम किए जाने पर अपघटित होकर यौगिक ‘B’ बनाता है। यौगिक ‘B’ का उपयोग जल की स्थायी कठोरता को हटाने में किया जाता है। ‘A’ तथा ‘B’ की पहचान कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]25. (b) (i)

‘प्लास्टर ऑफ पेरिस’ का रासायनिक सूत्र लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]25. (b) (ii)

किस ताप पर जिप्सम को गर्म करने पर प्लास्टर ऑफ पेरिस प्राप्त होता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (a)

निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:

सूर्य के प्रकाश में श्वेत रंग का सिल्वर क्लोराइड धूसर रंग का हो जाता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (b)

निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए:

लेड (II) नाइट्रेट गर्म किए जाने पर भूरे रंग का धुआँ उत्सर्जित करता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]26. (c)

तैलीय अथवा वसायुक्त खाद्य सामग्री की थैली को नाइट्रोजन गैस से भर देते हैं।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
विकल्प (A) अथवा (B) में से किसी एक का उत्तर दीजिए।
[0.5]27. (A) (i) (a)

निम्नलिखित को उसके धातु ऑक्साइड में परिवर्तन करने के लिए कौन-सी विधि प्रयुक्त होगी?

कार्बोनेट अयस्क

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[0.5]27. (A) (i) (b)

निम्नलिखित को उसके धातु ऑक्साइड में परिवर्तन करने के लिए कौन-सी विधि प्रयुक्त होगी?

सल्फाइड अयस्क

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]27. (A) (ii)

एक रासायनिक अभिक्रिया लिखिए जो एलुमिनियम का उपयोग रेल की पटरी की दरारों को जोड़ने को दर्शाती हो।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]27. (A) (iii)

धातुओं के निष्कर्षण के दौरान, शुद्ध धातु प्राप्त करने के लिए वैद्युत अपघटनी परिष्करण किया जाता है। इस प्रक्रम द्वारा कॉपर धातु के परिष्करण के लिए कौन से पदार्थ ऐनोड तथा कैथोड के रूप में प्रयुक्त होंगे?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]27. (B) (i)

ZnS से Zn के निष्कर्षण में निहित सभी अभिक्रियाएँ लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]27. (B) (ii)

अधिकांश धातुएँ नाइट्रिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्सर्जित नहीं करती हैं। कारण दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]28.
हमारे दैनिक जीवन में PH एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। अम्लों तथा क्षारकों की शक्ति इनके द्वारा उत्पन्न क्रमशः H+ आयनों तथा OH आयनों की संख्या पर निर्भर करती है। किसी विलयन में हाइड्रोजन आयन सांद्रता के मापन द्वारा pH स्केल अम्लों और क्षारकों की शक्ति की प्रागुक्ति में सहायता करता है।

निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:

(a) कोई अम्ल तथा क्षारक कितना प्रबल है, इसकी प्रागुक्ति के लिए किस प्रकार का सूचक प्रयुक्त किया जाता है?

(b) A, B तथा C तीन विलयनों ने क्रमशः 3, 5 और 7 pH दर्शाईं। किस विलयन में H आयनों की सांद्रता उच्चतम है?

(c) प्रबल अम्ल तथा दुर्बल अम्ल क्या है?

अथवा

(c) (i) किस परिस्थिति में वर्षा जल को अम्ल वर्षा कहते हैं?

(ii) निम्नलिखित अम्लों में दुर्बल अम्लों की पहचान कीजिए:

नाइट्रिक अम्ल, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, एसीटिक अम्ल, सल्फ्यूरिक अम्ल, फॉर्मिक अम्ल

Concept: undefined - undefined
Chapter:
Advertisements
विकल्प (A) अथवा (B) में से किसी एक का उत्तर दीजिए:
[2]29. (A) (i)

कार्बन C4+ धनायन तथा C4− ऋणायन नहीं बना सकता। व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (A) (ii) (I)

कार्बन यौगिकों की समजातीय श्रेणी की परिभाषा दीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (A) (ii) (II)

C4H10 के गलनांक एवं क्वथनांक C3H8 अथवा C2H6 की तुलना में उच्चतर क्यों होते हैं?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (A) (iii)

क्या होता है जब एथेनॉल को अम्लीकृत पोटेशियम डाइक्रोमेट के साथ गर्म किया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[1]29. (B) (i) (I)

आप निम्नलिखित के नाम कैसे देंगे:

\[\begin{array}{cc}
\ce{CH3 - CH2 - C = O}\\
\phantom{...............}|\\
\phantom{...............}\ce{H}\\
\end{array}\]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (B) (i) (II)

आप निम्नलिखित के नाम कैसे देंगे:

\[\ce{CH3 - C ≡ CH}\]

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]29. (B) (ii)

सांद्र H2SO4 की उपस्थिति में जब एथेनॉल, एथेनॉइक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है तब एक मृदु गंध का पदार्थ उत्पन्न होता है। निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:

  1. मृदु गंध के यौगिक किस संवर्ग (क्लास) के सदस्य हैं?
  2. अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]29. (B) (iii)

साबुन, कठोर जल के साथ झाग क्यों नहीं उत्पन्न करते हैं?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
खण्ड - ग (भौतिक शास्त्र)
[1]30.

आँखों में अलग-अलग मात्रा में प्रकाश प्रवेश करने के लिए जिम्मेदार नेत्र के भाग है:

परितारिका और पुतली

पक्ष्माभी पेशियाँ और पुतली

दृष्टिपटल और पुतली

पक्ष्माभी पेशियाँ और स्वच्छ मंडल

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]31.

पक्ष्माभी पेशियों के धीरे-धीरे दुर्बल होने और अभिनेत्र लेंस के लचीलेपन में कमी आने के कारण उत्पन्न होने वाला दृष्टि दोष है:

निकट-दृष्टि दोष

दीर्घ दृष्टि दोष

जरा-दूरदृष्टिता

निकट-दृष्टि दोष और दीर्घ दृष्टि दोष दोनों

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]32. | प्रश्न संख्या 32 के लिए दो कथन दिए गए हैं - जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। इस प्रश्न का सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों में से चुनकर दीजिए:

अभिकथन (A): दिक्सूचक की सहायता से छड़ चुंबक के बाहर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ खींची जा सकती हैं।

कारण (R): किसी चुंबक के पास लाने पर दिक्सूचक की सुई के उत्तर ध्रुव की दिशा सदैव चुंबक के दक्षिणी ध्रुव की ओर होती है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।

अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R),अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।

अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]33. (A)

किसी विद्युत परिपथ में एक फ्यूज का अनुमतांक 4 A है। क्या यह 22 kW, 200 V अनुमतांक वाले विद्युत हीटर के साथ प्रयोग किया जा सकता है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]33. (B) (i)

एक विद्युत-चुंबक किस प्रकार बनाया जाता है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]33. (B) (ii)

विद्युत-चुंबक की शक्ति बढ़ाने के कोई दो तरीके लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]34. (a)

विभवान्तर के मात्रक वोल्ट की परिभाषा लिखिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]34. (b)
किसी वैद्युत क्षेत्र में 100 V विभवान्तर पर अवस्थित दो बिन्दुओं A और B के बीच में एक इलेक्ट्रॉन को विस्थापित करने के लिए आवश्यक कार्य का परिकलन कीजिए।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]35.

(a) दिये गये किरण आरेख का प्रेक्षण कीजिए और तुलना कीजिए:

  1. माध्यम A में प्रकाश की चाल तथा माध्यम B में प्रकाश की चाल की
  2. माध्यम B और माध्यम C के प्रकाशिक घनत्वों की

(b) अपवर्तन के लिए किरण आरेख बनाइये जब माध्यम ‘A’ का प्रकाशिक घनत्व, माध्यम ‘C’ के प्रकाशिक घनत्व के बराबर हो और माध्यम ‘B’ का प्रकाशिक घनत्व, माध्यम ‘A’ तथा माध्यम ‘C’ के प्रकाशिक घनत्व से अधिक हो।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]36.

आकाश में इंद्रधनुष के बनने की परिघटना की व्याख्या कीजिए। अपनी व्याख्या के समर्थन में नामांकित किरण आरेख बनाइए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[3]37.

दिये गये विद्युत परिपथ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  1. जब कुंजी K को बंद किया जाता है, तो छड़ AB का क्या व्यवहार होगा और क्यों?
  2. उस नियम का नाम एवं उसका कथन लिखिए जो उपरोक्त स्थिति में छड़ AB के इस व्यवहार का निर्धारण करता है।
Concept: undefined - undefined
Chapter:
[4]38.

उपर्युक्त किरण आरेख एक परावर्तक दूरदर्शी द्वारा प्रतिबिंब निर्माण दर्शाने के लिए है। परावर्तक दूरदर्शी ने आकाश को देखने के तरीके में क्रांति ला दी। परावर्तक दूरदर्शी, अपवर्तक दूरदर्शी की भाँति केवल लेंसों पर निर्भर रहने के बजाए प्रकाश को एकत्रित करने और फोकस करने के लिए विशाल दर्पणों का उपयोग करते हैं। ये दूरदर्शी आने वाले प्रकाश को एकत्र करने के लिए सटीक आकार और उच्च परावर्तन क्षमता के दर्पणों का उपयोग करते हैं और प्रकाश को फोकस बिंदु की ओर परावर्तित कर देते हैं, जहाँ पर दूरदर्शी प्रेक्षण के लिए प्रतिबिंब बनाता है।

(a) प्रेक्षक द्वारा नेत्रिका से एक तारे का देखा गया प्रतिबिंब किस प्रकार का होता है?

(b) इस परावर्तक दूरदर्शी में किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है?

(c) नेत्रिका में किस प्रकार की प्रकाशिक युक्ति (लेंस अथवा दर्पण का प्रकार) का उपयोग किया जाता है? कारण सहित व्याख्या कीजिए।

अथवा

(c) इस दूरदर्शी द्वारा प्रतिबिंब निर्माण में समतल दर्पण की क्या भूमिका है?

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[5]39. (A)

(i) दिया गया विद्युत परिपथ एक विद्युत युक्ति का भाग है। विद्युत परिपथ आरेख में दी गई सूचनाओं का उपयोग करके परिकलन कीजिए:

  1. प्रतिरोधक R2 के सिरों के बीच विभवान्तर
  2. प्रतिरोधक R2 का मान
  3. प्रतिरोधक R1 का मान

(ii) उन कारकों का नाम लिखिए जिन पर किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है और दिये गये चालक के प्रतिरोध के लिए सूत्र व्युत्पन्न कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
अथवा
[2]39. (B) (i)

एक विद्युत इस्तरी 220 V के स्रोत से कितनी विद्युत धारा लेगी यदि गर्म होने पर उसके ऊष्मक अवयव का प्रतिरोध 55 Ω है? जब इस विद्युत इस्तरी को 220 V पर परिचालित किया जाता है तो इसके द्वारा उपभुक्त शक्ति का परिकलन कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[2]39. (B) (ii)

किसी घर में 100 वॉट के 3 बल्ब प्रतिदिन 5 घण्टे उपयोग में लाए जाते हैं और 1.0 kW का विद्युत हीटर प्रतिदिन आधे घण्टे तक उपयोग किया जाता है। 30 दिन के एक महीने में कुल ऊर्जा की खपत तथा ₹ 3.60 प्रति kWh की दर से इस ऊर्जा के मूल्य का परिकलन कीजिए।

Concept: undefined - undefined
Chapter:
[1]39. (B) (iii)

कारण सहित बताइए कि विद्युत तापन युक्तियों के एलिमेंट बनाने के लिए सामान्यतः मिश्रातुओं का उपयोग क्यों किया जाता है।

Concept: undefined - undefined
Chapter:

Submit Question Paper

Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help students




only jpg, png and pdf files

CBSE previous year question papers Class 10 [कक्षा १०] Science (विज्ञान) with solutions 2025 - 2026

     CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper solution is key to score more marks in final exams. Students who have used our past year paper solution have significantly improved in speed and boosted their confidence to solve any question in the examination. Our CBSE Class 10 [कक्षा १०] question paper 2026 serve as a catalyst to prepare for your Science (विज्ञान) board examination.
     Previous year Question paper for CBSE Class 10 [कक्षा १०] -2026 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
     By referring the question paper Solutions for Science (विज्ञान), you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10 [कक्षा १०].

How CBSE Class 10 [कक्षा १०] Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Science (विज्ञान) will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×