Advertisements
Advertisements
Question

दिये गये विद्युत परिपथ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
- जब कुंजी K को बंद किया जाता है, तो छड़ AB का क्या व्यवहार होगा और क्यों?
- उस नियम का नाम एवं उसका कथन लिखिए जो उपरोक्त स्थिति में छड़ AB के इस व्यवहार का निर्धारण करता है।
Very Long Answer
Advertisements
Solution
- जब कुंजी K को बंद किया जाता है, तो छड़ AB पर एक बल लगता है और वह विस्थापित (हिलने) हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि चुंबकीय क्षेत्र में रखे गए विद्युत-धारा प्रवाहित चालक पर एक यांत्रिक बल लगता है।
- इसके लिए नियम फ्लेमिंग का वामहस्त नियम है। अपने बाएँ हाथ के अँगूठे, तर्जनी और मध्यमा को इस प्रकार फैलाएँ कि वे एक-दूसरे के लंबवत हों। यदि पहली उँगली चुंबकीय क्षेत्र की दिशा में और दूसरी उँगली विद्युत-धारा की दिशा में संकेत करती है, तो अँगूठा चालक की गति की दिशा या उस पर लगने वाले बल की दिशा में संकेत करेगा।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
