English Medium
Hindi Medium
Academic Year: 2024-2025
Date & Time: 28th February 2025, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए:
- प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- इस प्रश्न-पत्र में चार खण्ड हैं - खंड - क, ख, ग, घ।
- खंड-क में अपठित गद्यांश से प्रश्न पूछे गए हैं, जिनके उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए दीजिए।
- खंड-ख में व्यावहारिक व्याकरण से प्रश्न पूछे गए हैं, आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
- खंड-ग पाठ्यपुस्तक पर आधारित है, निर्देशानुसार उत्तर दीजिए।
- खंड-घ रचनात्मक लेखन पर आधारित है, आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।
- यथासंभव सभी खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
|
पिता हमेशा रुक्ष नहीं होता, सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता क्योंकि वह भीतर से सौम्य प्रकृति का होता है। पिता का प्रेम दिखाई नहीं देता, उसे महसूस किया जा सकता है। बाहर से कठोर दिखाई देने वाला पिता भीतरी स्तर पर अत्यंत भावुक होता है। जिस घर में पिता बच्चों के साथ बातचीत करता है, हँसता-बोलता है, उनके सभी क्रियाकलापों में सहयोग करता है, उसी घर में बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास उचित रूप से हो पाता है। अच्छी और सुसंस्कृत संतान हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है। बच्चों के पालन-पोषण में दोनों समान भूमिका निभाते हैं। आज का युग इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, जहाँ माता-पिता दोनों कामकाजी हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में घर के साथ दफ्तर भी सँंभालना होता है। ऐसे में केवल माँ के भरोसे घर और बच्चों को छोड़ना सही नहीं है। दोनों के सहयोग से ही घर को सँभाल पाना संभव होता है। पिता का दायित्व आज दफ्तर की सीमा से निकलकर घर तक आ गया है। बच्चों को सुबह उठाकर स्कूल भेजने से लेकर होमवर्क करवाने तक सभी कार्यों में उसकी समान भागीदारी आज अपेक्षित है। आज नई पीढ़ी के युवा घर में इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते देखे जा सकते हैं। वर्तमान समय में पढ़े-लिखे कामकाजी-एकल परिवार में व्यक्ति का जीवन दबाव में ही दिखता है, चाहे वह पढ़ाई का हो, कैरियर का हो अथवा कार्यक्षेत्र में हो। परिवार का खुशनुमा और परस्पर सौहार्दपूर्ण वातावरण उस दबाव से बाहर निकलने में सहायक बनता है। |
(I) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए और उत्तर लिखिए। (1)
कथन: पिता सदैव कठोर व्यवहार से घर को संचालित नहीं करता।
कारण: बच्चों की गतिविधियों में पिता की सौम्यतापूर्ण भागीदारी और सहयोग रहता है।
विकल्प:
- कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
- कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
(II) अच्छी और सुसंस्कृत संतान के लिए अपेक्षित है- (1)
- बच्चों के पालन-पोषण में केवल माता की सहभागिता।
- बच्चों के पालन-पोषण में केवल पिता की सहभागिता।
- बच्चों के पालन-पोषण में माता-पिता दोनों की सहभागिता।
- बच्चों के पालन-पोषण में समाज की सहभागिता।
(III) आज की युवा पीढ़ी में कौन-सा सकारात्मक परिवर्तन आया है? (1)
- युवा माता-पिता दोनों का कामकाजी होना।
- बच्चों की परवरिश में माता को पिता का पूर्ण सहयोग मिलना।
- एकल परिवारों का चलन दिन-प्रतिदिन बढ़ना।
- एकल परिवारों में बच्चों का जल्दी परिपक्व होना।
(IV) माता-पिता पर अपनी संतान को लेकर कौन-कौन से दबाव हैं। इन दबावों से आप अपने माता-पिता को मुक्ति कैसे दिलवा सकते हैं? (2)
(V) पिता की कौन-सी दो विरोधी बातें परिवार को सही दिशा में ले जाती हैं? (2)
Chapter:
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
| हर्बल-ऑर्गेनिक (जैविक) आहार ऐसे आहार होते हैं जो प्राकृतिक रूप से शुद्ध और ताजा होते हैं और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। परंपरागत व्यंजन, पेय पदार्थ, फल-सब्जियाँ और मसाले ऋतु के अनुसार हमारे भोजन का महत्त्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। परंपरागत और स्वदेशी भोजन एवं पेय पदार्थ पाश्चात्य फास्टफूड एवं रसायन युक्त कोल्ड ड्रिंक्स के शानदार विकल्प हैं। सरकार, व्यापारियों और दुकानदारों को नया कुछ भी नहीं करना है। बस उन्हें पहले से स्थापित भोजनालयों, दुकानों एवं शैक्षणिक संस्थाओं, कम्पनी कार्यालयों की कैंटीनों, मॉल्स तक इनको पहुँचाना है। परंपरागत खाद्य पदार्थों के साथ ऑर्गेनिक खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए। ऑर्गेनिक फलों और सब्जियों के ताजा जूस, सूप, शेक, दूध, छाछ, लस्सी, शरबत, ठंडाई, हर्बल चाय, जौ, गेहूँ, मक्का या बाजरे की राबड़ी, नींबू की शिकंजी के साथ ऑर्गेनिक फल भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। साधारण ढाबों से लेकर पाँच सितारा होटलों तक शरबत, नारियल पानी, जुवारे का जूस, तरबूज का जूस, सत्तू और छाछ जैसे पेय पदार्थों को उपलब्ध करवाकर इनको उपभोक्ताओं में लोकप्रिय बनाया जा सकता है। पृथक से हर्बल फूड सेंटर बनाकर वहाँ ऑर्गेनिक हरी सब्जियों, दालों एवं मिलेट्स से निर्मित भोजन भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। अंकुरित दालें, अनाज, दही, मक्खन, मक्का की घाट को भी लोकप्रिय बनाया जा सकता है। भारतीय स्वदेशी परंपरागत पेय पदार्थ, व्यंजन एवं मिष्ठान, बाजार में लोकप्रिय होने से स्वदेशीकरण, समृद्ध किसान और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। इस तरह के सेंटरों की मदद से रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही रासायनिक खेती से खराब होते खेतों और मानव स्वास्थ्य को भी बचाया जा सकता है। |
(I) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए और उत्तर लिखिए। (1)
कथन: स्वदेशी, परंपरागत और जैविक खाद्य और पेय पदार्थों की लोकप्रियता से देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
कारण: स्वदेशीकरण किसानों की समृद्धि और देश की आत्मनिर्भरता का आधार है।
विकल्प:
- कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- कथन सही है, लेकिन कारण गलत है।
- कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
- कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
(II) फास्टफूड एवं रसायन युक्त पेय पदार्थों से बचने के लिए- (1)
- स्वदेशी भोजन एवं परंपरागत पेय का उपयोग करारा जवाब है।
- हर्बल-ऑर्गेनिक सामान सहजता से उपलब्ध करवाना होगा।
- हर्बल-ऑर्गेनिक पेय एवं खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं।
- पाँच वितारा होटलों में ऑर्गेनिक टैग लगा भोजन खाना बेहतर है।
(III) परंपरागत भोजन को लोकप्रिय कैसे बनाया जा सकता है? (1)
- उपलब्धता बढ़ाकर
- प्रचार-प्रसार द्वारा
- बिक्री की विशेष व्यवस्था करके
- घर-घर मुफ्त ऑर्गेनिक सामान बाँटकर
विकल्प:
- ii - iii
- iii - iv
- i - iv
- i - iii
(IV) आत्मनिर्भर भारत का सपना कैसे पूरा होगा? (2)
(V) हर्बल फूड सेंटर कहाँ-कहाँ लाभदायक होंगे? (2)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मैं रंग-बिरंगे कागजों की तितलियाँ उड़ाता। (पदबंध छाँटकर उसका भेद भी लिखिए।)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मैं कह न पाता कि जरा बाहर खेल रहा था। (क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए।)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
दादा की गाढ़ी कमाई के रुपए क्यों बरबाद करते हो? (संज्ञा पदबंध छाँटिए।)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मैदान की सुखद हरियाली खींच ले जाती। (विशेषण पदबंध छाँटिए।)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मैं सुबह से शाम तक पतंग उड़ाता रहता। (क्रिया-विशेषण पदबंध छाँटिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मैं यह लताड़ सुनता और आँसू बहाने लगता। (सरल वाक्य में बदलिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मेरे भाई साहब उपदेश की कला में निपुण थे। (मिश्र वाक्य में रूपांतरित कीजिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
अपराध करने पर भी लताड़ कौन सहे? (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते कि मेरे जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
कार्तिक मास के आते ही हवा में ठंडक शुरू हो गई। (संयुक्त वाक्य में परिवर्तित कीजिए।)
Chapter:
‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
‘गुल्ली-डंडा’ सामासिक पद का विग्रह करके भेद भी लिखिए।
Chapter:
‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
‘आत्मविश्वास’ पद समास के किस भेद का उदाहरण है?
Chapter:
‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
‘प्रत्येक’ पद समास के किस भेद का उदाहरण है और क्यों?
Chapter:
‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
‘तीन भुजाओं का समाहार’ विग्रह का समस्त पद बनाकर भेद लिखिए।
Chapter:
Advertisements
‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
बहुव्रीहि समास का एक उदाहरण लिखिए।
Chapter:
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरें द्वारा कीजिए।
परीक्षा में प्रथम आने के लिए रात-दिन ______ पड़ती है।
Chapter:
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरें द्वारा कीजिए।
भाई साहब के सूक्ति-बाणों से मेरी तो ______।
Chapter:
‘आज मैं बीमार हो जाऊँ, तो तुम्हारे हाथ-पाँव फूल जाएँगे।’ - इस वाक्य से मुहावरा छाँटकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
Chapter:
‘धूल में मिला देना’ मुहावरे का वाक्य में इस प्रकार प्रयोग करें कि अर्थ स्पष्ट हो जाए।
Chapter:
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए:
| ग्वालियर से बंबई की दूरी ने संसार को काफी कुछ बदल दिया है। वर्सोवा में जहाँ आज मेरा घर है, पहले यहाँ दूर तक जंगल था। पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर थे। अब यहाँ समंदर के किनारे लंबी-चौड़ी बस्ती बन गई है। इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है। इनमें से दो कबूतरों ने मेरे फ्लैट के एक मचान में घोंसला बना लिया है। बच्चे अभी छोटे हैं। उनके खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी अभी बड़े कबूतरों की है। वे दिन में कई-कई बार आते-जाते हैं। और क्यों न आएँ-जाएँ आखिर उनका भी घर है। लेकिन उनके आने-जाने से हमें परेशानी भी होती है। वे कभी किसी चीज को गिराकर तोड़ देते हैं। कभी मेरी लाइब्रेरी में घुसकर कबीर या मिर्जा गालिब को सताने लगते हैं । इस रोज़-रोज़ की परेशानी से तंग आकर मेरी पत्नी ने उस जगह जहाँ उनका आशियाना था, एक जाली लगा दी है, उनके बच्चों को दूसरी जगह कर दिया है। उनके आने की खिड़की को भी बंद किया जाने लगा है। खिड़की के बाहर अब दोनों कबूतर रात-भर खामोश और उदास बैठे रहते हैं। |
(I) लेखक पहले कहाँ रहता था और अब कहाँ रहने लगा है?
- बंबई (मुंबई) - ग्वालियर
- वर्सोवा - ग्वालियर
- बंबई - वर्सोवा
- ग्वालियर - बंबई
(II) लेखक जब वर्सोवा रहने आया तो वहाँ स्थिति कैसी थी?
- प्राकृतिक वातावरण समृद्ध था।
- आधुनिक सुविधाओं से भरपूर वातावरण था।
- हवा-पानी की पर्याप्त सुविधा थी।
- अड़ोस-पड़ोस बहुत अच्छा था।
(III) कबूतरों की उदासी का कारण था-
- वे अपने बच्चों को खाना नहीं दे पाते थे।
- घर में अंदर जाने के रास्ते बंद हो गए थे।
- बच्चे जाली के पीछे रह गए थे।
- बच्चे जाली से बाहर आना चाह रहे थे।
(IV) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन: लेखक की पत्नी ने कबूतरों के घोंसले का स्थान बदल दिया।
कारण: वे घर के अंदर घुसकर टेबल-पुस्तकें आदि गंदी कर देते थे।
विकल्प:
- कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
- कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
- कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
(V) गद्यांश के आधार पर बढ़ते शहरीकरण का क्या दुष्परिणाम निकला?
- पर्यावरण दूषित हो गया।
- जीवन फ्लैटों में सिमट गया।
- जीव-जंतु घर से बेघर हो गए।
- समुद्र किनारे घनी आबादी बस गई।
Chapter:
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायेदार बने?’ ‘बड़े भाई साहब’ कहानी के इस कथन के माध्यम से क्या सीख मिलती है?
Chapter:
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘धर्मतल्ले पर क्या घटना घटित हुई?’ ‘डायरी का पन्ना’ पाठ के आधार पर लिखिए।
Chapter:
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘तताँरा-वामीरो कथा’ के आधार पर रूढ़ियों के विषय में अपने विचार स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘झेन की देन’ प्रसंग से लेखक किस तथ्य को उजागर करना चाहता है?
Chapter:
निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनिए:
| कर चले हम फिदा जानो-तन साथियो अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं सर हिमालय का हमने न झुकने दिया मरते-मरते रहा बॉकपन साथियो अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो.... |
(I) ‘सर हिमालय का हमने न झुकने दिया’ - पंक्ति में हिमालय किसका प्रतीक है?
- भारत माता के मुकुट का
- उत्तर में स्थित पर्वत-श्रृंखला का
- देश की आन-बान और शान का
- देश के प्राकृतिक सौंदर्य का
(II) ‘साँस थमती गई, नब्ज जमती गई’ - पंक्ति के संदर्भ में सैनिकों की इस स्थिति का कारण है-
- मार्ग की थकावट और निद्रा
- ऊँची-ऊंँची पर्वत चोटियाँ
- युद्ध में घायल होना
- विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियाँ
(III) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।
कथन: सामने के खतरों के समक्ष साँसें रुकती थीं फिर भी दुश्मन से मुकाबला करने के लिए कदम बढ़ते ही जाते थे।
कारण: देश की स्वतंत्रता-सुरक्षा सैनिक के लिए सर्वोपरि थी।
विकल्प:
- कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
- कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
- कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
(IV) शहीद होने वाले सैनिक को किस बात का गर्व है?
- देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने का
- आखिरी साँस तक देश की रक्षा करने का
- देश की सीमा पर बलिदान देने का
- शत्रु को देश में न आने देने का
(V) ‘कर चले हम फिदा जानो-तन साथियो’ - पंक्ति के संदर्भ में ‘फिदा’ शब्द का अर्थ है-
- भेंट देना
- मोहित होना
- लुटाना
- बलिदान करना
Chapter:
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘कबीर’ की साखियों में कौन-कौन से जीवन-मूल्य उभरते हैं?
Chapter:
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
बादलों से पर्वत के छिप जाने पर कवि की कल्पना, ‘पर्वत प्रदेश में पावस’ कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘मनुष्यता’ कविता में कवि लोगों से किस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा करता है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
Chapter:
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद’
‘तोप’ कविता से उद्धृत इन पंक्तियों का प्रतीकार्थ स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
Advertisements
‘संचयन’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:
‘हरिहर काका’ कहानी में ठाकुरबारी के महंत ने हरिहर काका को अपने जाल में फँसाने के लिए क्या प्रयास किया? आजकल बुजुर्गों के साथ साइबर अपराध होते हैं, आप उनसे बचने के लिए उन्हें क्या सुझाव देंगे?
Chapter:
‘संचयन’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:
‘रिश्तों की बुनियाद प्रेम है।’ ‘टोपी शुक्ला’ पाठ से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
‘संचयन’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:
‘खेलकूद बच्चों को अनुशासित, सक्रिय और मिलनसार बनाता है।’ - इस कथन पर अपने विचार ‘सपनों के से दिन’ पाठ से उदाहरण देते हुए लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
कंप्यूटर युग
संकेत बिंदु:
- कंप्यूटर का बढ़ता उपयोग
- कंप्यूटर के विविध क्षेत्र
- कंप्यूटर क्रांति
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
जीवन का सच्चा सुख संतोष में....
संकेत-बिंदु:
- संतोष का महत्व
- इच्छा नियंत्रण
- सुखी जीवन का आधार
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
किसी खेल का आँखों देखा वर्णन....
संकेत बिंदु:
- खेल का चरमोत्कर्ष
- लोगों में उत्साह
- अंतिम चरण में पासा पलटा
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप दसवीं कक्षा के नीहार/निहारिका हैं। विद्यालय में फुटबॉल प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या को पत्र लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप निकिता/निकेत हैं। पैरा आलंपिक में प्रथम स्वर्ण पदक पाने वाले पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर के बारे में प्रकाशित ‘फीचर’ की कॉपी मँगाने हेतु दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के प्रबंधक को पत्र लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:
आप अपने विद्यालय की विद्यार्थी परिषद के सचिव विभू/विभा हैं। आपके विद्यालय में साझी कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरविद्यालीय ‘संगीत प्रस्तुति’ का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्कूलों को जानकारी देने के लिए सूचना तैयार कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:
आप अ. ब. स. सोसायटी के सचिव विभू/विभा हैं। आपकी मोहल्ला समिति, वृक्षारोपण का आयोजन कर रही है जिसमें सभी मोहल्लावासियों की भागीदारी अपेक्षित है अत: इसके लिए सूचना तैयार कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए:
आपके विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘पड़ोस के बच्चों’ के साथ मिलकर कुछ फूलों के गमले तैयार किए हैं, जिन्हें बेचकर बच्चों के लिए पुस्तकें एवं खेल-खिलौनों की व्यवस्था की जाएगी। गमलों की बिक्री के लिए विज्ञापन तैयार कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए:
डिजिटली ठगी के बढ़ते अपराधों से जनसाधारण को सावधान रहने हेतु अ. ब. स. संस्थान द्वारा जनहित में जारी एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Chapter:
“आसमान में उड़ती पतंगें....! स्वतंत्रता दिवस का उत्सव भरा वातावरण, बच्चों की खिलखिलाहट, देशभक्ति से सराबोर....” इन वाक्यों से प्रारंम हुई लघु-कथा को 100 शब्दों में पूरा कीजिए।
Chapter:
बरसात के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण अपने क्षेत्र में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मरीजों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 10 Hindi Course - B with solutions 2024 - 2025
Previous year Question paper for CBSE Class 10 Hindi Course - B-2025 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Hindi Course - B, you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10.
How CBSE Class 10 Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi Course - B will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
