English

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए: जीवन का सच्चा सुख संतोष में.... संकेत-बिंदु: संतोष का महत्व, इच्छा नियंत्रण, सुखी जीवन का आधार - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

जीवन का सच्चा सुख संतोष में....

संकेत-बिंदु:

  • संतोष का महत्व
  • इच्छा नियंत्रण
  • सुखी जीवन का आधार
Writing Skills
Advertisements

Solution

जीवन का सच्चा सुख संतोष में....

“जब आवे संतोष धन सब धन धूरि समान” यह कहावत आज भी पूर्ण रूप से सत्य है। संतोष का महत्व इसलिए है क्योंकि बिना संतोष के मनुष्य कभी सुखी नहीं रह सकता। जब व्यक्ति इच्छाओं की पूर्ति में ही डूबा रहता है, तो वह अपना तन, मन और धन सब उसी में लगा देता है, फिर भी उसे संतुष्टि नहीं मिलती। इच्छा नियंत्रण के अभाव में अधिक पाने की लालसा उसे परिवार, संबंधों और स्वास्थ्य से दूर कर देती है। वह न अपनों के लिए समय निकाल पाता है और न अपने शरीर का ध्यान रखता है। यह लालच उसे मानसिक अशांति, क्रोध, हिंसा और द्वेष की ओर ले जाता है। इच्छाओं को पूरी तरह छोड़ना आवश्यक नहीं, पर उन्हें एक सीमा में रखना जरूरी है। संतोष ही सुखी जीवन का आधार है, क्योंकि वही मानसिक शांति देकर जीवन का वास्तविक आनंद प्रदान करता है।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×