English

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए: कंप्यूटर युग संकेत बिंदु- कंप्यूटर का बढ़ता उपयोग, कंप्यूटर के विविध क्षेत्र, कंप्यूटर क्रांति - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

कंप्यूटर युग

संकेत बिंदु:

  • कंप्यूटर का बढ़ता उपयोग 
  • कंप्यूटर के विविध क्षेत्र
  • कंप्यूटर क्रांति
Writing Skills
Advertisements

Solution

कंप्यूटर युग

आज का समय कंप्यूटर का युग कहलाता है। कंप्यूटर के बिना जीवन की कल्पना करना लगभग कठिन हो गया है। घर, विद्यालय, बैंक, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे यहाँ तक कि आपके हाथ में स्मार्टफोन भी कंप्यूटर की ही देन है, जिसके बिना जीवन आजकल चलाना अत्यंत कठिन है। सभी में कंप्यूटर का बढ़ता उपयोग स्पष्ट दिखाई देता है। वस्तुएँ मँगाने, टिकट बुक करने, दूर बैठे रिश्तेदारों से आमने-सामने बात करने और विश्व के किसी भी कोने में तुरंत सूचना भेजने में कंप्यूटर सहायक है। शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, संचार और प्रशासन जैसे विविध क्षेत्रों में कंप्यूटर का व्यापक प्रयोग हो रहा है। वास्तव में इसे कंप्यूटर क्रांति कहा जा सकता है। आज कंप्यूटर जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है, आवश्यकता केवल इसके सही दिशा और सीमित उपयोग की है।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×