English

कर चले हम फिदा जानो-तन साथियो अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं सर हिमालय का हमने न झुकने - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनिए:

कर चले हम फिदा जानो-तन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते-मरते रहा बॉकपन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो....

(I) ‘सर हिमालय का हमने न झुकने दिया’ - पंक्ति में हिमालय किसका प्रतीक है?

  1. भारत माता के मुकुट का
  2. उत्तर में स्थित पर्वत-श्रृंखला का
  3. देश की आन-बान और शान का
  4. देश के प्राकृतिक सौंदर्य का

(II) ‘साँस थमती गई, नब्ज जमती गई’ - पंक्ति के संदर्भ में सैनिकों की इस स्थिति का कारण है- 

  1. मार्ग की थकावट और निद्रा
  2. ऊँची-ऊंँची पर्वत चोटियाँ
  3. युद्ध में घायल होना
  4. विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियाँ

(III) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।

कथन: सामने के खतरों के समक्ष साँसें रुकती थीं फिर भी दुश्मन से मुकाबला करने के लिए कदम बढ़ते ही जाते थे।

कारण: देश की स्वतंत्रता-सुरक्षा सैनिक के लिए सर्वोपरि थी।

विकल्प:

  1. कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।
  2. कथन और कारण दोनों गलत हैं।
  3. कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
  4. कथन गलत है, किंतु कारण सही है।

(IV) शहीद होने वाले सैनिक को किस बात का गर्व है?

  1. देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने का
  2. आखिरी साँस तक देश की रक्षा करने का
  3. देश की सीमा पर बलिदान देने का
  4. शत्रु को देश में न आने देने का

(V) ‘कर चले हम फिदा जानो-तन साथियो’ - पंक्ति के संदर्भ में ‘फिदा’ शब्द का अर्थ है-

  1. भेंट देना
  2. मोहित होना
  3. लुटाना
  4. बलिदान करना
Comprehension
Advertisements

Solution

(I) देश की आन-बान और शान का

(II) विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियाँ

(III) कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है।

(IV) आखिरी साँस तक देश की रक्षा करने का

(V) बलिदान करना

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×