English

‘हरिहर काका’ कहानी में ठाकुरबारी के महंत ने हरिहर काका को अपने जाल में फँसाने के लिए क्या प्रयास किया? आजकल बुजुर्गों के साथ साइबर अपराध होते हैं, आप उनसे बचने के लिए उन्हें क्या

Advertisements
Advertisements

Question

‘संचयन’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:

‘हरिहर काका’ कहानी में ठाकुरबारी के महंत ने हरिहर काका को अपने जाल में फँसाने के लिए क्या प्रयास किया? आजकल बुजुर्गों के साथ साइबर अपराध होते हैं, आप उनसे बचने के लिए उन्हें क्या सुझाव देंगे?

Very Long Answer
Advertisements

Solution

हरिहर काका का अपने भाइयों से झगड़ा होने की जानकारी मिलते ही महंत ने तुरंत अवसर का लाभ उठाया। वह काका को ठाकुरबाड़ी ले गया, वहाँ उनकी अच्छी तरह सेवा की और चर्चाओं से पहले उनके मन को शांत किया। बाद में उसने अपना वास्तविक उद्देश्य बताया कि काका अपनी पाँच बीघा ज़मीन ठाकुरबाड़ी के नाम कर दें। आज के समय में भी ऐसे अकेले बुज़ुर्ग अक्सर साइबर अपराधों का शिकार हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें सही जानकारी या साथ देने वाला कोई नहीं होता। यदि मेरा कोई परिचित ऐसा हो, तो मैं उसे साइबर अपराधों के बारे में आवश्यक जानकारी देने वाले वीडियो दिखाकर जागरूक करूँगा, ताकि वह इन अपराधों में न फँसे।

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×