Advertisements
Advertisements
Question
‘संचयन’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:
‘रिश्तों की बुनियाद प्रेम है।’ ‘टोपी शुक्ला’ पाठ से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
Explain
Advertisements
Solution
‘टोपी शुक्ला’ पाठ में इफ्फन की दादी और टोपी के बीच दिखाया गया प्रेम वास्तव में एक अनूठा उदाहरण है। टोपी को अपने घर में स्नेह नहीं मिलता, इसलिए वह इफ्फन की दादी के प्रेमपूर्ण सान्निध्य में स्वयं को सबसे सुरक्षित महसूस करता है। वह उनसे अपने मन की बातें साझा करता है और दादी भी उसे अपनत्व से पास बिठाकर जिस तरह व्यवहार करती हैं, उससे टोपी का मन पूरी तरह संतुष्ट हो जाता है। टोपी मात्र आठ वर्ष का है और इफ्फन की दादी बहत्तर वर्ष की, फिर भी उम्र का अंतर उनके प्रेम में बाधा नहीं बनता। इससे यह स्पष्ट होता है कि संबंधों की नींव प्रेम पर होती है, न कि धर्म या जाति पर।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
