Advertisements
Advertisements
Question
बरसात के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण अपने क्षेत्र में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मरीजों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
Advertisements
Solution
प्रेषक: [email protected]
प्रेषिति: [email protected]
विषय: मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से फैल रही बीमारियों को लेकर चिंता हेतु।
महोदय,
मैं शास्त्री नगर कॉलोनी, अंधेरी क्षेत्र का निवासी हूँ। अपने क्षेत्र में बढ़ते डेंगू तथा चिकनगुनिया के मामलों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। बरसात के मौसम में हमारे इलाके में अनेक स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिसकी उचित निकासी नहीं हो पाती। इस ठहरे हुए पानी में भारी संख्या में मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं, जिसके कारण क्षेत्र के लोग लगातार बीमार पड़ रहे हैं।
अतः आपसे सादर अनुरोध है कि कृपया हमारे क्षेत्र में शीघ्र फॉगिंग करवाने की व्यवस्था करें, ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके। स्थिति की गंभीरता दर्शाने हेतु मैं कुछ तस्वीरें भी संलग्न कर रहा हूँ। मुझे आशा है कि आप जल्द ही आवश्यक कदम उठाएँगे। इसके लिए हम सभी क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद।
भवदीया,
नीलम
