English

1 सेमी त्रिज्यावाले प्लास्टिक की छोटी गोली पिघलाकर लंबवृत्ताकार बेलन के आकार की नली बनाई गई। नली की मोटाई 2 सेमी, ऊँचाई 90 सेमी तथा बाहरी त्रिज्या 30 सेमी हो तो नली बनवाने के लिए कितनी गोलियाँ

Advertisements
Advertisements

Question

1 सेमी त्रिज्यावाले प्लास्टिक की छोटी गोली पिघलाकर लंबवृत्ताकार बेलन के आकार की नली बनाई गई। नली की मोटाई 2 सेमी, ऊँचाई 90 सेमी तथा बाहरी त्रिज्या 30 सेमी हो तो नली बनवाने के लिए कितनी गोलियाँ पिघलानी पड़ेगी? 

Sum
Advertisements

Solution

नली के लिए (खोखला बेलनाकार)   

बाह्य त्रिज्या (r1) = 30 सेमी

मोटाई = 2 सेमी

∴ आतंरिक त्रिज्या (r2) = r1 - मोटाई 

= 30 - 2 = 28 सेमी

उसकी ऊँचाई (h) = 90 सेमी

प्लास्टिक की गोली के लिए, 

त्रिज्या (r) = 1 सेमी

नली बनवाने के लिए पिघलाई जाने वाली गोलियों की संख्या = `"लंबवृत्ताकार बेलनाकार नली का घनफल"/"प्लास्टिक के एक गोली का घनफल"`

= `(pi(r_1^2 - r_2^2)h)/(4/3pir^3)`

= `((30^2 - 28^2) xx 90)/(4/3 xx (1)^3)`

= `((900 - 784) xx 90 xx 3)/4`

= `(116 xx 90 xx 3)/4 = 7830`

नली बनवाने के लिए कुल 7830 गोलियाँ पिघलानी पड़ेगी | 

shaalaa.com
लंबवृत्ताकार बेलन का घनफल
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 7: महत्वमापन - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 7 [Page 161]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 7 महत्वमापन
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 7 | Q 3. | Page 161

RELATED QUESTIONS

एक सोफ्ट ड्रिंक (Soft Drink) दो प्रकार के पैकों में उपलब्ध है: (i) लम्बाई 5 सेमी और चौड़ाई 4 सेमी वाले एक आयताकार आधार का टिन का डिब्बा जिसकी ऊँचाई 15 सेमी है और (ii) व्यास 7 सेमी वाले वृत्तीय आधार और 10 सेमी ऊँचाई वाला एक प्लास्टिक का बेलनाकार डिब्बा। किस डिब्बे की धारिता अधिक है और कितनी अधिक है?

`["मान लें "pi=22/7]`


10 मी गहरे एक बेलनाकार बर्तन के आंतरिक वक्र पृष्ठ को पेंट कराने का व्यय ₹ 2200 है। यदि पेंट कराने की दर ₹ 20 प्रति मी2 है, तो ज्ञात कीजिए:

  1. बर्तन का आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
  2. आधार की त्रिज्या
  3. बर्तन की धारिता

`["मान लें "pi=22/7]`


ऊँचाई 1 मी वाले एक बेलनाकार बर्तन की धारिता 15.4 लीटर है। इसको बनाने के लिए कितने वर्ग मीटर धातु की शीट की आवश्यकता होगी? 

`["मान लें "pi=22/7]`


सीसे की एक पेंसिल (Lead Pencil) लकड़ी के एक बेलन के अभ्यंतर में ग्रेफाइट (Graphite) से बने ठोस बेलन को डाल कर बनाई गई है। पेंसिल का व्यास 7 मिमी है और ग्रेफाइट का व्यास 1 मिमी है। यदि पेंसिल की लम्बाई 14 सेमी है, तो लकड़ी का आयतन और ग्रेफाइट का आयतन ज्ञात कीजिए।

`["मान लें "pi=22/7]`


एक अस्पताल (Hospital) के एक रोगी को प्रतिदिन 7 सेमी व्यास वाले एक बेलनाकार कटोरे में सूप (Soup) दिया जाता है। यदि यह कटोरा सूप से 4 सेमी ऊँचाई तक भरा जाता है, तो इस अस्पताल में 250 रोगियों के लिए प्रतिदिन कितना सूप तैयार किया जाता है?

`["मान लें "pi=22/7]`


एक ऐसे बेलन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए जिसका आयतन 1.54 m3 और जिसके आधार का व्यास 140 cm है?


एक दूध का टैंक बेलन के आकार का है जिसकी त्रिज्या 1.5 m और लंबाई 7 m है। इस टैंक में भरे जा सकने वाले दूध की मात्रा लीटर में ज्ञात कीजिए।


कुछ पुराने पोस्ट कार्ड इकट्ठे करो। तुम 14 cm × 9 cm नाप के मोटे कागज़ का भी इस्तेमाल के सकते हो।

पोस्टकार्ड की चौड़ाई की तरफ़ से उसे मोड़ो जिससे कि पाइप -1 बन सके। इसके जोड़ को टेप से जोड़ो।

एक दूसरा पोस्टकार्ड लो और उसे पाइप - 2 बनाने के लिए लंबाई की तरफ़ से मोड़ो।

  • अंदाज़ा लगाओ कि दोनों पाइपों में से कौन से पाइप में ज़्यादा रेत आएगी? अपने अंदाज़े को चैक करने के लिए रेत भरके देखो। क्या तुम्हारा अंदाज़ा सही था। चर्चा करो।


जो लोग देख नहीं सकते, वे अलग-अलग नोटों और सिक्कों को कैसे पहचानते हैं? (इशारा: 20, 50, 100, 500, .... रुपये के नोटों पर   आदि आकृति ढूँढो और उसे छूकर देखो।)


एक 100 रुपये का नोट असली है या नकली, यह जाँचने के लिए हमें किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×