Advertisements
Advertisements
Question
किसी बैग में तीन लाल, तीन सफेद, तथा तीन हरी गेंदें हैं। बैग में से यादृच्छिक पद्धति से एक गेंद निकाली गई हो। तो निम्नलिखित प्रत्येक घटना की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
निकाली गई गेंद का लाल या सफेद होना।
Advertisements
Solution
मानो, बैग में से गेंद यादृच्छिक पद्धति से निकाली गया। इस घटना का नमूना अवकाश ‘S’ है।
∴ S = {3 लाल गेंद, 3 सफेद गेंद, 3 हरी गेंद}
∴ S = {R1, R2, R3, W1, W2, W3, G1, G2, G3}
∴ n(S) = 9
घटना C: निकाले गए गेंद का लाल या सफेद रंग का होना।
C = {R1, R2, R3, W1, W2, W3}
∴ n(C) = 6
∴ P(C) = `("n"("C"))/("n"("S")) = 6/9 = 2/3`
∴ P(C) = `2/3`
∴ बैग से निकाले गए गेंद का लाल या सफेद रंग का होना, इसकी संभाव्यता `2/3` है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
दो सिक्के को उछालने पर निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
एक भी चित न मिलना।
अच्छी तरह से फेंटी गई 52 पत्तों में से एक पत्ता निकाला गया तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
ईंट का पत्ता मिलना।
1 से 100 मेंं से चुनी गई संख्या के अभाज्य संख्या होने की संभाव्यता __________ होगी।
एक पाँसे के छह पृष्ठभाग निम्न प्रकार से हैं।

यह पाँसा एक बार फेंकने पर दी गई घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
ऊपरी पृष्ठभाग पर ‘A’ मिलना।
किसी बक्से मेंं 30 टिकट हैं। प्रत्येक टिकट पर 1 से 30 मेंं से एक ही संख्या लिखी गई है। इसमेंं से कोई एक टिकट यादृच्छिक पद्धति से निकाला गया तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
टिकट पर विषम संख्या मिलने पर।
संयोग के खेल मेंं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 मेंं से किसी एक अंक पर तीर स्थिर होता है और यह समसंभाव्यता का फल है। तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

- वह तीर 8 अंक पर स्थिर होगा।
- वह तीर विषम अंक पर स्थिर होगा।
- तीर से दर्शाई गई संख्या 2 से बड़ी होगी।
- तीर से दर्शाई गई संख्या 9 से छोटी होगी।
0, 1, 2, 3, 4 इन अंकों की सहायता से दो अंकोंवाली संख्या बनानी है। अंकों की पुनरावृत्ति की जा सकती हो तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
वह संख्या अभाज्य संख्या होगी।
0, 1, 2, 3, 4 इन अंकों की सहायता से दो अंकोंवाली संख्या बनानी है। अंकों की पुनरावृत्ति की जा सकती हो तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
वह संख्या 4 की गुणज होगी।
एक पाँसा फेंका गया। ऊपरी पृष्ठभाग पर आने वाली संख्या अभाज्य हो, तो इस घटना की संभाव्यता ज्ञात करने के लिए निम्न कृति को पूर्ण करो:
कृति:
एक पाँसा फेंका गया। नमूना अवकाश ‘S’ है।
S = `{square}`
∴ n(S) = 6
घटना A: ऊपरी पृष्ठभाग पर अभाज्य संख्या हो।
A = `{square}`
∴ n(A) = 3
P(A) = `square/(n(S))`
∴ P(A) = `square`
एक सिक्का तथा एक पाँसा एक साथ उछाले गये, तो निम्न घटना की संभाव्यता ज्ञात कीजिये:
घटना A: चित तथा अभाज्य संख्या मिलना।
