Advertisements
Advertisements
Question
किसी बगीचे की लंबाई तथा चौडा़ई क्रमश: 77 मी. तथा 50 मी. है। बगीचे मेंं 14 मी. व्यास वाला तालाब है। बगीचे के पास की इमारत की छत पर सुखाने के लिए रखा गया तौलिया हवा से उड़कर बगीचे में गिरा। तो उसके बगीचे के तालाब मेंं गिरने की संभावना ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Solution
आयताकार बगीचे का क्षेत्रफल = लंबाई × चौडा़ई
= 77 × 55
= 3850 मी2
वृत्ताकार तालाब की त्रिज्या = `("व्यास")/2 = 14/2` = 7 मी
वृत्ताकार तालाब की क्षेत्रफल = πr2
= `22/7 xx 7 xx 7`
= 22 × 7
= 154 मी2
मानो, तौलिया बगीचे में गिरी, इस घटना का नमूना अवकाश ‘S’ है।
∴ S = {आयताकार बगीचे का क्षेत्रफल}
क्योंकि तौलिया बगीचे के क्षेत्रफल के किसी भी भाग पर गिर सकता है।
∴ n(S) = 3850
घटना A: तौलिया तालाब में गिरा।
∴ A = {तालाब का क्षेत्रफल}
क्योंकि तौलिया तालाब में गिरे, अर्थात तालाब के क्षेत्रफल के किसी भी भाग पर गिर सकता है।
∴ n(A) = 154
∴ P(A) = `("n"("A"))/("n"("S")) = 154/3850 = (154 xx 1)/(154 xx 25) = 1/25`
∴ तौलिया बगीचे के तालाब में गिरने की संभाव्यता `1/25` है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
दो पाँसे एक ही समय फेंकने पर निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
पृष्ठभागों पर आने वाली संख्याओं का योगफल 33 है।
एक बक्से में 15 टिकट हैं। प्रत्येक टिकट पर 1से 15 में से एक संख्या लिखी गई है। उस बक्से में एक टिकट यादृच्छिक पद्धति से निकाली गई हो तो टिकट पर की संख्या 5 की गुणज हो। इस घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
1 से 100 मेंं से चुनी गई संख्या के अभाज्य संख्या होने की संभाव्यता __________ होगी।
एक हॉकी टीम मेंं 6 बचाव करने वाले 4 आक्रमक तथा एक गोलरक्षक ऐसे खिलाड़ी हैं। यादृच्छिक पद्धति से इनमेंं से एक खिलाड़ी का कप्तान के रूप मेंं चुनाव करना है। तो निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
गोलरक्षक का कप्तान होना।
एक गुब्बारेवाले के पास 2 लाल, 3 नीला और 4 हरा ऐसे रंगीन गुब्बारों मेंं से एक गुब्बारे को यादृच्छिक पद्धति से देना है तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
प्राप्त गुब्बारे का नीला होना।
एक पाँसे के छह पृष्ठभाग निम्न प्रकार से हैं।

यह पाँसा एक बार फेंकने पर दी गई घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
ऊपरी पृष्ठभाग पर ‘D’ मिलना।
किसी बैग में तीन लाल, तीन सफेद, तथा तीन हरी गेंदें हैं। बैग में से यादृच्छिक पद्धति से एक गेंद निकाली गई हो। तो निम्नलिखित प्रत्येक घटना की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
निकाली गई गेंद का लाल होना।
किसी बैग में तीन लाल, तीन सफेद, तथा तीन हरी गेंदें हैं। बैग में से यादृच्छिक पद्धति से एक गेंद निकाली गई हो। तो निम्नलिखित प्रत्येक घटना की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
निकाली गई गेंद का लाल या सफेद होना।
किसी विद्यालय के 200 विद्यार्थियों में से 135 विद्यार्थी कबड्डी का खेल पसंद करते हैं तथा अन्य को यह खेल पसंद नहीं हैं। सभी विद्यार्थियों में से 1 विद्यार्थी को चुना गया तो उसके कबड्डी खेल पसंद न करने की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।
एक सिक्का तथा एक पाँसा एक साथ उछाले गये, तो निम्न घटना की संभाव्यता ज्ञात कीजिये:
घटना B: पट तथा विषम संख्या मिलना।
