Advertisements
Advertisements
Question
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
डाकविभाग
Advertisements
Solution
|
दिनांक: १६ जनवरी २०२३ सेवा में, विषय - डाक वितरण की अव्यवस्था से अवगत कराने हेतु पत्र। मान्यवर, सविनय निवेदन है कि मैं राजीव कुमार, गणेशनगर नयी मुंबई आपके डाकघर का धारक हूँ। तथा मैं इस पत्र द्वारा आपका ध्यान गणेशनगर क्षेत्र में डाक-वितरण की लापरवाही की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ, यहाँ का डाकिया नियमित रूप से डाक वितरण नहीं करता वह दो-तीन दिन बाद आता है। इस कारण लोगो को उनका जरूरी सामग्री तथा पार्सल समय पर नहीं मिल पाता, कई बार आवश्यक पत्र गुम हो जाते हैं या समय पर नहीं मिलते हमने उससे कई बार प्रार्थना भी की है कि पत्रों का वितरण ठीक ढंग से किया करें लेकिन, वह हमारी प्रार्थना अनसुनी कर देता है। मैं नहीं चाहता हूँ, कि यह समस्या और बढ़ती जाए, कृपया इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर समाधान करें ताकि सभी नागरिक आपकी डाक सेवा से संतुष्ट रहें। अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि उसे आवश्यक निर्देश दें ताकि हमें डाक समय पर प्राप्त हो सके। धन्यवाद, राजीव कुमार |
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
प्रशंसा पत्र
- प्रशंसनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में
- उद्यान विभाग प्रमुख
अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक तथा उपयुक्त वस्तुओं का निर्माण - उदा. आसन व्यवस्था, पेय जल सुविधा, स्वच्छता गृह आदि।
वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए :
|
दिनांक : ______ विषय विवेचन : ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ तुम्हारा/तुम्हारी, |
सूचना:– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।
सूचनाओंके अनुसार लेखन कीजिए: (05)
1. पत्रलेखन:
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।
अथवा
अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
2. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों: (04)
स्वाधीन भारत में अभी तक अंग्रेजी हवाओंमें कुछ लोग यह कहते मिलेंगे – जब तक विज्ञान और तकनीकी ग्रंथ हिंदी में न हो तब तक कैसे हिंदी में शिक्षा दी जाए। जब कि स्वामी श्रद्धानंद स्वाधीनता से भी चालीस साल पहले गुरुकुल काँगड़ी में हिंदी के माध्यम से विज्ञान जैसे गहन विषयों की शिक्षा दे रहे थे। ग्रंथ भी हिंदी में थे और पढ़ाने वाले भी हिंदी के थे। जहाँ चाह होती है वहीं राह निकलती है। एक लंबे अरसे तक अंग्रेज गुरुकुल काँगड़ी को भी राष्ट्रीय आंदोलन का अभिन्न अंग मानते रहे। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि गुरुकुल के स्नातकों में स्वाधीनता की अजीब तड़प थी। स्वामी श्रद्धानंद जैसा राष्ट्रीय नेता जिस गुरुकुल का संस्थापक हो और हिंदी शिक्षा का माध्यम हो; वहीं राष्ट्रीयता नहीं पनपेगी तो कहाँ पनपेगी। स्वामी जी से मिलने देश के प्रमुख राष्ट्रीय नेता भी गुरुकुल आते रहते थे।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
आप अपने विद्यालय में इको क्लब के अध्यक्ष हैं। पर्यावरण दिवस के लिए आप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। इको क्लब के सभी सदस्यों की सभा इसी संदर्भ में आयोजित करने के लिए विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए एक सूचना-पत्र लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
औरंगाबाद में रहने वाला/वाली सोहम शर्मा/सीमा शर्मा अपना/अपनी मित्र/सहेली, मोहन/मोहिनी पांडे को “व्यायाम का महत्त्व” समझाते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
सुमित/सुमिता तुपे, 3, 'लताकुंज', महात्मा नगर, वर्धा से अपने मित्र/सहेली समिर/समिरा दुबे, 5, 'स्नेहप्रभा' समता नगर, अमरावती को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
अपूर्व/अपूर्वा जोशी, धर्मपेठ, नागपुर 440001 से अपने मित्र/सहेली भारत/भारती सहगल रावेत, पुणे-33 को पत्र लिखकर विद्यालय में मनाए गए 'वृक्षारोपण समारोह' की जानकारी देते हुए पत्र 'लिखता/लिखती है।
आप मनस्वी मौर्य/मनस्विता मालवीय हैं। बरसात के दिनों में दुर्घटना को दावत देते खुले पड़े सीवर लाइन के मैनहोलों के संदर्भ में दैनिक जागरण, अ ब स नगर के संपादक को एक समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप वेणु राजगोपाल / वेणी राजगोपाल हैं। हिंदुस्तान टाइम्स दिल्ली के संपादक के नाम एक पत्र लिखकर सामाजिक जीवन में बढ़ रही हिंसा पर अपने विचार व्यक्त कीजिए। (शब्द सीमा लगभग 100 शब्द)
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
सुनिता/सुनील श्रॉफ 525, जवाहर चौक, गंगाखेड से श्री मुख्याध्यापक, सरस्वती कन्या विद्यालय परभणी की अपनी छोटी बहन को पाँचवी कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

आपके क्षेत्र की सड़कें बदहाल अवस्था में हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। उसकी जानकारी देते हुए उपयुक्त कार्यवाई हेतु शहरी/ग्रामीण विकास मंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप पाखी/पंकज हैं जो एक मैनेजमैंट कॉलेज में पढ़ रहे हैं। आपके छोटे भाई/बहन की दसवी की परीक्षा है। उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर परीक्षा की तैयारी के विषय में समझाइए।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
अमर कुमार, 20/A, मुंबई साऊथ से, बी. एम. सी. आयुक्त श्री अशोक मेहता 30/204, सी.एस.टी. स्टेशन के पास मुंबई को 'शहर में जलभराव से संबंधित एक औपचारिक पत्र लिखें।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
अजय सिन्हा/अंजना सिन्हा, सुंदर नगर, जत से नगर विकास अधिकारी, नगर परिषद, जत को बच्चों को खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राजेश/राधिका पांडे, गणेशनगर, औरंगाबाद से अपने मित्र/सहेली गणेश/गायत्री परदेशी, पूजा गार्डन, महात्मा गांधी रोड, नांदेड 431601 को अपने बड़े भाई के विवाह में आमंत्रित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
आप विभू/विभूति हैं। अपने मित्र तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल में ऊँची कूद के लिए पदक जीतने पर लगभग 100 शब्दों में बधाई-पत्र लिखिए।
आपका नाम सुनीता/सुरेश है। आप राजेन्द्र नगर के निवासी हैं। दैनिक समाचार पत्र से पता चला है कि स्थानीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त है। आप उक्त पद की योग्यता (बी. लिब./पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक) को धारण करते हैं। उक्त रिक्त पद हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय प्रमुख को आवेदन भेजने हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए।
आपका नाम सना/सोहम है। आपके छोटे भाई/बहन को लगातार मोबाइल पर खेलते रहने की लत पड़ चुकी है। खाने, पढ़ने की जगह वह बस मोबाइल में लगा रहता/रहती है। इसके नुकसान समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आपका नाम मारिया/मोहनिश हैं। आपने बी.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस में उत्तीर्ण की है। अ.ब.स. बैंक को कुछ कम्प्यूटर इंजीनियरों की आवश्यकता है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं, रुचि और अनुभव की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक स्ववृत्त तैयार कीजिए।
आपने समाजशास्त्र में उच्च अध्ययन किया है। एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) के मुख्य कार्यकारी प्रबंधक के लिए स्ववृत्त (बायोडाटा) 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम सीमा/सुरेश है।
'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के अभ्यास हेतु सांकृतिक कला सचिव की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए जिसमें प्रार्थना सभा के दौरान अभ्यास की अनुमति माँगी गई हो।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
दूरसंचार
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र :
माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल से संबंधित पत।
व्यावसायिक पत्र:
आवेदन पत्र - प्रवेश, नौकरी आदि के लिए ।
आप पत्रलेखा/नीलोत्पल हैं। आपके मोहल्ले के कूड़ेदान में गंदगी का ढेर लगा है, उसके बारे में नगर -निगम अधिकारी को आपने शिकायती - पत्र लिखा था जिस पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही हो गई है। अत: नगर - निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में धन्यवाद पत्र लिखिए।
