English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 10th Standard

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए: अर्चित/अर्चिता भोसले, 54 शांतिनगर, नासिक से अपने परिसर के उद्यान की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

अर्चित/अर्चिता भोसले, 54 शांतिनगर, नासिक से अपने परिसर के उद्यान की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, आयुक्त, महानगर परिषद, नासिक को पत्र लिखता/लिखती है।

Writing Skills
Advertisements

Solution

दिनांक: २५ मार्च २०१९
सेवा में,
आयुक्त,
महानगर परिषद,
नासिक।

विषय: अपने परिसर के उद्यान की दुर्दशा के संदर्भ में शिकायत।

माननीय महोदय,

मैं अर्चिता भोसले, 54 शांति नगर, नासिक निवासी आपका ध्यान हमारे परिसर के उद्यान की दुर्दशा की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ। बहुत दु:ख की बात है कि कुछ दिनों से शांति नगर परिसर के उद्यान की दुर्दशा बहुत ही ख़राब होती जा रही है।

उदयान में लोग मन शांति, प्रसन्नता के लिए आते हैं, परंतु उद्यान की दुर्दशा देखकर मन दु;खी होता है। कचरा कुंडियों में पिछले कई दिनों से वैसा ही पड़ा है। उद्यान की साफ-सफाई नियमित नहीं हो रही है। उदयान का सुरक्षा गार्ड गायब रहता है। इस कारण उद्यान के पेड़-पौधे नष्ट हो रहे हैं। कूड़ा-कचरा जमा हो जाने के कारण मच्छर और अन्य कीटाणु बढ़ रहे हैं। जिस कारण, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। बच्चों का उद्यान में खेलना मुश्किल हो रहा है। बुजुर्गों कों तकलीफ हो रही है।

मैं इस पत्र के द्वारा महानगर परिषद के अधिकारियों को सचेत कराना चाहता हूँ कि शांतिनगर परिसर के उद्यान की दुर्दशा को ध्यान में रखते हुए उसकी देखभाल की ओर ध्यान दें। बच्चे और बुजुर्गों की तकलीफों को दूर करें। उससे फैलने वाले प्रदूषण को रोकें। परिसर के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य का ख्याल करें। इस संबंध में आप तत्काल उचित कदम उठाएँगे।

आपके सहयोग की अपेक्षा है।

भवदीय,
अर्चिता भोसले,
54 शांतिनगर,
नासिक।

shaalaa.com
पत्रलेखन
  Is there an error in this question or solution?
2018-2019 (March) Set 1

APPEARS IN

RELATED QUESTIONS

अपने विद्‍यालय के प्राचार्य को ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची देते हुए, उन्हें उपलब्ध कराने हेतु विद्‍यार्थी प्रतिनिधि के नाते निम्न प्रारूप में अनुरोध पत्र लिखिए :  

दिनांक : 
प्रति,
______
______
अभिवादन ______
विषय ______
महोदय,
विषय विवेचन

__________________________________________

__________________________________________

__________________________________________

आपका/आपकी आज्ञाकारी,
______
(विद्‍यार्थी प्रतिनिधि)
कक्षा : ______  


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।


बस चालकों की असावधानी से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।


आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं। खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए लगभग 120 शब्दों में किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।


अपूर्व/अपूर्वा जोशी, धर्मपेठ, नागपुर 440001 से अपने मित्र/सहेली भारत/भारती सहगल रावेत, पुणे-33 को पत्र लिखकर विद्यालय में मनाए गए 'वृक्षारोपण समारोह' की जानकारी देते हुए पत्र 'लिखता/लिखती है।


आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आपके विद्यालय में खेल की उपयुक्त सामग्री है तथा समय-समय पर सभी स्तरों पर मैच का आयोजन भी किया जाता है। विद्यालय के खेल कप्तान होने के नाते प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:


आपके मित्र को ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग गई है। इससे होने वाली हानियों से सावधान करते हुए उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्‍न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप रमा/पुनीत हैं। पुस्तकालय अध्यापिका को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर आज़ादी के संग्राम से संबंधित साहित्य मँगवाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखिए।


आप सलिल/रजनी है। कुछ समय से आपके क्षेत्र में अपराध बढ़ने लगे हैं। उनकी रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप अंकित/अंकिता हैं। आप अकसर अपनी सोसायटी के लोगों को बिना मास्क पहने घूमते देखते हैं, जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। इसकी शिकायत करते हुए सोसायटी के सचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

अमेय/अमेया त्रिवेदी, 9, मयूर कॉलोनी, नाशिक से अपने मित्र/सहेली समीर/समीरा पाटील 3/37 आनंद नगर , संगमनेर को उसके जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण बताते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

शिवाजी विद्यालय, रत्नागिरी, विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते “स्वच्छ गाँव, सुन्दर गाँव' योजना के अन्तर्गत लेख प्रकाशित करने हेतु, संपादक, 'जागृति', रत्नागिरी को पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

रूपा सिंह, 9/20 दादर, मुंबई से अपने मित्र/सहेली रूपेश कुमार A/30, तिलकामांझी, भागलपुर को उसके परीक्षा में पास होने पर बधाई पत्र लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

रूपा/सिद्धार्थ कुमार, 10/A, मयूर विहार, मुंबई से अपने सहेली/मित्र रंजना/रूपेश कुमार, 20/B, पाटील नगर, नासिक को उसके जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण बताते हुए पत्र लिखती/लिखता है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

सुनिल/समिक्षा जोशी, विवेकानंद छात्रावास, जालना से अपने छोटे भाई सुमित जोशी, 6/36 जोशी मार्ग, इंदौर, मध्य प्रदेश को “योग का महत्त्व” समझाते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

मोहन/महिमा पालेकर, यशवंतराव चव्हाण नगर, अकोट से व्यवस्थापक, संजीवनी औषधालय, लक्ष्मी रोड, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।


आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए। 


आप शौर्य शर्मा/शारवी शर्मा हैं। नवभारत टाइम्स के संपादक को पत्र लिखिए जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव हों।

(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)


'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के अभ्यास हेतु सांकृतिक कला सचिव की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए जिसमें प्रार्थना सभा के दौरान अभ्यास की अनुमति माँगी गई हो।


आपका नाम देवांश/देवांशी है। आप अपने घर के पास स्थित बैंक में बचत खाता खुलवाना चाहते हैं। अपेक्षित दस्तावेज़ों की जानकारी प्राप्त करने हेतु बैंक प्रबंधक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र :

माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल से संबंधित पत।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

महानगर निगम के अन्यान्य/विभिन्न विभागों में भेजे जाने वाले पत्र।


कावेरी/कार्तिक पाटील, युवा नगर, लातूर से शिवाजी हिंदी विद्यालय के लिए खेल सामग्री मँगाने हेतु मा. व्यवस्थापक, कृष्णा स्पोर्ट्स, चिचवड, पुणे को पत्र लिखती/लिखता है।


सुरेश/सविता पांडे, 51, गुलमोहर नगर, नाशिक से अपने विभाग के महाराष्ट्र राज्य बिजली मंडल के उप-अभियंता के नाम पत्र लिखकर इस महीने का बिजली का बिल कुछ अधिक रकम का आने की शिकायत करता/करती है।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×