English

कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र: विद्युत विभाग

Advertisements
Advertisements

Question

कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

विद्युत विभाग

Answer in Brief
Advertisements

Solution

दिनांक: १६ जनवरी २०२३

सेवा में,
आदरणीय मुख्य अभियंता,
बिजली विभाग,
गणेशनगर,
नवी मुंबई

विषय - बिजली की कटौती के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र। 

सविनय निवेदन है कि मैं राजीव कुमार नवी मुंबई के गणेशनगर क्षेत्र में आपके बिजली विभाग का ग्राहक हूँ। मुझे आपके विभाग की द्वारा से संबंधित एक समस्या की शिकायत करनी है जो हमारे इलाके में चल रही है। इस पत्र के माध्यम से आपको अपनी वार्ड/ग्रामसभा में हो रही बिजली की कटौती की समस्या के बारे में सूचित करना चाहता हूँ, यह समस्या हमारे क्षेत्र में बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है और हमें उम्मीद है कि आप इसे तुरंत ध्यान में लेंगे और संबंधित कारवाई करेंगे । नियमित बिजली सप्लाई में बहुत अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हम ने इस समस्या की बार-बार सूचना की है, लेकिन अबतक इस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

बिजली की आपूर्ति के दौरान वोल्टेज ड्रॉप की समस्या हो रही है। यह अनियमित वोल्टेज हमारे इलाके में उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचा रहा है । बिजली आने का कोई निश्चित समय नहीं है। सरकार द्वारा नियत किये गए समय पर भी बिजली नहीं दी जा रही है। अतः ऐसी स्थिति में महत्वपूर्ण विद्युत्‌ उपकरण ख़राब हो रहे हैं या जल जा रहे हैं। इस समस्या के कारण हमारे दैनिक और व्यापारिक गतिविधियों में बहुत हानि हो रही है और हम संघर्ष कर रहे हैं ताकि अपने रोजगार और अन्य सुविधाओं को संचालित रख सकें।

मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि आप इस मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराएं और इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ।

धन्यवाद,

राजीव कुमार,

ग्रामसभा-विकासनगर, पोस्ट - सदर

जनपद-गणेशनगर, नवी मुंबई

shaalaa.com
पत्रलेखन
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2.9: रचना विभाग एवं व्याकरण विभाग - पत्रलेखन [Page 51]

APPEARS IN

Balbharati Hindi (Composite) Lokvani Standard 9 Maharashtra State Board
Chapter 2.9 रचना विभाग एवं व्याकरण विभाग
पत्रलेखन | Q ३ | Page 51

RELATED QUESTIONS

आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।


आपके मोहल्ले में लावारिस/आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। अतः लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए।


गरमी की छुट्‌टियों में महानगरपालिका/नगर परिषद/ग्राम पंचायतों द्‌वारा पक्षियों के लिए बनाए घोंसले तथा चुग्गा - दाना - पानी की व्यवस्था किए जाने के कारण संबंधित विभाग की प्रशंसा करते हुए पत्र लिखिए।


आपके घर में होने वाले नामकरण कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र बनाइए |


वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :  

दिनांक : ______
संबोधन : ______
अभिवादन : ______
प्रारंभ : 

      विषय विवेचन :

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
____________
नाम : ______
पता : ______
ई-मेल आईडी : ______ 


आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं। खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए लगभग 120 शब्दों में किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।


आपकी चचेरी दीदी कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं, किंतु आपके चाचा जी आगे की पढ़ाई न करवाकर उनकी शादी करवाना चाहते हैं। इस बारे में अपने चाचा जी को समझाते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आपके क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान का संचालक गरीबों के लिए आए अनाज की कालाबाजारी करता है और कुछ कहने पर उन्हें धमकाता है। उसकी शिकायत करने हेतु लगभग 120 शब्दों में जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।


आप अपने विद्यालय में इको क्लब के अध्यक्ष हैं। पर्यावरण दिवस के लिए आप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। इको क्लब के सभी सदस्यों की सभा इसी संदर्भ में आयोजित करने के लिए विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए एक सूचना-पत्र लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप मनस्वी मौर्य/मनस्विता मालवीय हैं। बरसात के दिनों में दुर्घटना को दावत देते खुले पड़े सीवर लाइन के मैनहोलों के संदर्भ में दैनिक जागरण, अ ब स नगर के संपादक को एक समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।


आपके विद्यालय में खेल की उपयुक्त सामग्री है तथा समय-समय पर सभी स्तरों पर मैच का आयोजन भी किया जाता है। विद्यालय के खेल कप्तान होने के नाते प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन तैयार कीजिए-


इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम में भी बहुत वृद्धि हुई है। इस बारे में छोटी बहन/छोटे भाई को सतर्क करने के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आपका नाम सना/सोहम है और आपने बीते दो वर्षों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की है। अपने मित्र को इस अनुभव की अच्छाइयों और सीमाओं से अवगत कराते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप अंकित/अंकिता हैं। आप अकसर अपनी सोसायटी के लोगों को बिना मास्क पहने घूमते देखते हैं, जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। इसकी शिकायत करते हुए सोसायटी के सचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

शिवाजी विद्यालय, रत्नागिरी, विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते “स्वच्छ गाँव, सुन्दर गाँव' योजना के अन्तर्गत लेख प्रकाशित करने हेतु, संपादक, 'जागृति', रत्नागिरी को पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अजय सिन्हा/अंजना सिन्हा, सुंदर नगर, जत से नगर विकास अधिकारी, नगर परिषद, जत को बच्चों को खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


आप विभू/विभूति हैं। अपने मित्र तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल में ऊँची कूद के लिए पदक जीतने पर लगभग 100 शब्दों में बधाई-पत्र लिखिए।


आपका नाम दिव्य/दिव्या है। आपने इसी वर्ष बी. कॉम. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं और रुचि का वर्णन करते हुए रेलवे बोर्ड में कार्यालय सहायक के रिक्त पद के लिए एक संक्षिप्त स्ववृत्त लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। 


आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए। 


आप पुष्कर/परमजीत कौर हैं। आप शारीरिक शिक्षा-विज्ञान में स्नातक (ग्रेजुएशन) परीक्षा पास कर चुके हैं। साथ ही आपने अ. ब. स. अकादमी से क्रिकेट में एकवर्षीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। आपको केन्द्रीय विद्यालय में आवेदन करना है। इसके लिए क्रिकेट कोच के रिक्त पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आपका नाम दिशा/दक्ष है। आपकी आयु मतदान करने योग्य हो गई है। आपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए गरुण ऐप के द्वारा आवेदन कर दिया है। किन्तु काफी समय के बाद भी आपका मतदाता पहचान पत्र आपको नहीं मिला। मतदाता पहचान पत्र के वितरण में देरी की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के बी. एल. ओ. (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को पत्र लिखिए।


आपका नाम सुनीता/सुरेश है। आप राजेन्द्र नगर के निवासी हैं। दैनिक समाचार पत्र से पता चला है कि स्थानीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त है। आप उक्त पद की योग्यता (बी. लिब./पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक) को धारण करते हैं। उक्त रिक्त पद हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय प्रमुख को आवेदन भेजने हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए।


आप शौर्य शर्मा/शारवी शर्मा हैं। नवभारत टाइम्स के संपादक को पत्र लिखिए जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव हों।

(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)


आपका नाम मारिया/मोहनिश हैं। आपने बी.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस में उत्तीर्ण की है। अ.ब.स. बैंक को कुछ कम्प्यूटर इंजीनियरों की आवश्यकता है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं, रुचि और अनुभव की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आप अर्णव/अरनी हैं और क.ख.ग. नगर के/की निवासी हैं। आपके क्षेत्र के बाज़ारों में प्रतिबंधित होने के बावजूद प्लास्टिक थैलियों का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र :

माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल से संबंधित पत।


आप पत्रलेखा/नीलोत्पल हैं। आपके मोहल्ले के कूड़ेदान में गंदगी का ढेर लगा है, उसके बारे में नगर -निगम अधिकारी को आपने शिकायती - पत्र लिखा था जिस पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही हो गई है। अत: नगर - निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में धन्यवाद पत्र लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×