Advertisements
Advertisements
Question
मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
Writing Skills
Advertisements
Solution
सेवा में,
थानाध्यक्ष,
रानी प्लेस,
गाँधी बाग,
मुंबई - 400703
दिनांक - 20 ऑक्टोबर 2022
विषय - मेट्रो में यात्रा के दौरान मोबाइल फोन चोरी होने पर शिकायत हेतु पत्र।
महोदय,
मैं गाँधी बाग के ब्लॉक-ए, मकान नंबर-23 में रहता हूँ। सविनय निवेदन है कि आज सुबह मैं अपने घर से दिल्ली पिंक लाइन की मेट्रो द्वारा रानी प्लेस स्थित अपने ऑफिस जा रहा था। मेट्रो में अत्यधिक भीड़ होने के कारण किसी व्यक्ति ने मेरी पैंट की जेब से मेरा सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन चुरा लिया। भीड़भाड़ के चलते वह व्यक्ति अचानक भागने में सफल हो गया। जब मैंने अपने मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो फोन स्विच ऑफ बता रहा है।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया मेरे फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करें और मुझे उसकी एक प्रति प्रदान करें, ताकि मैं एक नया सिम प्राप्त कर सकूँ। साथ ही, आपसे अनुरोध है कि चोर को पकड़ने और मेरा मोबाइल शीघ्रता से बरामद करने का प्रयास करें, ताकि मुझे मेरा चोरी हुआ मोबाइल वापस मिल सके। मोबाइल की जानकारी इस प्रकार है-
सैमसंग नोट-6, IMEI - 123456789012345
मोबाइल नं. - 9358714520
सधन्यवाद
भवदीय
अरविंद सिंह
गाँधी बाग,
वासी,
मुंबई - 400703
shaalaa.com
पत्रलेखन
Is there an error in this question or solution?
