English

आप अंकित/अंकिता हैं। आप अकसर अपनी सोसायटी के लोगों को बिना मास्क पहने घूमते देखते हैं, जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है।

Advertisements
Advertisements

Question

आप अंकित/अंकिता हैं। आप अकसर अपनी सोसायटी के लोगों को बिना मास्क पहने घूमते देखते हैं, जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। इसकी शिकायत करते हुए सोसायटी के सचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

सेवा में,

सचिव
कृष्णा सोसाइटी
शांति नगर,
मुंबई।
दिनांक - 13 मई 2021

विषय - लोगों की सुरक्षा के लिए मास्क का सही तरीके से प्रयोग करने हेतु सचिव को पत्र।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं अंकिता शर्मा, आपकी सोसाइटी की ब्लॉक-सी की सदस्य हूँ। मैं सोसाइटी में हो रही कुछ महत्वपूर्ण बातों से आपको अवगत कराना चाहती हूँ। जैसा कि आप जानते हैं, कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे में अपनी और आस-पास के लोगों की सुरक्षा के लिए मास्क का सही तरीके से उपयोग करना बेहद आवश्यक है।

हालांकि, मैं कुछ दिनों से देख रही हूँ कि सोसाइटी में कई लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। यदि इस समय मास्क का प्रयोग नहीं किया गया, तो सभी के जीवन पर खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, मेरा आपसे अनुरोध है कि लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के लिए कुछ नियम निर्धारित करें, जिससे सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

धन्यवाद

भवदीय
अंकिता शर्मा
ब्लॉक-सी
फ्लैट नंबर - 15

shaalaa.com
पत्रलेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×