English

आप विद्यालय के प्रमुख छात्र, मानव हैं। आपके विद्यालय में आपदा प्रबंधन की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन होने वाला है। छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सूचित करने हेतु

Advertisements
Advertisements

Question

आप विद्यालय के प्रमुख छात्र, मानव हैं। आपके विद्यालय में आपदा प्रबंधन की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन होने वाला है। छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सूचित करने हेतु लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

केंद्रीय विद्यालय
जलवायु बिहार, दिल्‍ली

सूचना
आपदा प्रबंधन कार्यशाला के आयोजन हेतु

विद्यालय परिषद द्वारा कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय में आपदा प्रबंधन की ओर से एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाएँगी।

अतः आप सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि कार्यशाला में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें और इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है।

  • दिनांक - 11 मई 2021
  • समय - शाम 6 बजे
  • स्थान - विद्यालय परिसर

कार्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए पास की जरूरत होगी। पास पाने के लिए मुख्य अध्यापक से संपर्क करें।

प्रमुख छात्र
मानव

shaalaa.com
सूचना लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Outside Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×