हिंदी

आप विद्यालय के प्रमुख छात्र, मानव हैं। आपके विद्यालय में आपदा प्रबंधन की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन होने वाला है। छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सूचित करने हेतु - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप विद्यालय के प्रमुख छात्र, मानव हैं। आपके विद्यालय में आपदा प्रबंधन की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन होने वाला है। छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सूचित करने हेतु लगभग 50 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

केंद्रीय विद्यालय
जलवायु बिहार, दिल्‍ली

सूचना
आपदा प्रबंधन कार्यशाला के आयोजन हेतु

विद्यालय परिषद द्वारा कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय में आपदा प्रबंधन की ओर से एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की जाएँगी।

अतः आप सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि कार्यशाला में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें और इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है।

  • दिनांक - 11 मई 2021
  • समय - शाम 6 बजे
  • स्थान - विद्यालय परिसर

कार्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए पास की जरूरत होगी। पास पाने के लिए मुख्य अध्यापक से संपर्क करें।

प्रमुख छात्र
मानव

shaalaa.com
सूचना लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Outside Delhi Set 1

संबंधित प्रश्न

आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष रमेश सुब्रमण्यम हैं। अपने क्षेत्र के मुख्य पार्क में आयोजित होने वाले योग-शिविर के विषय में जानकारी देते हुए लगभग 50 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


आप साहित्य सघं की सचिव सुपोरना चक्रवर्ती हैं। आपके क. ख. ग. विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होनेवाली है। इसके लिए एक सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप कक्षा दसवीं के लिओनार्ड/बर्नडैट हैं। विद्यालय के बाॅस्केटबॉल मैदान में आपको एक घड़ी मिली है। इससे संबंधित सूचना विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए तैयार कीजिए। जिससे घड़ी खोने वाला छात्र उसे प्राप्त कर सके। यह सूचना लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।


आप विनीत/विनीता है। आप ‘निवासी कल्याण संघ’ के सचिव हैं। सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा हेतु कैमरे लगवाए गए हैं। इसकी सूचना देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


आप विनय/विनम्रता है। आप विद्यार्थी परिषद के सचिव है। अंतर्कक्षा कविता पाठ प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


आप गरिमा/पंकज हैं। कोरोना के चलते सोसायटी में गणतंत्र दिवस पर केवल आभासी (वर्चुअल) ध्वजारोहण होगा। सभी अपने घरों से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी जानकारी देने के लिए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


आप केंद्रीय विद्यालय की सुचेता हैं। आप दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। विद्यालय में आपका परीक्षा प्रवेश-पत्र खो गया है। विद्यालय सूचना-पट के लिए लगभग 50 शब्दों में सूचना लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

विद्यालय द्वारा चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य संगठन के सचिव होने के नाते कक्षा छठी से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रम के विवरण सहित इसकी सूचना प्रदान कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

संस्कृति क्लब की ओर से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए तथा सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए अध्यक्ष की ओर से सूचना लिखिए।


आप दसवीं कक्षा के अर्पित/अर्पिता हैं। भोजनावकाश के दौरान खेल के मैदान में आपका ब्लेज़र (कोट) कहीं छूट गया। उससे संबंधित जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए -

आप अभय सिंह/अभया सिंह हैं और 'समर्पण' नामक गैर-सरकारी संगठन के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं। आपका संगठन प्रौढ़ों के लिए निःशुल्क सायंकालीन कक्षाएँ प्रारंभ करने जा रहा है। इन कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।


निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए -

आप हर्ष चतुर्वेदी/हर्षा चतुर्वेदी हैं और विकास माध्यमिक विद्यालय के छात्र परिषद्‌ के अध्यक्ष/की अध्यक्षा हैं। विद्यालय में आयोजित होने वाली 'कैरियर परामर्श कार्यशाला' की जानकारी देते हुए एक सूचना तैयार कीजिए।


विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव के रूप में आप 'अंतर्विद्यालयी कहानी प्रतियोगिता' की जानकारी देते हुए छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहन हेतु लगभग 60 शब्दों में एक सूचना तैयार कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×