English

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए: स्वस्थ जीवन का राज स्वस्थ जीवन की परिभाषा स्वस्थ जीवन के उपाय आवश्यकता - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वस्थ जीवन का राज

  • स्वस्थ जीवन की परिभाषा
  • स्वस्थ जीवन के उपाय
  • आवश्यकता
Writing Skills
Advertisements

Solution

स्वस्थ जीवन का राज

मनुष्य के उत्तम जीवन के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना कोई कठिन कार्य नहीं है। यदि मनुष्य अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखता, तो उसका जीवन कष्टों से भर जाता है। स्वस्थ रहने के लिए उसे नियमित व्यायाम करना चाहिए और संतुलित आहार लेना चाहिए। संतुलित भोजन शरीर को ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जबकि व्यायाम शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाता है। ये दोनों ही सुखी जीवन के लिए अनिवार्य हैं। व्यायाम का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, क्योंकि यह न केवल शरीर को बल्कि मन को भी स्वस्थ बनाता है। जैसा कि कहा गया है, 'स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है।' इस कथन की सत्यता हमारे जीवन में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

यदि मनुष्य का स्वास्थ्य सही नहीं है, तो वह हमेशा चिंताओं से घिरा रहता है। चिंता के कारण वह अपने खाने-पीने पर ध्यान नहीं दे पाता और लगातार सोच में डूबा रहता है। ऐसी लापरवाही से उसका स्वास्थ्य बिगड़ता जाता है और उसका चेहरा तेजहीन और मलिन (गंदा) दिखने लगता है। धीरे-धीरे वह मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है और अन्य बीमारियाँ भी उसे घेरने लगती हैं। अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे- नियमित व्यायाम करना, समय पर भोजन करना, संतुलित आहार लेना और पर्याप्त नींद लेना। इन आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ, खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

shaalaa.com
अनुच्छेद लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2021-2022 (March) Outside Delhi Set 1

RELATED QUESTIONS

आपके विद्यालय में मनाए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह में मंच के पीछे काम करने वाले सहयोगियों की भूमिका पर एक अनुच्छेद लिखिए।


निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

कोरोना काल और ऑनलाइन पढ़ाई

संकेत बिन्दुः भूमिका, लॉकडाउन की घोषणा, ऑनलाइन कक्षाओं का आरंभ, इसके लाभ, ऑफलाइन कक्षाओं से तुलना, तकनीकी से जुड़ी बाधाएँ, निष्कर्ष।


निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा

संकेत बिन्दुः भूमिका, सड़क सुरक्षा से जुड़े कुछ प्रमुख नियम, सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी से होने वाली हानियाँ, इन्हें अपनाने के लाभ, निष्कर्ष।


निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

क्यों आवश्यक है सहनशीलता

  • सहनशीलता का अर्थ
  • इसकी आवश्यकता
  • नैतिक मूल्य एवं सुखद जीवन

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

जीवन का कठिन दौर और मानसिक मज़बूती 

संकेत-बिंदु-

  • मानसिक दृढ़ता से मुश्किल हालातों का सामना संभव
  • कठिन हालातों से दो-दो हाथ करने की शक्ति
  • अनेक संघर्षशील व्यक्तियों के उदाहरण
  • मानसिक दृढ़ता का संकल्प

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

विद्यार्थी जीवन और चरित्र निर्माण

संकेत-बिंदु -

  • संपूर्ण जीवन की आधारशिला
  • चरित्र निर्माण की आवश्यकता
  • देश व समाज के लिए उपयोगी

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

दौड़ती हुई जिंदगी

संकेत-बिंदु -

  • कैसे
  • कारण
  • आवश्यकताओं में वृद्धि
  • क्यों करें?

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

पॉलीथिन थैलियों पर अनिवार्य प्रतिबंध

  • पॉलीथिन थैलियों का प्रचलन, प्रसार
  • प्रतिबंध की आवश्यकता
  • सरकार और आम आदमी के सहयोग

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

वन संरक्षण

  •  क्या है? और क्यों?
  • वन कटाव पर रोक
  • वृक्षारोपण आज की जरूरत, सुझाव।

निम्नलिखित विषय पर दिए गए बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

आज़ादी का अमृत महोत्सव

  • शुरूआत कब और कहाँ
  • नए संकल्प
  • विभिन्‍न प्रकार के कार्यक्रम 
  • भारत की पहचान

निम्नलिखित विषय पर दिए गए बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

ऑनलाइन खरीददारी : समय की माँग

  • ऑनलाइन खरीददारी से अभिप्राय
  • खरीददारी करते समय संयम की आवश्यकता
  • बदलते समय की आवश्यकता
  • खरीददारी के समय सावधानियाँ

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

समय होत सबसे बलवान

संकेत बिंदु -

  • समय/काल का महत्त्व
  • सुख-दुःख का आवागमन
  • समय की बारीकी को समझना और उसके अनुसार कार्य करना
  • बुरे समय में भी हार न मानना

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

प्रकृति की रक्षा मानव की सुरक्षा

  • मनुष्य प्रकृति का अंग
  • प्रकृति से खिलवाड़
  • दुष्प्रभाव और दूर करने के उपाय

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान

  • सूक्ति का आशय
  • जीवन में अभ्यास का महत्व
  • सफलता का मूलमंत्र

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वदेशी अपनाओ

संकेत बिंदु:

  • क्या, आवश्यकता क्यों?
  • देश की अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव
  • सुझाव

निम्नलिखित विषय पर 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए 

पर्वतीय स्थल की यात्रा

संकेत - बिंदु

  • हरियाली ही हरियाली
  • घुमावदार सड़के
  • सुखद वातावरण

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×