Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
अनय/अनया पाटील, ‘गीतांजली’, गुलमोहर रोड, अहमदनगर से अपनी छोटी बहन अमिता पाटील, 3, ‘श्रीकृपा’, शिवाजी रोड, नेवासा को राज्यस्तरीय कबड्डी संघ में चयन होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
Advertisements
Solution
दिनांक: ५ जून २०१८
अमिता पाटील,
3, श्रीकृपा,
शिवाजी रोड,
नेवासा।
प्रिय बहन अमिता,
स्नेहाशीष!
आशा करती हूँ कि तुम माता पिताजी के संग स्वस्थ होंगी। मैं भी यहाँ छात्रावास में ठीक से हूँ। कल ही मुझे पापा से बात करते हुए पता चला कि तुम्हारा राज्य स्तरीय कबड्डी संघ में चयन हुआ है। इस समाचार कों सुनकर मन खुशी से भर गया। तुम्हारी जिद्द और मेहनत देखकर मुझे विश्वास था कि तुम्हारा राज्यस्तरीय कबड्डी संघ में चयन अवश्य होगा। तुम्हारी इस सफलता के लिए हार्दिक अभिनंदन! पापा ने यह बताया है, कि तुम आगे की तैयारी में लगी हो। स्कूल, क्लास सब प्रबंधन करके कबड्डी की प्रैक्टिस जोरों से शुरू है। मुझे पूरी आशा है कि तुम्हारा परिश्रम रंग दिखायेगा। तुम्हारे राज्यस्तरीय चयन से ही यह सिद्ध हो गया है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से हम हमारे लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। मैं यही कामना करूँगी कि तुम्हें राज्य स्तर पर भी कामयाबी मिले। तुम्हें अपने संघ को सफलता प्राप्त करवाने का सौभाग्य प्राप्त हों। इसी प्रकार अपने विद्यालय और परिवार का गौरव बढ़ाती रहो। एक बार फिर से हार्दिक अभिनंदन और आगे के लिए ढेरों शुभकामनाऍं! घर पर माँ और पापा को मेरा प्रणाम और अपना ध्यान रखना।
तुम्हारी बहन,
अनया पाटील,
गीतांजली,
गुलमोहर रोड,
अहमदाबाद।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
आपके घर में होने वाले नामकरण कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र बनाइए |
वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए :
|
दिनांक : ______ विषय विवेचन : ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ तुम्हारा/तुम्हारी, |
अपने विद्यालय के प्राचार्य को ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची देते हुए, उन्हें उपलब्ध कराने हेतु विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते निम्न प्रारूप में अनुरोध पत्र लिखिए :
|
दिनांक : __________________________________________ __________________________________________ __________________________________________ आपका/आपकी आज्ञाकारी, |
सूचना:– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।
सूचनाओंके अनुसार लेखन कीजिए: (05)
1. पत्रलेखन:
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।
अथवा
अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
2. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों: (04)
स्वाधीन भारत में अभी तक अंग्रेजी हवाओंमें कुछ लोग यह कहते मिलेंगे – जब तक विज्ञान और तकनीकी ग्रंथ हिंदी में न हो तब तक कैसे हिंदी में शिक्षा दी जाए। जब कि स्वामी श्रद्धानंद स्वाधीनता से भी चालीस साल पहले गुरुकुल काँगड़ी में हिंदी के माध्यम से विज्ञान जैसे गहन विषयों की शिक्षा दे रहे थे। ग्रंथ भी हिंदी में थे और पढ़ाने वाले भी हिंदी के थे। जहाँ चाह होती है वहीं राह निकलती है। एक लंबे अरसे तक अंग्रेज गुरुकुल काँगड़ी को भी राष्ट्रीय आंदोलन का अभिन्न अंग मानते रहे। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि गुरुकुल के स्नातकों में स्वाधीनता की अजीब तड़प थी। स्वामी श्रद्धानंद जैसा राष्ट्रीय नेता जिस गुरुकुल का संस्थापक हो और हिंदी शिक्षा का माध्यम हो; वहीं राष्ट्रीयता नहीं पनपेगी तो कहाँ पनपेगी। स्वामी जी से मिलने देश के प्रमुख राष्ट्रीय नेता भी गुरुकुल आते रहते थे।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।
अपने क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उनके चिकित्सकों और सहायक कर्मचारियों को कोरोना माल में उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा और सराहना करते हुए एक पत्र लिखिए।
आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं। खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए लगभग 120 शब्दों में किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
'प्रकाश/प्रगति सालुंखे, वर्तकनगर, जालना से अपने मित्र/सहेली गौरव/गौरवी चव्हाण, आह्लाद नगर, बीड को जन्मदिन की बधाई देने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
अर्चित/अर्चिता भोसले, 54 शांतिनगर, नासिक से अपने परिसर के उद्यान की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, आयुक्त, महानगर परिषद, नासिक को पत्र लिखता/लिखती है।
आपके विद्यालय में खेल की उपयुक्त सामग्री है तथा समय-समय पर सभी स्तरों पर मैच का आयोजन भी किया जाता है। विद्यालय के खेल कप्तान होने के नाते प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।
आपके मित्र को ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग गई है। इससे होने वाली हानियों से सावधान करते हुए उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आपका नाम सना/सोहम है और आपने बीते दो वर्षों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की है। अपने मित्र को इस अनुभव की अच्छाइयों और सीमाओं से अवगत कराते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आप नमिता/नमन हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) की विद्यालय में व्यवस्था करवाने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप सलिल/रजनी है। कुछ समय से आपके क्षेत्र में अपराध बढ़ने लगे हैं। उनकी रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
अमर कुमार, 20/A, मुंबई साऊथ से, बी. एम. सी. आयुक्त श्री अशोक मेहता 30/204, सी.एस.टी. स्टेशन के पास मुंबई को 'शहर में जलभराव से संबंधित एक औपचारिक पत्र लिखें।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
रूपा/सिद्धार्थ कुमार, 10/A, मयूर विहार, मुंबई से अपने सहेली/मित्र रंजना/रूपेश कुमार, 20/B, पाटील नगर, नासिक को उसके जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण बताते हुए पत्र लिखती/लिखता है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।
मोहन/महिमा पालेकर, यशवंतराव चव्हाण नगर, अकोट से व्यवस्थापक, संजीवनी औषधालय, लक्ष्मी रोड, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।
आप विभू/विभूति हैं। अपने मित्र तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल में ऊँची कूद के लिए पदक जीतने पर लगभग 100 शब्दों में बधाई-पत्र लिखिए।
आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए।
आपका नाम दिशा/दक्ष है। आपकी आयु मतदान करने योग्य हो गई है। आपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए गरुण ऐप के द्वारा आवेदन कर दिया है। किन्तु काफी समय के बाद भी आपका मतदाता पहचान पत्र आपको नहीं मिला। मतदाता पहचान पत्र के वितरण में देरी की शिकायत करते हुए अपने क्षेत्र के बी. एल. ओ. (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को पत्र लिखिए।
आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।
(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)
आपका नाम मुदित/मुदिता है प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
विद्युत विभाग
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
दूरसंचार
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
सरकारी संस्था द्वारा प्राप्त देयक (बिल आदि) से संबंधित शिकायती पत्र।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
महानगर निगम के अन्यान्य/विभिन्न विभागों में भेजे जाने वाले पत्र।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
अनिकेत/अनिशा सोनावणे, गांधी मार्ग, सांगली से मा. व्यवस्थापक, मीरा स्पोर्ट्स, आझाद चौक, सातारा को क्रिकेट खेल सामग्री की माँग करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
