Advertisements
Advertisements
Question
आप सलिल/रजनी है। कुछ समय से आपके क्षेत्र में अपराध बढ़ने लगे हैं। उनकी रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
Advertisements
Solution
दिनांक - १५ मार्च २०२१
सेवा में,
थानाध्यक्ष महोदय,
सदर थाना, पुणे।
विषय - क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की रोकथाम के संबंध में।
महोदय,
इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान सदर क्षेत्र में निरंतर बढ़ रहे अपराधों की ओर खींचना चाहती हूँ। विगत एक माह से इस क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। आए दिन घरों के ताले तोड़कर चोर घरों में घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लुटेरों का दुस्साहस भी इतना बढ़ गया है कि राह में चलती महिलाओं के गले से चैन खींचने की घटनाएँ भी आम बात हो गई है। बढ़ते अपराधों से महिलाएँ डर के कारण घर से अकेले आने-जाने का साहस भी नहीं जुटा पाती हैं।
आपसे अनुरोध है कि हमारे क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दें व अपराधियों को पकड़ने की समुचित व्यवस्था का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दें ताकि इस क्षेत्र के निवासी डर व असुरक्षा के घेरे से बाहर निकलकर सुख-शांति से रह सकें।
धन्यवाद!
भवदीय
रजनी
ब-25 सदर बाजार,
पुणे।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
प्रशंसा पत्र
- प्रशंसनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में
- उद्यान विभाग प्रमुख
अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक तथा उपयुक्त वस्तुओं का निर्माण - उदा. आसन व्यवस्था, पेय जल सुविधा, स्वच्छता गृह आदि।
अपने विद्यालय के प्राचार्य को ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची देते हुए, उन्हें उपलब्ध कराने हेतु विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते निम्न प्रारूप में अनुरोध पत्र लिखिए :
|
दिनांक : __________________________________________ __________________________________________ __________________________________________ आपका/आपकी आज्ञाकारी, |
बस चालकों की असावधानी से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
आपके क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान का संचालक गरीबों के लिए आए अनाज की कालाबाजारी करता है और कुछ कहने पर उन्हें धमकाता है। उसकी शिकायत करने हेतु लगभग 120 शब्दों में जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
'कोपरी रहिवासी संघ, ए - 111, कोपरी, विलास भवन, ठाणे (पश्चिम) से मंडल आयुक्त, जोन - 3, महानगरपालिका, कोपरी, ठाणे (पश्चिम) को क्षेत्र में फैली गंदगी के संबंध में शिकायत-पत्र लिखते हैं।
सुमित/सुमिता तुपे, 3, 'लताकुंज', महात्मा नगर, वर्धा से अपने मित्र/सहेली समिर/समिरा दुबे, 5, 'स्नेहप्रभा' समता नगर, अमरावती को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
अर्चित/अर्चिता भोसले, 54 शांतिनगर, नासिक से अपने परिसर के उद्यान की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, आयुक्त, महानगर परिषद, नासिक को पत्र लिखता/लिखती है।
अपूर्व/अपूर्वा जोशी, धर्मपेठ, नागपुर 440001 से अपने मित्र/सहेली भारत/भारती सहगल रावेत, पुणे-33 को पत्र लिखकर विद्यालय में मनाए गए 'वृक्षारोपण समारोह' की जानकारी देते हुए पत्र 'लिखता/लिखती है।
आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आपके विद्यालय में खेल की उपयुक्त सामग्री है तथा समय-समय पर सभी स्तरों पर मैच का आयोजन भी किया जाता है। विद्यालय के खेल कप्तान होने के नाते प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।
सुभाष/सुषमा देशपांडे, 47 हेमकुज, 7 शनिवार पेठ, नागपुर से मैनेजर, देना बैंक, लक्ष्मी भवन, पुणे को लिपिक की नौकरी के लिए प्रार्थना पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

आप हरप्रीत/हरभजन हैं। विद्यालय में टेनिस टेबल और प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।
आप नमिता/नमन हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) की विद्यालय में व्यवस्था करवाने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए।
आपका नाम मारिया/मोहनिश हैं। आपने बी.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस में उत्तीर्ण की है। अ.ब.स. बैंक को कुछ कम्प्यूटर इंजीनियरों की आवश्यकता है। अपनी शैक्षणिक योग्यताओं, रुचि और अनुभव की जानकारी देते हुए लगभग 80 शब्दों में एक स्ववृत्त तैयार कीजिए।
आपका नाम मुदित/मुदिता है प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राजेश/रजनी शर्मा, मातोश्री छात्रालय, चिचेवड से अपने छोटे भाई सयुश शर्मा 'नंदनवन' कालोनी, नांदेड को योग का महत्त्व समझाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:
नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप गाँव में स्थित किसी विद्यालय में गए वहाँ की बुरी स्थिति देखकर उसके सुधार हेतु शिक्षा मंत्री को पत्र लिखिए।
