हिंदी

अनय/अनया पाटील, ‘गीतांजली’, गुलमोहर रोड, अहमदनगर से अपनी छोटी बहन अमिता पाटील, 3, ‘श्रीकृपा’, शिवाजी रोड, नेवासा को राज्यस्तरीय कबड्डी संघ में चयन होने के उपलक्ष्य

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

अनय/अनया पाटील, ‘गीतांजली’, गुलमोहर रोड, अहमदनगर से अपनी छोटी बहन अमिता पाटील, 3, ‘श्रीकृपा’, शिवाजी रोड, नेवासा को राज्यस्तरीय कबड्डी संघ में चयन होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक: ५ जून २०१८
अमिता पाटील,
3, श्रीकृपा,
शिवाजी रोड,
नेवासा।

प्रिय बहन अमिता,
स्नेहाशीष!

आशा करती हूँ कि तुम माता पिताजी के संग स्वस्थ होंगी। मैं भी यहाँ छात्रावास में ठीक से हूँ। कल ही मुझे पापा से बात करते हुए पता चला कि तुम्हारा राज्य स्तरीय कबड्डी संघ में चयन हुआ है। इस समाचार कों सुनकर मन खुशी से भर गया। तुम्हारी जिद्द और मेहनत देखकर मुझे विश्वास था कि तुम्हारा राज्यस्तरीय कबड्‌डी संघ में चयन अवश्य होगा। तुम्हारी इस सफलता के लिए हार्दिक अभिनंदन! पापा ने यह बताया है, कि तुम आगे की तैयारी में लगी हो। स्कूल, क्लास सब प्रबंधन करके कबड्डी की प्रैक्टिस जोरों से शुरू है। मुझे पूरी आशा है कि तुम्हारा परिश्रम रंग दिखायेगा। तुम्हारे राज्यस्तरीय चयन से ही यह सिद्ध हो गया है कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से हम हमारे लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। मैं यही कामना करूँगी कि तुम्हें राज्य स्तर पर भी कामयाबी मिले। तुम्हें अपने संघ को सफलता प्राप्त करवाने का सौभाग्य प्राप्त हों। इसी प्रकार अपने विद्यालय और परिवार का गौरव बढ़ाती रहो। एक बार फिर से हार्दिक अभिनंदन और आगे के लिए ढेरों शुभकामनाऍं! घर पर माँ और पापा को मेरा प्रणाम और अपना ध्यान रखना।

तुम्हारी बहन,
अनया पाटील,
गीतांजली,
गुलमोहर रोड,
अहमदाबाद।

shaalaa.com
पत्रलेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2018-2019 (March) Set 1

APPEARS IN

संबंधित प्रश्न

विजय/विजया मोहिते, वरदा सोसायटी, विजयनगर, कोल्हापुर से व्यवस्‍थापक, औषधि भंडार, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।


अपने मित्र/सहेली को जिला विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्‍कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए।

दिनांक: ______

संबाेधन:

अभिवादन:

       प्रारंभ: ______

       विषय विवेचन: ______

        समापन: ______

हस्‍ताक्षर: ______

नाम: ______

पता: ______

       ______

ई-मेल आईडी: ______


प्रशंसा पत्र

  • प्रशंसनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में 
  • उद्‌यान विभाग प्रमुख

अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक तथा उपयुक्त वस्तुओं का निर्माण - उदा. आसन व्यवस्था, पेय जल सुविधा, स्वच्छता गृह आदि।


वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :  

दिनांक : ______
संबोधन : ______
अभिवादन : ______
प्रारंभ : 

      विषय विवेचन :

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
____________
नाम : ______
पता : ______
ई-मेल आईडी : ______ 


आपकी चचेरी दीदी कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं, किंतु आपके चाचा जी आगे की पढ़ाई न करवाकर उनकी शादी करवाना चाहते हैं। इस बारे में अपने चाचा जी को समझाते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


सुमित/सुमिता तुपे, 3, 'लताकुंज', महात्मा नगर, वर्धा से अपने मित्र/सहेली समिर/समिरा दुबे, 5, 'स्नेहप्रभा' समता नगर, अमरावती को मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में अभिनंदन करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


सुभाष/सुषमा देशपांडे, 47 हेमकुज, 7 शनिवार पेठ, नागपुर से मैनेजर, देना बैंक, लक्ष्मी भवन, पुणे को लिपिक की नौकरी के लिए प्रार्थना पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

'नीरज/नीरजा चौबे, सतयाग्रह कालोनी, गांधीनगर, बोरीवली, मुंबई, 400068 से पत्र लिखकर सुहास बुक डिपो, बुधवार पेठ, पुणे के 'व्यवस्थापक से पुस्तकों की माँग करता है/करती है।


आपके मित्र को ऑनलाइन शॉपिंग की लत लग गई है। इससे होने वाली हानियों से सावधान करते हुए उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आपका नाम सना/सोहम है और आपने बीते दो वर्षों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की है। अपने मित्र को इस अनुभव की अच्छाइयों और सीमाओं से अवगत कराते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आप जयपुर में रहने वाले चंद्प्रकाश/चाँदनी हैं और हाल में ही आपने नया घर बनवाया है। उसके लिए बिजली का कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को एक अनुरोध-पत्र लगभग 120 शब्दों में लिखिए।


आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्‍न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप आराधना/निमित हैं। विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्या को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।


मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


रूपेश/रूपा संघवी, महात्मा गांधी नगर, महात्मा गांधी मार्ग, औरंगाबाद से पत्र लिखकर सेंट फ्रांसिस डि 'असीसी हाई-स्कूल, औरंगाबाद के प्रधानाध्यापक से एक सप्ताह के अवकाश की माँग करता है/करती है।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

अमर कुमार, 20/A, मुंबई साऊथ से, बी. एम. सी. आयुक्त श्री अशोक मेहता 30/204, सी.एस.टी. स्टेशन के पास मुंबई को 'शहर में जलभराव से संबंधित एक औपचारिक पत्र लिखें।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

सुनिल/समिक्षा जोशी, विवेकानंद छात्रावास, जालना से अपने छोटे भाई सुमित जोशी, 6/36 जोशी मार्ग, इंदौर, मध्य प्रदेश को “योग का महत्त्व” समझाते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

मोहन/महिमा पालेकर, यशवंतराव चव्हाण नगर, अकोट से व्यवस्थापक, संजीवनी औषधालय, लक्ष्मी रोड, नागपुर को पत्र लिखकर आयुर्वेदिक औषधियों की माँग करता/करती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

अजय सिन्हा/अंजना सिन्हा, सुंदर नगर, जत से नगर विकास अधिकारी, नगर परिषद, जत को बच्चों को खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।


आप विभू/विभूति हैं। अपने मित्र तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल में ऊँची कूद के लिए पदक जीतने पर लगभग 100 शब्दों में बधाई-पत्र लिखिए।


आपका नाम दिशा/दक्ष है। आप अपने आसपास अनेक अशिक्षित प्रौढ़ो को देखते हैं और उन्हें साक्षर बनाने हेतु कुछ प्रयास करते हैं। इस विषय में जानकारी देते हुए अपने मित्र मानव को पत्र लिखिए।

आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।

(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

डाकविभाग


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राजेश/रजनी पाटील, 105 'स्वागत' नेताजी मार्ग, बीड से स्वच्छता का महत्त्व समझाते हुए अपने छोटे भाई को लिखता/लिखती है।


Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप के एक मित्र ने हाल ही में किसी नए विद्यालय में प्रवेश लिया है लेकिन वहाँ के कुछ पुराने विद्यार्थी उसे परेशान कर रहे हैं। इस स्थिति का हिम्मतपर्वूक सामना करने की सलाह देते हुए अपने इस मित्र को एक पत्र लिखिए।


Write a letter in Hindi in about 120 words on the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिंदी में लगभग 720 शब्दों में पत्र लिखिए:

आप गाँव में स्थित किसी विद्यालय में गए वहाँ की बुरी स्थिति देखकर उसके सुधार हेतु शिक्षा मंत्री को पत्र लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×