हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

अपूर्व/अपूर्वा जोशी, धर्मपेठ, नागपुर 440001 से अपने मित्र/सहेली भारत/भारती सहगल रावेत, पुणे-33 को पत्र लिखकर विद्यालय में मनाए गए 'वृक्षारोपण समारोह' की जानकारी देते हुए पत्र 'लिखता/लिखती है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अपूर्व/अपूर्वा जोशी, धर्मपेठ, नागपुर 440001 से अपने मित्र/सहेली भारत/भारती सहगल रावेत, पुणे-33 को पत्र लिखकर विद्यालय में मनाए गए 'वृक्षारोपण समारोह' की जानकारी देते हुए पत्र 'लिखता/लिखती है।

दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक - 10 अगस्त 2021
भारत सहगल रावेत,
पुणे - 33।

प्रिय मित्र भारत,

तुम कैसे हो? मुझे आशा हैं की तुम भी ठीक होंगे। मैं यहाँ कुशलपूर्वक हूँ। मैंने इसके पहले पत्र में तुम्हें बताया था की हमारे विद्यालय में 'वृक्षारोपण समारोह' आयोजन करने वाले है। तो 8 अगस्त 2021 को विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। मैंने भी इस आयोजन में भाग लिया थी। मैं इस पत्र के माध्यम से आपको इस समारोह के अपने अनुभव बता रहा हूँ। इस समारोह के लिए हमने अपने क्षेत्र के शिक्षा अधिकारी को आमंत्रित किया था। 

उनके आगमन पर उनका परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। विद्यालय के नजदीकी सड़क के किनारे वृक्षारोपण करने का फैसला किया। कुछ विद्यार्थी और अध्यापकों ने सड़क के किनारे गड्ढे बनाना शुरू किए। कुल 100 पौधे विद्यालय में लाये थे। एक पौधा मुख्य अतिथि ने तथा एक-एक पौधा सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने लगाया। मैंने भी एक पौधे का रोपण किया। सभी कक्षाओं की ओर से 10-10 पौधे लगाए गए। उन्हें सींचने की भी व्यवस्था की गई । इसके पश्चात एक घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इसमें बच्चों ने विभिन्न वृक्ष बनकर एक एकांकी का सफल मंचन किया।

एक समूह गीत भी गाया गया जिसमें वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया था। अंत में मुख्य अतिथि ने वृक्षों की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन की प्रशंसा भी की। एक समूह गीत भी गाया गया जिसमें वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया था। अंत में मुख्य अतिथि ने वृक्षों की उपयोगिता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन की प्रशंसा भी की। आशा करती हूँ की तुम भी पर्यावरण का विचार करते हुए एक-एक पौधा अवश्य लगाना।

तुम्हारी सहेली,
अपूर्वा जोशी,
धर्मपेठ,
नागपुर - 440 001।

shaalaa.com
पत्रलेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Set 1

APPEARS IN

संबंधित प्रश्न

वक्‍तृत्‍व प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्‍न प्रारूप में पत्र लिखिए :  

दिनांक : ______
संबोधन : ______
अभिवादन : ______
प्रारंभ : 

      विषय विवेचन :

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

________________________________________________

तुम्‍हारा/तुम्‍हारी,
____________
नाम : ______
पता : ______
ई-मेल आईडी : ______ 


आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष मुकेश बदरप्पा हैं।नगर विकास प्राधिकरण के सचिव को अपने क्षेत्र के पार्क के समुचित विकास के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आपके विद्यालय में खेल की उपयुक्त सामग्री है तथा समय-समय पर सभी स्तरों पर मैच का आयोजन भी किया जाता है। विद्यालय के खेल कप्तान होने के नाते प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्र लिखिए।


आप जयपुर में रहने वाले चंद्प्रकाश/चाँदनी हैं और हाल में ही आपने नया घर बनवाया है। उसके लिए बिजली का कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को एक अनुरोध-पत्र लगभग 120 शब्दों में लिखिए।


आप सलिल/रजनी है। कुछ समय से आपके क्षेत्र में अपराध बढ़ने लगे हैं। उनकी रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

शिवाजी विद्यालय, रत्नागिरी, विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते “स्वच्छ गाँव, सुन्दर गाँव' योजना के अन्तर्गत लेख प्रकाशित करने हेतु, संपादक, 'जागृति', रत्नागिरी को पत्र लिखिए।


आप पुष्कर/परमजीत कौर हैं। आप शारीरिक शिक्षा-विज्ञान में स्नातक (ग्रेजुएशन) परीक्षा पास कर चुके हैं। साथ ही आपने अ. ब. स. अकादमी से क्रिकेट में एकवर्षीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। आपको केन्द्रीय विद्यालय में आवेदन करना है। इसके लिए क्रिकेट कोच के रिक्त पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत्त तैयार कीजिए।


आप अहमदाबाद के रहने वाले मनीष/मनीषा हैं। किसी कार्यवश रेल से मुम्बई जा रहे थे और बीच के एक छोटे स्टेशन पर आपका सामान चोरी हो गया। मुम्बई रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को पूरी घटना की जानकारी देते हुए उचित शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आपका नाम मुदित/मुदिता है प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×