Advertisements
Advertisements
प्रश्न
Advertisements
उत्तर
दिनांक: 12 मार्च 2024
सेवा में,
उप-अभियंता,
महाराष्ट्र राज्य बिजली मंडल,
नाशिक।
विषय: इस महीने के बिजली के बिल में अधिक रकम की शिकायत पत्र
महोदया,
मैं सविता पांडे, 51, गुलमोहर नगर, नाशिक से पत्र लिख रही हूँ। मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान इस महीने के बिजली के बिल की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ, जो कि सामान्य से काफी अधिक आया है।
हमेशा की तरह, हमने इस महीने भी कोई अतिरिक्त बिजली का उपयोग नहीं किया है और हमारे घर में बिजली के उपकरणों का उपयोग भी सामान्य रूप से ही किया गया है। फिर भी, बिल की राशि पिछले महीनों की तुलना में काफी अधिक है।
मैं आपसे निवेदन करती हूँ कि इस समस्या की जांच करवाई जाएँ और यदि कोई गलती हो तो उसे सही किया जाए। हमारे घर का मीटर नंबर [1234589] है। कृपया इस मामले को शीघ्रता से सुलझाने की कृपा करें।
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद। कृपया इस मुद्दे पर मुझे सूचित करने का कष्ट करें।
भवदीय,
सविता पांडे,
51, गुलमोहर नगर,
नाशिक।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
आपके मोहल्ले में लावारिस/आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। अतः लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए।
अपने मित्र/सहेली को जिला विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए।
दिनांक: ______
संबाेधन:
अभिवादन:
प्रारंभ: ______
विषय विवेचन: ______
समापन: ______
हस्ताक्षर: ______
नाम: ______
पता: ______
______
ई-मेल आईडी: ______
आपके घर में होने वाले नामकरण कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र बनाइए |
वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए :
|
दिनांक : ______ विषय विवेचन : ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ ________________________________________________ तुम्हारा/तुम्हारी, |
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।
अपने क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उनके चिकित्सकों और सहायक कर्मचारियों को कोरोना माल में उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा और सराहना करते हुए एक पत्र लिखिए।
आपकी चचेरी दीदी कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं, किंतु आपके चाचा जी आगे की पढ़ाई न करवाकर उनकी शादी करवाना चाहते हैं। इस बारे में अपने चाचा जी को समझाते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:
अर्चित/अर्चिता भोसले, 54 शांतिनगर, नासिक से अपने परिसर के उद्यान की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, आयुक्त, महानगर परिषद, नासिक को पत्र लिखता/लिखती है।
आपका मित्र पढ़ाई में बहुत अच्छा है, लेकिन किताबी कीड़ा बनकर रह गया है। उसे अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय होने की आवश्यकता और लाभों के विषय में बताते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप सुशील/सुशीला हैं और एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। इसमें किसी घर में एक व्यक्ति ने दफ़्तर खोल लिया है। उससे होने वाली असुविधा के बारे में बताते हुए और रिहायशी सोसायटी के नियमों से उसे अवगत कराने का अनुरोध करते हुए सोसायटी के संचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप रमा/पुनीत हैं। पुस्तकालय अध्यापिका को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर आज़ादी के संग्राम से संबंधित साहित्य मँगवाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखिए।
मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
अमेय/अमेया त्रिवेदी, 9, मयूर कॉलोनी, नाशिक से अपने मित्र/सहेली समीर/समीरा पाटील 3/37 आनंद नगर , संगमनेर को उसके जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण बताते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
शिवाजी विद्यालय, रत्नागिरी, विद्यार्थी प्रतिनिधि के नाते “स्वच्छ गाँव, सुन्दर गाँव' योजना के अन्तर्गत लेख प्रकाशित करने हेतु, संपादक, 'जागृति', रत्नागिरी को पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
रूपा सिंह, 9/20 दादर, मुंबई से अपने मित्र/सहेली रूपेश कुमार A/30, तिलकामांझी, भागलपुर को उसके परीक्षा में पास होने पर बधाई पत्र लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-
रूपा/सिद्धार्थ कुमार, 10/A, मयूर विहार, मुंबई से अपने सहेली/मित्र रंजना/रूपेश कुमार, 20/B, पाटील नगर, नासिक को उसके जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल न होने का कारण बताते हुए पत्र लिखती/लिखता है।
आप विभू/विभूति हैं। अपने मित्र तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल में ऊँची कूद के लिए पदक जीतने पर लगभग 100 शब्दों में बधाई-पत्र लिखिए।
आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए।
आप अहमदाबाद के रहने वाले मनीष/मनीषा हैं। किसी कार्यवश रेल से मुम्बई जा रहे थे और बीच के एक छोटे स्टेशन पर आपका सामान चोरी हो गया। मुम्बई रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को पूरी घटना की जानकारी देते हुए उचित शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के अभ्यास हेतु सांकृतिक कला सचिव की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए जिसमें प्रार्थना सभा के दौरान अभ्यास की अनुमति माँगी गई हो।
आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
किसी यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु राज्य के पर्यटन विभाग को पत्र लिखिए।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
विद्युत विभाग
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र :
माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल से संबंधित पत।
व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:
किसी वस्तु/सामग्री/ पुस्तकें आदि की माँग करना ।
