हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

अपने विद्‍यालय के प्राचार्य को ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची देते हुए, उन्हें उपलब्ध कराने हेतु विद्‍यार्थी प्रतिनिधि के नाते निम्न प्रारूप में अनुरोध पत्र लिखिए :

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अपने विद्‍यालय के प्राचार्य को ग्रंथालय में हिंदी पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची देते हुए, उन्हें उपलब्ध कराने हेतु विद्‍यार्थी प्रतिनिधि के नाते निम्न प्रारूप में अनुरोध पत्र लिखिए :  

दिनांक : 
प्रति,
______
______
अभिवादन ______
विषय ______
महोदय,
विषय विवेचन

__________________________________________

__________________________________________

__________________________________________

आपका/आपकी आज्ञाकारी,
______
(विद्‍यार्थी प्रतिनिधि)
कक्षा : ______  

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

दिनांक: 2६.०३.२०२०
प्रति,
प्राचार्य जी,
स्वामी विवेकानंद विद्यालय
सादर प्रणाम | 
विषय : पूरक पठन के लिए पुस्तकें मँगाने के लिए प्रार्थना पत्र |
महोदय,

   निवेदन है कि नववी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पूरक पठन की पुस्तकें ग्रंथालय में बहुत कम हैं | अंग्रेजी की तो बहुत सी पूरक पठन की किताबें आती है परंतु हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी के लिए कम विकल्प उपलब्ध हैं| पुस्तकालयाध्यक्ष को भी इस विषय में पूछने पर उन्होंने कोई उत्साह दर्शक प्रतिक्रिया नहीं जताई| बहोत से विद्यार्थियों ने हिंदी पूरक पठन पढ़ने की इच्छा जताई हैं | विद्यार्थी खाली समय में ग्रंथालय में जाकर पुस्तकें पढ़कर समय बिताना चाहते हैं परतुं उनकी मनचाही किताबें न मिलने के कारण उनकी हिंदी साहित्य के प्रति रूचि कम हो रही है |

विद्यार्थियों के प्रतिनिधि होने नाते मैं पूरक पठन के लिए आवश्यक पुस्तकों की सूची भेज रहा हूँ | आप उन पुस्तकों की दस -दस प्रतियाँ ग्रंथालय के लिए मँगा लेने की कृपा करें | सूची इस प्रकार है -

(१) गुनाहों का देवता - धर्मवीर भारती १० प्रति
(२) झाँसी की रानी - वृंदावनलाल वर्मा १० प्रति
(३) निर्मला - प्रेमचंद १० प्रति
(४) 'लिली' तथा 'सखी' कहानी संग्रह - निराला १०-१० प्रतियाँ
(५) 'परिंदे', 'जलती झड़ी', 'सूखा' - (कहानी संग्रह) निर्मल वर्मा १०-१० प्रतियाँ
(६) तमस - भीष्म साहनी १० प्रति

अतः आपसे नम्र निवेदन है कि पुस्तकालय में पूरक पठन की पुस्तकें तथा उच्चकोटि का साहित्य उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था करने की कृपा करें| आशा है कि आप हमारी प्रार्थना पर शीघ्र ध्यान देंगे।

धन्यवाद |
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
समाधान वर्मा
कक्षा : नववी 'ब'
[email protected]

shaalaa.com
पत्रलेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 2.04: बटोहिया - उपयोजित लेखन [पृष्ठ ७७]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Kumarbharati Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 2.04 बटोहिया
उपयोजित लेखन | Q १. | पृष्ठ ७७

संबंधित प्रश्न

अपने क्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उनके चिकित्सकों और सहायक कर्मचारियों को कोरोना माल में उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा और सराहना करते हुए एक पत्र लिखिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन कीजिए:

अर्चित/अर्चिता भोसले, 54 शांतिनगर, नासिक से अपने परिसर के उद्यान की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, आयुक्त, महानगर परिषद, नासिक को पत्र लिखता/लिखती है।


सत्यकाम/सावित्री गर्ग, 52/5 शास्त्रीनगर, नागपुर से घरेलू औषधियाँ मँगवाने हेतु जय औषधि भंडार, औरंगाबाद को पत्र लिखता/लिखती है।


आप पाखी/पंकज हैं जो एक मैनेजमैंट कॉलेज में पढ़ रहे हैं। आपके छोटे भाई/बहन की दसवी की परीक्षा है। उसे लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर परीक्षा की तैयारी के विषय में समझाइए।


रूपेश/रूपा संघवी, महात्मा गांधी नगर, महात्मा गांधी मार्ग, औरंगाबाद से पत्र लिखकर सेंट फ्रांसिस डि 'असीसी हाई-स्कूल, औरंगाबाद के प्रधानाध्यापक से एक सप्ताह के अवकाश की माँग करता है/करती है।


निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

अमर कुमार, 20/A, मुंबई साऊथ से, बी. एम. सी. आयुक्त श्री अशोक मेहता 30/204, सी.एस.टी. स्टेशन के पास मुंबई को 'शहर में जलभराव से संबंधित एक औपचारिक पत्र लिखें।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

चेतना सोनवणे/चेतन सोनवणे, आझाद नगर, चिखली से अपनी सहेली/मित्र फरहाना शेख/फरहान शेख, 'तिलक नगर, रायपुर को बहन की शादी में आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखती/लिखता है।


आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


किसी यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु राज्‍य के पर्यटन विभाग को पत्र लिखिए।


कावेरी/कार्तिक पाटील, युवा नगर, लातूर से शिवाजी हिंदी विद्यालय के लिए खेल सामग्री मँगाने हेतु मा. व्यवस्थापक, कृष्णा स्पोर्ट्स, चिचवड, पुणे को पत्र लिखती/लिखता है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×