Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अपने क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
दिनांक: १० नवम्बर २०२१
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी,
श्री. योगी आदित्य नाथ
उ. प्र. लखनऊ 22600।
विषय: युवाओं को प्रशिक्षित करने हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु पत्र।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता हूँ। अपने क्षेत्र (कानपुर) के बेरोजगार युवाओं, के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करना चाहता हूँ, क्योंकि इस कौशल विकास मिशन २०२२ के तरह बेरोजगार युवा प्रशिक्षण प्राप्त करके अच्छी जगहों पर नौकरी प्राप्त कर सकते है। इस मिशन के पाठ्यकामों में मोटरवाहन, फैशन डिजायनिंग, अंग्रेजी व कम्प्यूटर की जानकारी दी जाएगी एवं प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। मिशन का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। आशा है, आप मेरे इस कार्य में प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु अनुमति प्रदान करेंगे एवं कौशल विकास योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं से भी लाभान्वित कराएँगे।
धन्यवाद!
भवदीय,
अमित प्रसाद यादव,
कानपुर।
फ़ोन नंबर - 8434525810
