Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
श्रेयसी सिंह
कक्ष संख्या-12, राजकीय छात्रावास
पटना विश्वविद्यालय,
पटना – 800001
दिनांक - 15 मई 2022
आदरणीय माता जी
सादर चरण स्पर्श।
कल ही मुझे पिताजी का पत्र प्राप्त हुआ, जिससे मुझे ज्ञात हुआ कि आजकल आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। माँ आप परिवार के सभी सदस्यों का पूरा ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की आप अक्सर अनदेखी करती हैं। इस वर्ष ग्रीष्मावकाश में घर आने पर मैंने देखा था कि आपका स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया हैं। आप बहुत रात तक कार्य करती रहती हैं और सुबह भी बहुत जल्दी उठ जाती हैं।
माँ आप पूरे परिवार की मुख्य आधार हैं, यदि आप ही स्वस्थ नहीं रहेंगी तो परिवार का ध्यान किस प्रकार रख पाएँगी? इसलिए यह आवश्यक है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। समय पर नियमित पौष्टिक भोजन करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लेना भी बहुत आवश्यक है, अत: समय पर नींद ले और हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें। अभी कुछ समय पश्चात ही मेरी छुट्टियाँ शुरू होनेवाली हैं। मुझे आशा है कि जब मैं घर आउंँगी तो आप मुझे स्वस्थ मिलेंगी पिता जी को मेरा चरण स्पर्श और छोटी बहन को स्नेह कहिएगा।
आपकी बेटी
श्रेयसी सिंह
Notes
- आरंभ और अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
- विषयवस्तु - 2 अंक
- भाषा - 1 अंक
- प्रस्तुति - 1 अंक
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए :
|
दिनांक: ........ विषय विवेचन: -------------------------------------------------------------------------- -------------------------------------------------------------------------- तुम्हारा/तुम्हारी, |
अभिनंदन/प्रशंसा पत्र
- प्रशंसनीय कार्य के उपलक्ष्य में
- बस स्थानक प्रमुख
ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने अपनी समयसूचकता तथा होशियारी से सभी यात्रियों के प्राण बचाए।
आपके घर में होने वाले नामकरण कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र बनाइए |
आपके क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान का संचालक गरीबों के लिए आए अनाज की कालाबाजारी करता है और कुछ कहने पर उन्हें धमकाता है। उसकी शिकायत करने हेतु लगभग 120 शब्दों में जिलाधिकारी को पत्र लिखिए।
'प्रकाश/प्रगति सालुंखे, वर्तकनगर, जालना से अपने मित्र/सहेली गौरव/गौरवी चव्हाण, आह्लाद नगर, बीड को जन्मदिन की बधाई देने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए।

आप सुशील/सुशीला हैं और एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। इसमें किसी घर में एक व्यक्ति ने दफ़्तर खोल लिया है। उससे होने वाली असुविधा के बारे में बताते हुए और रिहायशी सोसायटी के नियमों से उसे अवगत कराने का अनुरोध करते हुए सोसायटी के संचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप अनन्य/अनन्या हैं। विभिन्न उत्सवों में भोजन की बर्बादी पर अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने के लिए किसी हिंदी समाचार-पत्र के संपादक के नाम लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप रमा/पुनीत हैं। पुस्तकालय अध्यापिका को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर आज़ादी के संग्राम से संबंधित साहित्य मँगवाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखिए।
रूपेश/रूपा संघवी, महात्मा गांधी नगर, महात्मा गांधी मार्ग, औरंगाबाद से पत्र लिखकर सेंट फ्रांसिस डि 'असीसी हाई-स्कूल, औरंगाबाद के प्रधानाध्यापक से एक सप्ताह के अवकाश की माँग करता है/करती है।
आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए।
आपने हाल ही में एम.एस.सी. (गणित) की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है और साथ ही आप बी.एड. भी कर चुके हैं। गणित के पी.जी.टी. (परा-स्नातक अध्यापक) पद के लिए अपना स्ववृत्त (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। आपका नाम नेहा/निखिल है। आपको केंद्रीय विद्यालय, क.ख.ग. में गणित अध्यापक/अध्यापिका पद के लिए आवेदन करना है।
आप शौर्य शर्मा/शारवी शर्मा हैं। नवभारत टाइम्स के संपादक को पत्र लिखिए जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव हों।
(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
बैंक
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
डाकविभाग
व्यावसायिक पत्र:
आवेदन पत्र - प्रवेश, नौकरी आदि के लिए ।
कावेरी/कार्तिक पाटील, युवा नगर, लातूर से शिवाजी हिंदी विद्यालय के लिए खेल सामग्री मँगाने हेतु मा. व्यवस्थापक, कृष्णा स्पोर्ट्स, चिचवड, पुणे को पत्र लिखती/लिखता है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राजेश/रजनी शर्मा, मातोश्री छात्रालय, चिचेवड से अपने छोटे भाई सयुश शर्मा 'नंदनवन' कालोनी, नांदेड को योग का महत्त्व समझाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
