मराठी

आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

लेखन कौशल्य
Advertisements

उत्तर

श्रेयसी सिंह
कक्ष संख्या-12, राजकीय छात्रावास
पटना विश्वविद्यालय,
पटना – 800001
दिनांक - 15 मई 2022 

आदरणीय माता जी
सादर चरण स्पर्श। 

कल ही मुझे पिताजी का पत्र प्राप्त हुआ, जिससे मुझे ज्ञात हुआ कि आजकल आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। माँ आप परिवार के सभी सदस्यों का पूरा ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की आप अक्सर अनदेखी करती हैं। इस वर्ष ग्रीष्मावकाश में घर आने पर मैंने देखा था कि आपका स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया हैं। आप बहुत रात तक कार्य करती रहती हैं और सुबह भी बहुत जल्दी उठ जाती हैं।

माँ आप पूरे परिवार की मुख्य आधार हैं, यदि आप ही स्वस्थ नहीं रहेंगी तो परिवार का ध्यान किस प्रकार रख पाएँगी? इसलिए यह आवश्यक है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। समय पर नियमित पौष्टिक भोजन करें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लेना भी बहुत आवश्यक है, अत: समय पर नींद ले और हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें। अभी कुछ समय पश्चात ही मेरी छुट्टियाँ शुरू होनेवाली हैं। मुझे आशा है कि जब मैं घर आउंँगी तो आप मुझे स्वस्थ मिलेंगी पिता जी को मेरा चरण स्पर्श और छोटी बहन को स्नेह कहिएगा।

आपकी बेटी
श्रेयसी सिंह

shaalaa.com

Notes

  • आरंभ और अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
  • विषयवस्तु - 2 अंक
  • भाषा - 1 अंक
  • प्रस्तुति - 1 अंक
पत्रलेखन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
2022-2023 (March) Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×