Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप मनस्वी मौर्य/मनस्विता मालवीय हैं। बरसात के दिनों में दुर्घटना को दावत देते खुले पड़े सीवर लाइन के मैनहोलों के संदर्भ में दैनिक जागरण, अ ब स नगर के संपादक को एक समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
Advertisements
उत्तर
दिनांक - 7/12/2022
मनस्वी मौर्य
अ ब स नगर,
सेवा में,
संपादक,
दैनिक जागरण,
अ ब स नगर
विषय - खुले पड़े सीवर लाइन के मैनहोलों के संदर्भ में।
महोदय,
आपके प्रतिष्ठित समाचार पत्र के माध्यम से मैं नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान नगर में स्थान-स्थान पर खुले पड़े सीवर के मैनहोलों की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ। आपसे अनुरोध है कि मेरे इस पत्र को अपने दैनिक पत्र के 'लोकवाणी' शीर्षक स्तंभ में प्रकाशित करने का कष्ट करें।
जैसा कि विदित है कि आजकल वर्षा का मौसम है। इस वर्ष, वर्षा की अधिकता से अत्यंत गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में स्थान-स्थान पर खुले पड़े सीवर के मैनहोल भारी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। सड़कों पर यत्र-तत्र भरे पानी में पैदल चलने वाले और वाहन चालकों को इस बात का आभास भी नहीं होता है कि किस स्थान पर सीवर का मैनहोल खुला हुआ है। ऐसे में किसी के उस में गिर जाने से गंभीर स्थिति उत्पन हो सकती है। अभी पिछले दिनों नगर में इस प्रकार की कई घटनाएँ हुई हैं, किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि नगर निगम के पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। आशा करती हूँ कि इस पत्र को पढ़कर नगर निगम के पदाधिकारी इस समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु सचेत होंगे।
भवदीय
मनस्वी मौर्य
अ ब स नगर
Notes
- आरंभ और अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
- विषयवस्तु - 2 अंक
- भाषा - 1 अंक
- प्रस्तुति - 1 अंक
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
वक्तृत्व प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के उपलक्ष्य में आपके मित्र/सहेली ने आपको बधाई पत्र भेजा है, उसे धन्यवाद देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए :
|
दिनांक: ........ विषय विवेचन: -------------------------------------------------------------------------- -------------------------------------------------------------------------- तुम्हारा/तुम्हारी, |
प्रशंसा पत्र
- प्रशंसनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में
- उद्यान विभाग प्रमुख
अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक तथा उपयुक्त वस्तुओं का निर्माण - उदा. आसन व्यवस्था, पेय जल सुविधा, स्वच्छता गृह आदि।
सूचना:– आवश्यकतानुसार परिच्छेद में लेखन अपेक्षित है।
सूचनाओंके अनुसार लेखन कीजिए: (05)
1. पत्रलेखन:
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राधेय/राधा चौगुले, रामेश्वरनगर, वर्धा से दोहा प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक प्राप्त करने के कारण अभिनंदन करते हुए अपने मित्र/सहेली किशोर/किशोरी पाटील, स्टेशन रोड, जालना को पत्र लिखता/लिखती है।
अथवा
अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
2. निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों: (04)
स्वाधीन भारत में अभी तक अंग्रेजी हवाओंमें कुछ लोग यह कहते मिलेंगे – जब तक विज्ञान और तकनीकी ग्रंथ हिंदी में न हो तब तक कैसे हिंदी में शिक्षा दी जाए। जब कि स्वामी श्रद्धानंद स्वाधीनता से भी चालीस साल पहले गुरुकुल काँगड़ी में हिंदी के माध्यम से विज्ञान जैसे गहन विषयों की शिक्षा दे रहे थे। ग्रंथ भी हिंदी में थे और पढ़ाने वाले भी हिंदी के थे। जहाँ चाह होती है वहीं राह निकलती है। एक लंबे अरसे तक अंग्रेज गुरुकुल काँगड़ी को भी राष्ट्रीय आंदोलन का अभिन्न अंग मानते रहे। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि गुरुकुल के स्नातकों में स्वाधीनता की अजीब तड़प थी। स्वामी श्रद्धानंद जैसा राष्ट्रीय नेता जिस गुरुकुल का संस्थापक हो और हिंदी शिक्षा का माध्यम हो; वहीं राष्ट्रीयता नहीं पनपेगी तो कहाँ पनपेगी। स्वामी जी से मिलने देश के प्रमुख राष्ट्रीय नेता भी गुरुकुल आते रहते थे।
आप अपने विद्यालय में इको क्लब के अध्यक्ष हैं। पर्यावरण दिवस के लिए आप विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहते हैं। इको क्लब के सभी सदस्यों की सभा इसी संदर्भ में आयोजित करने के लिए विद्यालय के सूचनापट्ट के लिए एक सूचना-पत्र लगभग 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
शुभम/शुभांगी, 45, गणेश नगर, जलगाँव से व्यवस्थापक, मीरा पुस्तक भंडार, नेताजी मार्ग, नासिक को हिंदी पुस्तकों की माँग करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
आपके क्षेत्र की सड़कें बदहाल अवस्था में हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। उसकी जानकारी देते हुए उपयुक्त कार्यवाई हेतु शहरी/ग्रामीण विकास मंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप आराधना/निमित हैं। विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्या को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।
मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र लेखन कीजिए-

आप अहमदाबाद के रहने वाले मनीष/मनीषा हैं। किसी कार्यवश रेल से मुम्बई जा रहे थे और बीच के एक छोटे स्टेशन पर आपका सामान चोरी हो गया। मुम्बई रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को पूरी घटना की जानकारी देते हुए उचित शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आप भुवन गुलेरिया/भावना गुलेरिया हैं और अ.ब.स. नगर में रहते/रहती हैं। आपके क्षेत्र के पार्क को लोगों ने सार्वजनिक धरना-प्रदर्शन का केंद्र बना दिया है जिससे वहाँ के निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 'जागरूक' समाचार-पत्र, मुंबई के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
बैंक
कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:
विद्युत विभाग
व्यावसायिक पत्र:
आवेदन पत्र - प्रवेश, नौकरी आदि के लिए ।
पूनम/पोषण ठाकरे, 117, इंद्रप्रस्थ निवास, अमरावती से नागपुर, गया नगर में रहने वाले अपने छोटे भाई अविनाश ठाकरे को राष्ट्रभाषा हिंदी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु मार्गदर्शन पर पत्र लिखती/लिखता है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राजेश/रजनी शर्मा, मातोश्री छात्रालय, चिचेवड से अपने छोटे भाई सयुश शर्मा 'नंदनवन' कालोनी, नांदेड को योग का महत्त्व समझाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
अनिकेत/अनिशा सोनावणे, गांधी मार्ग, सांगली से मा. व्यवस्थापक, मीरा स्पोर्ट्स, आझाद चौक, सातारा को क्रिकेट खेल सामग्री की माँग करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
