हिंदी

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए- बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय संकेत-बिंदु- दूसरों की कमियाँ देखना स्वाभाविक प्रवृत्ति - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय

संकेत-बिंदु-

  • दूसरों की कमियाँ देखना स्वाभाविक प्रवृत्ति
  • इस प्रवृत्ति का समाज पर प्रभाव
  • अपने अंदर झाँकना आवश्यक
  • आत्मनिरीक्षण का संकल्प
दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय

संत कबीर दास एक महान समाज सुधारक कवि थे। उनके दोहों में जीवन की सच्चाई के दर्शन होते हैं। उन्होंने अपने दोहे 'बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिय कोय' के माध्यम से कहा कि जब मैंने संसार में बुरे लोगों की खोज की तो कोई नहीं मिला और अंततः अपनी अंतरात्मा में झाँकने पर इस संसार में मुझसे अधिक बुरा कोई नहीं था। आशय यह हैं जब व्यक्ति स्वयं से साक्षात्कार करता है तो उसे ज्ञात होता है कि अच्छाई और बुराई अंदर ही होती है; उसे बाहर खोजने की कोई आवश्यकता नहीं है। मानव स्वभाव से अंतरमुखी कम और बहिर्मुखी अधिक होता है इसीलिए अपनी अंतरात्मा में झाँकने की अपेक्षा और दूसरों के अवगुणों की ओर अधिक ध्यान देता है। प्राय: मनुष्य अपने आप को श्रेष्ठ समझता है और दूसरों को हीन। दूसरों की बुराई ढूँढ़ना या दोष देखना सज्जनों का कार्य नहीं है। दूसरों की बुराई देखने को प्रवृत्ति के कारण मनुष्य अपने प्रियजनों से दूर होता जाता है। इस प्रवृत्ति के कारण मित्रों में भी परस्पर मतभेद उत्पन्न होता है जिससे वैमनस्य बढ़ता हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हम दूसरों के अवगुणों को देखने की अपेक्षा अपनी कमियों को जानकर उन्हें दूर करने का प्रयत्न करें। व्यक्ति को आत्मचिंतन की प्रवृत्ति विकसित करना चाहिए। इससे दूसरे के दोष देखने की प्रवृत्ति भी खत्म होने लगती है। इसका लाभ यह होता है कि मनुष्य धीरे--धीरे अवगुणों को त्याग कर सदगुणों को ग्रहण करने की प्रवृत्ति में संलग्न हो जाता है। यह भावना उसे पवित्र बना देती है। विवेकशील और ज्ञानी लोग दूसरों की अच्छाई और सदगुणों के दर्शन करके उन्हें अपनाने का प्रयास करते हैं। महापुरुषों में यहीं प्रवृत्ति देखने को मिलती है।

shaalaa.com

Notes

  • विषयवस्तु - 4 अंक
  • भाषा - 1 अंक
  • प्रस्तुति - 1 अंक
अनुच्छेद लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2022-2023 (March) Sample

संबंधित प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा

संकेत बिन्दुः भूमिका, सड़क सुरक्षा से जुड़े कुछ प्रमुख नियम, सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी से होने वाली हानियाँ, इन्हें अपनाने के लाभ, निष्कर्ष।


निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

आभासी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया

  • आरंभ कब और कैसे
  • लाभ-हानि, सावधानियाँ
  • स्थिति से सामंजस्य

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

क्यों आवश्यक है सहनशीलता

  • सहनशीलता का अर्थ
  • इसकी आवश्यकता
  • नैतिक मूल्य एवं सुखद जीवन

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय

संकेत-बिंदु-

  • बढ़ते ऑनलाइन कार्य
  • साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ
  • सावधानियाँ
  • इससे बचने के उपाय

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

विद्यार्थी जीवन और चरित्र निर्माण

संकेत-बिंदु -

  • संपूर्ण जीवन की आधारशिला
  • चरित्र निर्माण की आवश्यकता
  • देश व समाज के लिए उपयोगी

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? कैसे काम करती है?
  • वर्तमान में इसका प्रचार-प्रसार अधिक कैसे हुआ?
  • इसके लाभ और खतरे, हमारे जीवन पर प्रभाव

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

जानलेवा प्लास्टिक

  • सस्ता और सुलभता के कारण लोकप्रिय
  • दूषित रसायनों की खान
  • प्रतिबंध की आवश्यकता

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वस्थ जीवन का राज

  • स्वस्थ जीवन की परिभाषा
  • स्वस्थ जीवन के उपाय
  • आवश्यकता

निम्नलिखित विषय पर दिए गए बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

आज़ादी का अमृत महोत्सव

  • शुरूआत कब और कहाँ
  • नए संकल्प
  • विभिन्‍न प्रकार के कार्यक्रम 
  • भारत की पहचान

निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए -

स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

  • अमृत महोत्सव का अर्थ
  • इस महोत्सव में होने वाले समारोह
  • इस महोत्सव का महत्व

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है

संकेत बिंदु - 

  • जीवन और संघर्ष क्या है?
  • संघर्ष: सफलता का मूलतंत्र
  • असफलता से उत्पन्न निराशा और उत्कट जिजीविषा
  • जीवन का मूलमंत्र

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

जी ट्वेंटी और भारत

  • जी 20 क्या है?
  • गठन का कारण
  • कार्यशैली और भारत की भूमिका

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

समाचार-पत्रों का कोई विकल्प नहीं

  • जानकारी का सस्ता और सुलभ साधन
  • समाचार-पत्रों के प्रकार
  • समाचार-पत्रों के लाभ

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वदेशी अपनाओ

संकेत बिंदु:

  • क्या, आवश्यकता क्यों?
  • देश की अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव
  • सुझाव

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

सोशल मीडिया का मायाजाल और युवा

संकेत बिंदु:

  • सोशल मीडिया क्या?
  • युवाओं पर प्रभाव
  • मायाजाल कैसे
  • बचाव हेतु सुझाव

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

लड़का-लड़की एकसमान

संकेत बिंदु:

  • इस सोच की आवश्यकता क्यों?
  • लडकियों को बढ़ावा कैसे?
  • देश-समाज पर प्रभाव
  • सुझाव

निम्नलिखित विषय पर 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

संकेत - बिंदु

  • लड़कियों तक शिक्षा की पहुँच
  • लड़कियों के अधिकारों को बढ़ाना
  • लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करना

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×