हिंदी

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए- विद्यार्थी जीवन और चरित्र निर्माण संकेत-बिंदु - संपूर्ण जीवन की आधारशिला चरित्र निर्माण की आवश्यकता देश व समाज के लिए उपयोगी

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

विद्यार्थी जीवन और चरित्र निर्माण

संकेत-बिंदु -

  • संपूर्ण जीवन की आधारशिला
  • चरित्र निर्माण की आवश्यकता
  • देश व समाज के लिए उपयोगी
संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

विद्यार्थी जीवन और चरित्र निर्माण

विद्यार्थी जीवन और चरित्र जीवन विद्यार्थी जीवन मनुष्य की आधारशिला है। यह व्यवस्था है जब व्यक्ति के चरित्र को सुंदर आकार देना संभव होता है। विद्यार्थी कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, उसे जिस आकार में ढाला जाए, ढल जाते हैं। यह अवस्था निकल जाने पर उस आकार में परिवर्तन नहीं लाया जा सकता जैसे मिट्टी का बर्तन पक जाने पर उसके आकार को बदला नहीं जा सकता। चरित्र निर्माण मनुष्य जीवन की सफलता के लिए अत्यधिक आवश्यक है और इसमें शिक्षक, अभिभावक तथा विद्यालय का वातावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि कोई भी कड़ी कमजोर रह गई, तो व्यक्तित्व रूपी इमारत मजबूत और खूबसूरत नहीं बन सकती। सच्चाई, ईमानदारी, दृढ़ विश्वास, परिश्रम एवं कर्मठता जैसे मानवीय मूल्यों की स्थापना एक व्यक्तित्व को निखार देती है और ऐसा व्यक्ति न केवल परिवार अपितु समाज व देश के लिए बहुमूल्य सौगात बन जाता है। अतः एक स्वस्थ देश के निर्माण के लिए शिक्षा की ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जो छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास कर सके। छात्र सुनकर नहीं, देखकर अधिक सीखते हैं। अध्यापकों तथा अभिभावकों को छात्रों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करने चाहिए जिनसे प्रेरित होकर छात्रों का चरित्र निर्माण स्वयः होगा तथा समाज व देश का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

shaalaa.com

Notes

  • विषयवस्तु - 3 अंक
  • भाषा - 1 अंक
  • प्रस्तुति - 2 अंक
अनुच्छेद लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2022-2023 (March) Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×