हिंदी

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए- क्यों आवश्यक है सहनशीलता सहनशीलता का अर्थ इसकी आवश्यकता नैतिक मूल्य एवं सुखद जीवन

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

क्यों आवश्यक है सहनशीलता

  • सहनशीलता का अर्थ
  • इसकी आवश्यकता
  • नैतिक मूल्य एवं सुखद जीवन
दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

क्यों आवश्यक है सहनशीलता

सहनशीलता का शाब्दिक अर्थ है कि शरीर और मन की अनुकूलता और प्रतिकूलता को सहन करना। वास्तव में सहनशीलता मनुष्य का आभूषण है। सहनशील व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके आभाव में मनुष्य क्रोधी स्वभाव का हो जाता है। सहनशीलता का अर्थ कमजोरी नहीं होता है।

सहनशीलता का गुण होना हर मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण है। सहनशील व्यक्ति को सभी पसंद करते हैं। वह शांत प्रिय होने के कारण सभी का प्रिय होता है। जो क्रोधी स्वभाव के होते हैं वह सहनशील नहीं बन पाता है। क्रोधी स्वभाव के लोगों को कोई भी पसंद नहीं करता है। सहनशील व्यक्ति बिगड़े कामों को फिर बना लेता है।

नैतिकता का हमारे जीवन में बहुत बड़ा स्थान है। नैतिकता मूलरूप से नीति से उत्पन्न हुई है। यदि हमारे जीवन में नैतिकता का समावेश होगा तो ही हम सहनशील बन पाएँगे।

शहरीकरण और समाज के बिखराव को रोकने के लिए नैतिकता का होना आवश्यक है। हम चाहें घर, दफ्तर अथवा खेत में हों नैतिकता सर्वोच्च स्थान पर रहता है। नैतिकता और सहनशीलता से मनुष्य का जीवन सुखी हो जाता है। जीवन मूल्यों में नैतिकता का समावेश कर अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है।

shaalaa.com

Notes

  • भूमिका - 1 अंक
  • विषयवस्तु - 4 अंक
  • भाषा - 1 अंक
अनुच्छेद लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Term 2 Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×