हिंदी

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए- मेरे सपनों का भारत कैसा है? क्या अपेक्षा है? आपका कर्तव्य

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

मेरे सपनों का भारत

  • कैसा है?
  • क्या अपेक्षा है?
  • आपका कर्तव्य
दीर्घउत्तर
Advertisements

उत्तर

मेरे सपनों का भारत

मेरा देश संसार के सभी देशों से बहुत सुंदर है। भारत माँ के सिर पर हिमालय रूपी मुकुट शोभायमान है। यह प्रकृति की हरयाली रूपी चादर ओढ़े हुए है। गंगा और यमुना जैसी अनेक नदियों का माला पहने हुए है। ये नदियाँ अमृत रूपी जल से हमें शक्ति प्रदान करती हैं। भारत अनेक ऋतुओं वाला भी देश है। मेरे सपनों का देश बहुत ही खूबसूरत है।

मेरी अपेक्षा है कि मेरा प्यारा देश फिर से ‘विश्व गुरु’ बने। यहाँ की कला, ज्ञान-विज्ञान, आयुर्वेद और संस्कृति का परचम फिर पूरी पृथ्वी पर लहराए। मेरा देश स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और संस्कार में अग्रणी हो। हम ‘सर्वे भवन्तु सुखना’ पर विश्वास करते हैं। इसलिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह हमारे देश के प्रत्येक प्राणी को देश भक्त और उदार बनाए।

मेरा कर्तव्य है कि मैं जो भी करूँ अपने देश के लिए करूँ। ‘तेरा तुझको अर्पण’। मैं अपने देश का सम्मान कर्रूँगा। मैं सरकारी संपत्ति को कभी कोई हानि नहीं पहुँचाऊँगा। देश के महापुरुषों का हमेशा आदर करूँगा। अगर कभी देश के बाहर जाता हूँ तो कोई भी ऐसा काम नहीं करूँगा जिससे देश के सम्मान में गिरावट आए। मैं देश के लिए हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी से करूँगा।

shaalaa.com

Notes

  • भूमिका - 1 अंक
  • विषयवस्तु - 4 अंक
  • भाषा - 1 अंक
अनुच्छेद लेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2021-2022 (March) Term 2 Sample
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×