Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-
साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय
संकेत-बिंदु-
- बढ़ते ऑनलाइन कार्य
- साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ
- सावधानियाँ
- इससे बचने के उपाय
Advertisements
उत्तर
साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय
आज का समय तकनीक का समय है, जहाँ हर कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। आज के जमाने में साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। ऑनलाइन धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, धमकी, स्कैमिंग, फिशिंग वाले कॉन्टेंट, हैकिंग आदि बहुत ही आम समस्याएँ हो गई हैं। इससे निपटने की सख्त आवश्यकता है। लोगों के अकाउंट्स से पैसे बस एक मिनट में फोन कॉल से उड़ रहे हैं। सरकार इन अपराधों से निपटने हेतु विभिन्न प्रकार के नियम बना रही है, लेकिन तब भी ये अपराध कम नहीं हो रहे हैं।
भारत के बहुत कम शहरों में साइबर अपराध सेल हैं और भारत में समर्पित साइबर न्यायालयों की स्थापना भी बहुत कम है। कम जागरूकता या उत्पीड़न के डर से लोग साइबर अपराधों की रिपोर्ट नहीं करते हैं। अधिकांश भारतीय डेटा भारत के बाहर स्थित डेटा केंद्रों में संग्रहित किया जाता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। स्टोर करने वाली कंपनियाँ कभी-कभी साइबर हमले की सूचना भी नहीं देतीं। बढ़ते ऑनलाइन लेन-देन ने साइबर अपराधियों के लिए बड़ा प्रोत्साहन दिया है।
साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के अभाव में लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। इस तरह के अपराधों से बचने के लिए जन-मानस को सतर्क रहना जरूरी है।
- हमें कभी भी अजनबी व्यक्ति की फेसबुक रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए।
- अजनबियों से भेजे गए लिंक या संदेशों पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
- किसी भी प्रकार के ऑनलाइन जॉब, फ्री रिचार्ज और लुभावने ऑफ़र से बचें।
Notes
- विषयवस्तु - 4 अंक
- भाषा - 1 अंक
- प्रस्तुति - 1 अंक
