English

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए- साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय संकेत-बिंदु- बढ़ते ऑनलाइन कार्य साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए-

साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय

संकेत-बिंदु-

  • बढ़ते ऑनलाइन कार्य
  • साइबर ठगी की बढ़ती घटनाएँ
  • सावधानियाँ
  • इससे बचने के उपाय
Writing Skills
Advertisements

Solution

साइबर युग, साइबर ठगी : सावधानियाँ एवं सुरक्षा उपाय

आज का समय तकनीक का समय है, जहाँ हर कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है। आज के जमाने में साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। ऑनलाइन धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, धमकी, स्कैमिंग, फिशिंग वाले कॉन्टेंट, हैकिंग आदि बहुत ही आम समस्याएँ हो गई हैं। इससे निपटने की सख्त आवश्यकता है। लोगों के अकाउंट्स से पैसे बस एक मिनट में फोन कॉल से उड़ रहे हैं। सरकार इन अपराधों से निपटने हेतु विभिन्न प्रकार के नियम बना रही है, लेकिन तब भी ये अपराध कम नहीं हो रहे हैं।

भारत के बहुत कम शहरों में साइबर अपराध सेल हैं और भारत में समर्पित साइबर न्यायालयों की स्थापना भी बहुत कम है। कम जागरूकता या उत्पीड़न के डर से लोग साइबर अपराधों की रिपोर्ट नहीं करते हैं। अधिकांश भारतीय डेटा भारत के बाहर स्थित डेटा केंद्रों में संग्रहित किया जाता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। स्टोर करने वाली कंपनियाँ कभी-कभी साइबर हमले की सूचना भी नहीं देतीं। बढ़ते ऑनलाइन लेन-देन ने साइबर अपराधियों के लिए बड़ा प्रोत्साहन दिया है।

साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के अभाव में लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। इस तरह के अपराधों से बचने के लिए जन-मानस को सतर्क रहना जरूरी है।

  1. हमें कभी भी अजनबी व्यक्ति की फेसबुक रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए।
  2. अजनबियों से भेजे गए लिंक या संदेशों पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
  3. किसी भी प्रकार के ऑनलाइन जॉब, फ्री रिचार्ज और लुभावने ऑफ़र से बचें।
shaalaa.com

Notes

  • विषयवस्तु - 4 अंक
  • भाषा - 1 अंक
  • प्रस्तुति - 1 अंक
अनुच्छेद लेखन
  Is there an error in this question or solution?
2022-2023 (March) Sample

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

कोरोना काल और ऑनलाइन पढ़ाई

संकेत बिन्दुः भूमिका, लॉकडाउन की घोषणा, ऑनलाइन कक्षाओं का आरंभ, इसके लाभ, ऑफलाइन कक्षाओं से तुलना, तकनीकी से जुड़ी बाधाएँ, निष्कर्ष।


निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

मानव और प्राकृतिक आपदाएँ

संकेत बिन्दुः भूमिका, प्रकृति और मानव का नाता, मानव द्वारा बिना सोचे-विचारे प्रकृति का दोहन, कारण एवं प्रभाव, प्रकृति के रौद्र रूप के लिए दोषी कौन, निष्कर्ष


निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

आभासी शिक्षण अधिगम प्रक्रिया

  • आरंभ कब और कैसे
  • लाभ-हानि, सावधानियाँ
  • स्थिति से सामंजस्य

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

क्यों आवश्यक है सहनशीलता

  • सहनशीलता का अर्थ
  • इसकी आवश्यकता
  • नैतिक मूल्य एवं सुखद जीवन

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट का रोमांच

संकेत-बिंदु -

  • मैच कब और कहाँ
  • टीमों का संघर्ष
  • दर्शकों की प्रतिक्रिया

निम्नलिखित विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए-

दौड़ती हुई जिंदगी

संकेत-बिंदु -

  • कैसे
  • कारण
  • आवश्यकताओं में वृद्धि
  • क्यों करें?

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

पर्यावरण संरक्षण : समय की माँग

  • मानव और पर्यावरण में अटूट संबंध
  • संरक्षण की आवश्यकता क्यों?
  • संरक्षण की योजनाओं का प्रभाव
  • सुझाव

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

वन संरक्षण

  •  क्या है? और क्यों?
  • वन कटाव पर रोक
  • वृक्षारोपण आज की जरूरत, सुझाव।

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वस्थ जीवन का राज

  • स्वस्थ जीवन की परिभाषा
  • स्वस्थ जीवन के उपाय
  • आवश्यकता

निम्नलिखित विषय पर दिए गए बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए -

मधुर वचन हैं औषधि

  • शांति देने वाले
  • भाईचारा और प्रेम
  • उदाहरण (प्रकृति और आस-पास से)
  • व्यक्तित्व में निखार

निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए -

पर्वतीय स्थल की यात्रा

  • प्राकृतिक सौंदर्य
  • यात्रा वर्णन
  • सांकृतिक महत्व

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

प्रकृति की रक्षा मानव की सुरक्षा

  • मनुष्य प्रकृति का अंग
  • प्रकृति से खिलवाड़
  • दुष्प्रभाव और दूर करने के उपाय

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान

  • सूक्ति का आशय
  • जीवन में अभ्यास का महत्व
  • सफलता का मूलमंत्र

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए -

नाटक मंचन के दौरान जब मैं अपने संवाद भूल गया/गई

  • मेरी मन स्थिति
  • दर्शकों का उत्साहवर्धन
  • सफ़लतापूर्वक नाटक की समाप्ति

निम्नलिखित विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए:

स्वदेशी अपनाओ

संकेत बिंदु:

  • क्या, आवश्यकता क्यों?
  • देश की अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव
  • सुझाव

निम्नलिखित विषय पर 100 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए 

पर्वतीय स्थल की यात्रा

संकेत - बिंदु

  • हरियाली ही हरियाली
  • घुमावदार सड़के
  • सुखद वातावरण

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×