Advertisements
Advertisements
प्रश्न
अपने मित्र/सहेली को जिला विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए निम्न प्रारूप में पत्र लिखिए।
दिनांक: ______
संबाेधन:
अभिवादन:
प्रारंभ: ______
विषय विवेचन: ______
समापन: ______
हस्ताक्षर: ______
नाम: ______
पता: ______
______
ई-मेल आईडी: ______
Advertisements
उत्तर
दिनांक: १४ दिसंबर, २०१८
प्रिय सहेली माया,
सप्रेम नमस्कार।
मैं यहाँ कुशलपूर्वक हूँ और आशा है कि तुम भी वहाँ सकुशल होगी। मैंने आज के समाचार पत्र में तुम्हारे फोटो के साथ दिया गया समाचार पढ़ा, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों की जानकारी के साथ ही तुम्हारे मॉडल की जानकारी भी दी गई थी और उसमें बताया गया था कि तुम्हें इस प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार दिया गया है।
मुझे यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि तुम्हें जिला विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके लिए तुम्हें मेरे और मेरे परिवार की ओर से बधाई साथ ही भविष्य में तुम इसी प्रकार सफलता प्राप्त करो इसकी ढेर सारी शुभकामनाएँ। अपना ख्याल रखना और समय मिलने पर पत्र जरूर लिखना।
तुम्हारी सहेली,
मिताली शर्मा
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आपके मोहल्ले में लावारिस/आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है जिससे आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है। अतः लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अधिकारी को एक पत्र लिखिए।
आपके घर में होने वाले नामकरण कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र बनाइए |
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
अशोक/आशा मगदुम, लक्ष्मीनगर, नागपुर से व्यवस्थापक, कौस्तुभ पुस्तक भंडार, सदर बाजार, नागपुर को प्राप्त पुस्तकों संबंधी शिकायत करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
आप अपने विद्यालय के खेल कप्तान हैं। टोक्यो ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में भारतीय प्रदर्शन से अति उत्साहित हैं। खेलों के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए लगभग 120 शब्दों में किसी समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
आप निवासी कल्याण संघ (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष मुकेश बदरप्पा हैं।नगर विकास प्राधिकरण के सचिव को अपने क्षेत्र के पार्क के समुचित विकास के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
निम्नलिखित आप शौर्य/शारवी हैं। आपने अपने लिए ऑनलाइन पुस्तकें खरीदीं थीं। रुपये जमा हो गए परंतु पुस्तकें प्राप्त नहीं हो सकीं। इस बात की शिकायत करते हुए संबंधित अधिकारी को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप सृष्टि/सार्थक हैं। बंगलुरु से चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करते समय आपका कीमती सामान वाला बैग जल्दबाजी में गाड़ी में ही रह गया। आपके द्वारा की गई शिकायत से आपको अपना बैग वापस मिल गया। प्रबधंन की प्रशंसा करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
सत्यकाम/सावित्री गर्ग, 52/5 शास्त्रीनगर, नागपुर से घरेलू औषधियाँ मँगवाने हेतु जय औषधि भंडार, औरंगाबाद को पत्र लिखता/लिखती है।
आप मनस्वी मौर्य/मनस्विता मालवीय हैं। बरसात के दिनों में दुर्घटना को दावत देते खुले पड़े सीवर लाइन के मैनहोलों के संदर्भ में दैनिक जागरण, अ ब स नगर के संपादक को एक समाचार प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप श्रेयस राजपूत/श्रेयसी सिंह हैं। आप छात्रावास में रहते हैं। आपको पिता जी से पता चला है कि आपकी माता जी पूरे परिवार का तो ध्यान रखती हैं, किंतु अपने स्वास्थ्य की अक्सर अनदेखी करती हैं। माता जी को समझाते हुए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्र-लेखन तैयार कीजिए-

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
'नीरज/नीरजा चौबे, सतयाग्रह कालोनी, गांधीनगर, बोरीवली, मुंबई, 400068 से पत्र लिखकर सुहास बुक डिपो, बुधवार पेठ, पुणे के 'व्यवस्थापक से पुस्तकों की माँग करता है/करती है।
आपके क्षेत्र की सड़कें बदहाल अवस्था में हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। उसकी जानकारी देते हुए उपयुक्त कार्यवाई हेतु शहरी/ग्रामीण विकास मंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम में भी बहुत वृद्धि हुई है। इस बारे में छोटी बहन/छोटे भाई को सतर्क करने के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आपका नाम सना/सोहम है और आपने बीते दो वर्षों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की है। अपने मित्र को इस अनुभव की अच्छाइयों और सीमाओं से अवगत कराते हुए लगभग 120 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
आप जयपुर में रहने वाले चंद्प्रकाश/चाँदनी हैं और हाल में ही आपने नया घर बनवाया है। उसके लिए बिजली का कनेक्शन लेने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी को एक अनुरोध-पत्र लगभग 120 शब्दों में लिखिए।
आप सुशील/सुशीला हैं और एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। इसमें किसी घर में एक व्यक्ति ने दफ़्तर खोल लिया है। उससे होने वाली असुविधा के बारे में बताते हुए और रिहायशी सोसायटी के नियमों से उसे अवगत कराने का अनुरोध करते हुए सोसायटी के संचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
आप नमिता/नमन हैं। फुटबॉल प्रशिक्षण (कोचिंग) की विद्यालय में व्यवस्था करवाने के लिए प्रधानाचार्य को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
मैट्रो में यात्रा के दौरान आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इसकी शिकायत करते हुए थानाध्यक्ष को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
रूपेश/रूपा संघवी, महात्मा गांधी नगर, महात्मा गांधी मार्ग, औरंगाबाद से पत्र लिखकर सेंट फ्रांसिस डि 'असीसी हाई-स्कूल, औरंगाबाद के प्रधानाध्यापक से एक सप्ताह के अवकाश की माँग करता है/करती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
अजय सिन्हा/अंजना सिन्हा, सुंदर नगर, जत से नगर विकास अधिकारी, नगर परिषद, जत को बच्चों को खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
राजेश/राधिका पांडे, गणेशनगर, औरंगाबाद से अपने मित्र/सहेली गणेश/गायत्री परदेशी, पूजा गार्डन, महात्मा गांधी रोड, नांदेड 431601 को अपने बड़े भाई के विवाह में आमंत्रित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।
'आज़ादी के अमृत महोत्सव' पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के अभ्यास हेतु सांकृतिक कला सचिव की ओर से स्कूल के प्रधानाचार्य को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए जिसमें प्रार्थना सभा के दौरान अभ्यास की अनुमति माँगी गई हो।
व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:
किसी वस्तु/सामग्री/ पुस्तकें आदि की माँग करना ।
व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:
शिकायती पत्र - दोषपूर्ण सामग्री/ चीजें/ पुस्तकें/ पत्रिका आदि प्राप्त होने के कारण पत्रलेखन ।
पूनम/पोषण ठाकरे, 117, इंद्रप्रस्थ निवास, अमरावती से नागपुर, गया नगर में रहने वाले अपने छोटे भाई अविनाश ठाकरे को राष्ट्रभाषा हिंदी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु मार्गदर्शन पर पत्र लिखती/लिखता है।
आप पत्रलेखा/नीलोत्पल हैं। आपके मोहल्ले के कूड़ेदान में गंदगी का ढेर लगा है, उसके बारे में नगर -निगम अधिकारी को आपने शिकायती - पत्र लिखा था जिस पर शीघ्र ही उचित कार्यवाही हो गई है। अत: नगर - निगम अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में धन्यवाद पत्र लिखिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:
अनिकेत/अनिशा सोनावणे, गांधी मार्ग, सांगली से मा. व्यवस्थापक, मीरा स्पोर्ट्स, आझाद चौक, सातारा को क्रिकेट खेल सामग्री की माँग करने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।
