हिंदी

आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आप विद्यालय के हिंदी संघ के सचिव रजत चट्टोपाध्याय और श्वेता चट्टोपाध्याय हैं। अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय में हिंदी की अच्छी पुस्तकें व पत्रिकाएँ मँगवाने के लिए निवेदन किया गया हो।

(शब्द-सीमा - लगभग 100 शब्द)

संक्षेप में उत्तर
Advertisements

उत्तर

सेवा में,
प्रधानाचार्य,
रुस्तमजी हाईस्कूल
दिल्‍ली
दिनांक: 20 जून 2023

विषय - पुस्तकालय में हिंदी की पुस्तकें मँगवाने के संदर्भ में।

महोदय,

    विनम्र निवेदन है कि मैं विद्यालय के हिंदी संघ का सचिव रजत चट्टोपाध्याय हूँ। हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में सभी विषयों से संबंधित बहुत-सी ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं किंतु हिंदी की अच्छी पुस्तकों का अभाव हैं। कुछ विद्यार्थी पाठ्यक्रम के साथ-साथ महान लेखकों की रचनाएँ भी पढ़ना चाहते हैं। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि विद्यालय के पुस्तकालय हेतु प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, जैनेंद, शरतचंद्र, सुमित्रानंदन पंत और 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला' जैसे महान साहित्यकारों तथा व्याकरण संबधी कुछ श्रेष्ठ हिंदी की पुस्तकें मँगवाने की कृपा करें। हम आपके आदेश का इंतज़ार कर रहे हैं।

सधन्यवाद

आपका आज्ञाकारी,
रजत चट्टोपाध्याय
(हिंदी संघ सचिव)

shaalaa.com

Notes

  • आरंभ व अंत की औपचारिकताएँ - 1 अंक
  • विषयवस्तु - 2 अंक
  • भाषा - 1 अंक
  • प्रस्तुति - 1 अंक
पत्रलेखन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2023-2024 (March) Board Sample Paper

संबंधित प्रश्न

प्रशंसा पत्र

  • प्रशंसनीय कार्य करने के उपलक्ष्य में 
  • उद्‌यान विभाग प्रमुख

अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक तथा उपयुक्त वस्तुओं का निर्माण - उदा. आसन व्यवस्था, पेय जल सुविधा, स्वच्छता गृह आदि।


आप सृष्टि/सार्थक हैं। बंगलुरु से चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करते समय आपका कीमती सामान वाला बैग जल्दबाजी में गाड़ी में ही रह गया। आपके द्वारा की गई शिकायत से आपको अपना बैग वापस मिल गया। प्रबधंन की प्रशंसा करते हुए किसी समाचार पत्र के संपादक को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप वेणु राजगोपाल / वेणी राजगोपाल हैं। हिंदुस्तान टाइम्स दिल्ली के संपादक के नाम एक पत्र लिखकर सामाजिक जीवन में बढ़ रही हिंसा पर अपने विचार व्यक्त कीजिए। (शब्द सीमा लगभग 100 शब्द)


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

'नीरज/नीरजा चौबे, सतयाग्रह कालोनी, गांधीनगर, बोरीवली, मुंबई, 400068 से पत्र लिखकर सुहास बुक डिपो, बुधवार पेठ, पुणे के 'व्यवस्थापक से पुस्तकों की माँग करता है/करती है।


आप सुशील/सुशीला हैं और एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। इसमें किसी घर में एक व्यक्ति ने दफ़्तर खोल लिया है। उससे होने वाली असुविधा के बारे में बताते हुए और रिहायशी सोसायटी के नियमों से उसे अवगत कराने का अनुरोध करते हुए सोसायटी के संचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।


आप रमा/पुनीत हैं। पुस्तकालय अध्यापिका को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखकर आज़ादी के संग्राम से संबंधित साहित्य मँगवाने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखिए।


आप आराधना/निमित हैं। विद्यालय में क्रिकेट प्रशिक्षण (कोचिंग) की व्यवस्था करने के लिए प्रधानाचार्या को लगभग 120 शब्दों में निवेदन-पत्र लिखिए।


रूपेश/रूपा संघवी, महात्मा गांधी नगर, महात्मा गांधी मार्ग, औरंगाबाद से पत्र लिखकर सेंट फ्रांसिस डि 'असीसी हाई-स्कूल, औरंगाबाद के प्रधानाध्यापक से एक सप्ताह के अवकाश की माँग करता है/करती है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

चेतना सोनवणे/चेतन सोनवणे, आझाद नगर, चिखली से अपनी सहेली/मित्र फरहाना शेख/फरहान शेख, 'तिलक नगर, रायपुर को बहन की शादी में आमंत्रित करने के लिए पत्र लिखती/लिखता है।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राजेश/राधिका पांडे, गणेशनगर, औरंगाबाद से अपने मित्र/सहेली गणेश/गायत्री परदेशी, पूजा गार्डन, महात्मा गांधी रोड, नांदेड 431601 को अपने बड़े भाई के विवाह में आमंत्रित करते हुए पत्र लिखता/लिखती है।


आप तनुज/तनुजा हैं। विद्यालय के पुस्तकालय में छात्रों को समसामयिक विषयों पर पुस्तकों का अभाव खटकता है। प्रधानाचार्य जी को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखकर इस विषय से संबंधित पुस्तकें मँगवाने के लिए निवेदन कीजिए।


आपका नाम दिशा/दक्ष है। आप अपने आसपास अनेक अशिक्षित प्रौढ़ो को देखते हैं और उन्हें साक्षर बनाने हेतु कुछ प्रयास करते हैं। इस विषय में जानकारी देते हुए अपने मित्र मानव को पत्र लिखिए।

आपका नाम सुनीता/सुरेश है। आप राजेन्द्र नगर के निवासी हैं। दैनिक समाचार पत्र से पता चला है कि स्थानीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त है। आप उक्त पद की योग्यता (बी. लिब./पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक) को धारण करते हैं। उक्त रिक्त पद हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यालय प्रमुख को आवेदन भेजने हेतु लगभग 80 शब्दों में अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त लिखिए।


आपका नाम देवांश/देवांशी है। आप अपने घर के पास स्थित बैंक में बचत खाता खुलवाना चाहते हैं। अपेक्षित दस्तावेज़ों की जानकारी प्राप्त करने हेतु बैंक प्रबंधक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।


आपका नाम अंकित/अंकिता है। तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक दृष्टि से कमजोर, प्रतिभाशाली छात्रों के लिए निःशुल्क शिक्षण की जो व्यवस्था की गई है, उसकी सराहना करते हुए किसी दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र के संपादक का लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।


किसी यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त करने हेतु राज्‍य के पर्यटन विभाग को पत्र लिखिए।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र :

माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल से संबंधित पत।


कार्यालयीन पत्राचार के विविध क्षेत्र:

महानगर निगम के अन्यान्य/विभिन्न विभागों में भेजे जाने वाले पत्र।


व्यावसायिक पत्राचार के विविध क्षेत्र:

किसी वस्तु/सामग्री/ पुस्तकें आदि की माँग करना ।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राजेश/रजनी पाटील, 105 'स्वागत' नेताजी मार्ग, बीड से स्वच्छता का महत्त्व समझाते हुए अपने छोटे भाई को लिखता/लिखती है।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×